सर्दियों के मौसम में आम तौर पर नाश्ते में मूली का पराठा अच्छा होता है। यह बनाने में भी आसान है और पौष्टिक भी काफी होता है। 

फूड डेस्क। सर्दियों के मौसम में आम तौर पर नाश्ते में मूली का पराठा अच्छा होता है। यह बनाने में भी आसान है और पौष्टिक भी काफी होता है। जैसे सादा पराठा बनाते हैं, उसी तरह से इसे भी बनाया जाता है। यह दो तरह का होता है। सादा मूली पराठा और भरवां मूली पराठा। सादा मूली पराठा हेल्दी होता है। बच्चे भी इसे चाव से खाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं मूली पराठे की रेसिपी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आवश्यक सामग्री

- दो कप आटा, छिड़कने के लिए थोड़ा आटा अलग से रखें
- एक कप कद्दूकश की हुई मूली
- आधा कप बारीक कटा मूली का पत्ता
- 2 बड़े चम्मच दही
- आधा चम्मच धनिया पाउडर
- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- थोड़ा बारीक कटा हरा धनिया पत्ता
- एक चम्मच तेल
- नमक

बनाने की विधि

एक बर्तन में गेहूं का आटा, तेल, कद्दूकश मूली, मूली के कटे पत्ते, दही, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर मिला दें। फिर उसमें जरूरत के हिसाब से पानी डाल कर गूंथ लें। इसके बाद आधा चम्मच तेल मिला कर उसे चिकना कर लें और कुछ देर के लिए एक कपड़े में लपेट कर रख लें। इसके बाद उनके छोटे-छोटे गोले बना लें और लोई को गोलकार बेलें। इसकी मोटाई रोटी से कुछ ज्यादा होनी चाहिए। इसके बाद तवा आंच पर रखें और गरम होने पर सामान्य तरीके से ही पराठा बना लें। ऊपर से मक्खन डाल सकते हैं। सादे मूली के पराठे को सब्जी, रायता या चटनी, किसी भी चीज के साथ परोस सकते हैं।