08:48 PM (IST) Jan 12
भारत ने दूसरा वनडे जीता, सीरीज पर किया कब्जा

भारत बनाम श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच भारत ने 4 विकेट से जीत लिया है। भारत को 216 रनों का टार्गेट मिला लेकिन केएल राहुल की धैर्य भरी पारी के दम पर भारत ने मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया है। इसी के साथ भारत ने सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली है।

 

08:31 PM (IST) Jan 12
केएल राहुल की फिफ्टी

केएल राहुल ने 93 गेंद पर 50 रनों की जुझारू पारी खेली है। जब भारत के विकेट गिर रहे थे तब केएल राहुल ने बेहतरीन बैटिंग की है।

 

08:27 PM (IST) Jan 12
21 रन बनाकर अक्षर पटेल आउट हुए

टीम इंडिया के बल्लेबाज अक्षर पटेल 21 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हो गए हैं और भारत को जीतने के लिए अभी 25 रनों की दरकार है।

 

08:23 PM (IST) Jan 12
जीत के लिए 27 रनों की दरकार

भारत को सीरीज जीतने के लिए सिर्फ 27 रनों की जरूरत है। टीम इंडिया के केएल राहुल और अक्षर पटेल क्रीज पर मौजूद हैं।

 

08:05 PM (IST) Jan 12
90 गेंद पर 51 रनों की दरकार

भारत बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे वनडे मैच में भारत 216 रनों का पीछा कर रहा है और 5 विकेट गिर चुके हैं। अभी भी भारत को 90 गेंद पर 51 रनों की जरूरत है। केएल राहुल और अक्षर पटेल इस समय क्रीज पर मौजूद हैं।

 

07:49 PM (IST) Jan 12
भारत के 150 रन बने

भारत ने 32 ओवर के बाद 150 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 41 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि हार्दिक पंड्या 46 गेंद पर 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन्हीं बल्लेबाजों पर भारत की जीत का दारोमदार है।

 

07:27 PM (IST) Jan 12
27 ओवर को बाद भारत 130 रन

भारत बनाम श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। हार्दिक पंड्या और केएल राहुल क्रीज पर हैं और भारत ने 27 ओवर के बाद 130 रन बना लिए हैं।

 

07:02 PM (IST) Jan 12
21 ओवर के बाद भारत 110 रन

भारत बनाम श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच जारी है और भारत 4 विकेट खोने के बाद संघर्ष जारी रखा है। हार्दिक पंड्या और केएल राहुल इस समय क्रीज पर हैं। राहुल 16 और पंड्या 15 रन बनाकर मैच को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

06:33 PM (IST) Jan 12
भारत का चौथा विकेट भी गिरा

टीम इंडिया के लिए चौथे नंबर पर बैटिंग करने वाले श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकार आउट हो चुके हैं। यह विकेट भारत के लिए मुश्किल पैदा करने वाला है क्योंकि भारतीय टीम को अभी करीब सवा सौ रन बनाने हैं।

 

06:10 PM (IST) Jan 12
विराट कोहली सिर्फ 4 रन पर आउट हुए

भारतीय टीम श्रीलंका के 216 रनों का पीछा कर रही है लेकिन तीन विकेट खोकर मुश्किल में फंस गई है। पिछले मैच में शतक लगाने वाले विराट कोहली सिर्फ 4 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए हैं।

 

06:00 PM (IST) Jan 12
रोहित शर्मा - शुभमन गिल आउट हुए

भारतीय टीम श्रीलंका के 216 रनों का पीछा कर रही है लेकिन दोनों ओपनर बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। रोहित शर्मा 17 रन और शुभमन गिल 21 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 8वें ओवर में 51 रन पर 2 विकेट है।

 

05:40 PM (IST) Jan 12
4 ओवर में 30 रन बने

भारत ने बिना विकेट गंवाए 4 ओवर में 30 रन बना लिए हैं। भारत के कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल बेहतरीन बैटिंग कर रहे हैं।

05:31 PM (IST) Jan 12
रोहित शर्मा-शुभमन गिल की ओपनिंग

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ओपनिंग करने पहुंचे। भारत के सामने 216 रनों का लक्ष्य है।

 

04:40 PM (IST) Jan 12
215 पर खत्म हुई श्रीलंका की पारी

भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत को पहले गेंदबाजी करने के लिए लेकिन भारतीय टीम ने काउंटर अटैक करते हुए श्रीलंका को सिर्फ 215 रनों पर ऑलआउट कर दिया।

 

04:37 PM (IST) Jan 12
सिराज ने लिए 1 ही ओवर में 2 विकेट

भारत बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे वनडे मैच में मोहम्मद सिराज ने 1 ही ओवर में दो विकेट लेकर श्रीलंका की पारी खत्म कर दी है। सिराज ने कुल 3 विकेट चटकाए हैं।

04:10 PM (IST) Jan 12
श्रीलंका का 8वां विकेट गिरा

भारतीय तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने श्रीलंकाई पारी का 8वां विकेट चटका दिया है। श्रीलंका का स्कोर 34 ओवर के बाद 8 विकेट पर 177 रन है।

 

03:55 PM (IST) Jan 12
31 ओवर में 160 रन

भारत बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे वनडे मैच में भारत ने 7 विकेट चटका दिया है और श्रीलंका का स्कोर 31 ओवर के बाद 160 रनों तक पहुंचा है।

 

03:39 PM (IST) Jan 12
वनिंदु हसरंगा को कैच आउट कराया

भारतीय तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने वनिंदु हसरंगा को प्वाइंट पर कैच करा दिया है। श्रीलंका का स्कोर 7 विकेट पर 152 रन है।

03:26 PM (IST) Jan 12
कुलदीप यादव का तीसरा विकेट

भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने श्रीलंका के 3 विकेट चटका दिए हैं और श्रीलंका 6 विकेट खोकर मुश्किल में फंस चुका है।

 

03:21 PM (IST) Jan 12
दसुन शनाका क्लीन बोल्ड

भारत बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे वनडे मैच में कुलदीप यादव ने अपना दूसरा और टीम के लिए 5वां विकेट चटका दिया है। श्रीलंका का स्कोर 23 ओवर के बाद 5 विकेट पर 125 रन है। कुलदीप यादव ने श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका को क्लीन बोल्ड किया।