पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी थीम सॉन्ग (प्रचार गीत) रिलीज कर दिया है। इस गीत को भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता-गायक मनोज तिवारी ने गाया है।

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के बाद भाजपा ने भी थीम सॉन्ग (प्रचार गीत) रिलीज कर दिया है। इस गीत को भाजपा सांसद और भोजपुरी अभिनेता-गायक मनोज तिवारी ने गाया है। पंजाब भाजपा ने अपने ट्विटर पेज पर करीब 5 मिनट के इस गीत का वीडियो शेयर किया है। टीजर में पीएम नरेंद्र मोदी को पार्टी ने प्रमुख चेहरे के तौर पर रखा है। इसके साथ ही पंजाब के हेरीटेज और कल्चर को भी दिखाया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस गाने और वीडियो का क्रिएटिव इनपुट केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया है। इस गीत के बोल हैं- ‘देश दी खातिर जिंदा है वो, देश दी खातिर मरदा है...। भले देश दी खातिर जान जाए, वो मरन तो नहीं डरदा है। पंजाब उमड़ के बोला, उड़ रंग दे बसंती चोला।’इस वीडियो सॉन्ग में चन्नी सरकार को भी घेरा गया है। इसमें 5 जनवरी को पीएम की सुरक्षा में सेंध को भी दिखाया गया। इससे पहले बीजेपी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए थीम सॉन्ग रिलीज कर चुकी है। 

यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव: सिद्धू के लिए गेट बंद किए, मजीठिया का किया स्वागत, कांग्रेस वर्कर ने बताई चौंकाने वाली कहानी

मनोज तिवारी बोले- पहली बार पंजाबी गीत गाया
मनोज तिवारी ने बताया कि पंजाबी अंदाज में यह उनका पहला गाना है। उन्होंने कहा- मैंने अब तक 4,996 गाने गाए हैं और पंजाबी टेस्ट के साथ ये मेरा पहला गाना है। पंजाबी टेस्ट में गाने का मौका पाकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह गीत सिखों और पंजाब के लिए नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यों को बताता है। गीत में कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी देश के लिए जी रहे हैं और उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया है। पार्टी सूत्रों ने कहा- केंद्रीय मंत्री और पंजाब के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी हरदीप पुरी के साथ गीत में अपना इनपुट दिया है। शेखावत ने राज्य में मादक पदार्थों की लत जैसे कुछ मौजूदा विषयों को शामिल करने का सुझाव दिया था।

Scroll to load tweet…

1997 के बाद पहली बार भाजपा और शिअद अलग-अलग
1997 के विधानसभा चुनावों के बाद ऐसा पहली बार है कि भाजपा अपने पूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के बिना पंजाब में चुनाव लड़ रही है। अकाली दल पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सहयोगी पार्टी थी। हाल ही में निरस्त किए गए कृषि कानूनों पर असहमति बनने के बाद शिअद ने भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया था। भाजपा ने इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींडसा की पार्टी शिअद (संयुक्त) के साथ गठबंधन किया है।

यह भी पढ़ें- अमृतसर की विधवा कॉलोनी की रुला देने वाली कहानीः नशे में डूबा इंसान, दर्द और सिसकियों में जिंदगी जी रही महिलाएं

पंजाब में 20 फरवरी को मतदान, 10 मार्च को नतीजे आएंगे
पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है और 10 मार्च को नतीजे आएंगे। नामांकन की एक फरवरी को आखिरी तारीख है। 4 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। 2017 के चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर राज्य में पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 10 साल बाद शिअद-भाजपा सरकार को बाहर कर दिया।

यह भी पढ़ें-

पंजाब चुनाव: सिद्धू के लिए गेट बंद किए, मजीठिया का किया स्वागत, कांग्रेस वर्कर ने बताई चौंकाने वाली कहानी

पंजाब चुनाव में कौन होगा कांग्रेस का सीएम फेस, हाईकमान ने बनाया विवाद खत्म करने वाला फॉर्मूला