क्रिसमस के त्योहार पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) क्रिसमस (Happy Cristmas) के रंग में नजर आए। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर युवी ने पत्नी और बच्चे के साथ के साथ एक शानदार फोटो शेयर की जिस पर क्रिकेट फैंस ने भी जमकर प्यार लुटाया। 

Yuvraj Singh Happy Cristmas. टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर और भारत को दो वर्ल्ड कप दिलाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह ने फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं भेजी हैं। युवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकांउट से एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है जिस पर क्रिकेट फैंस और युवराज के चाहने वालों ने जमकर प्यार बरसाया है। युवी के इस पोस्ट को 4 लाख से ज्यादा लोगों ने पसंद किया है और लगातार शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्रिकेटर्स ने भी दी शुभकामनाएं
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने फैंस को हैप्पी क्रिसमस कहा है और उनके इस पोस्ट पर क्रिकेट फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं। युवी के इस पोस्ट पर भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने भी रिएक्ट किया है और युवी पाजी को क्रिसमस की बधाई दी है। इस तस्वीर में युवराज सिंह के साथ उनकी पत्नी हेजल कीच और उनका बेटा भी है। कुछ समय पहले युवी ने बेटे के साथ एक और पोस्ट शेयर की थी जिसमें वे अपने 6 छक्कों की वर्षगांठ मनाते दिखे थे। 

यूजर्स ने कैसे किया रिएक्ट
क्रिकेटर शुममन गिल ने लव की इमोजी लगाई है, वहीं मनप्रीप गोनी ने भी लव की इमोजी के साथ युवी को बधाई दी है। कुछ यूजर्स ने पंजाबी भाषा में युवराज सिंह एंड फैमिली को क्रिसमस की बधाई दी है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि अब यह बच्चा दादाजी के पास जाएगा। एक यूजर ने लिखा कि इस पोस्ट में आप लोग कितने खूबसूरत दिख रहे हैं, ऐसे ही खुशियां मनाते रहिए।

View post on Instagram

कुछ कंट्रोवर्सी भी हुई
युवराज सिंह के इस पोस्ट पर कुछ फैंस ने कंट्रोवर्सी भी क्रिएट कर दी और लिखा कि आपको एक पोस्ट साहेबजादों पर भी करना चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि शहीदी दिवस पर इस तरह के पोस्ट की जरूरत नहीं थी। वहीं दूसरे यूजर ने लिया कि वीरा ऐसे पोस्ट की जगह साहेबाजादों के बलिदान को याद करना चाहिए था। हालांकि युवी के पोस्ट पर इस तरह के कमेंट करने वालों को उनके कुछ फैंस ने ही जवाब दिया है।

यह भी पढ़ें

IND V/S SL Series: केएल राहुल-रोहित शर्मा मिस करेंगे श्रीलंका के खिलाफ सीरीज, जानें क्या है कारण?