MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Bihar
  • Chhath Puja 2021: तस्वीरों में देखिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना और रांची में छठ पूजा और उगते सूर्य को अर्घ्य

Chhath Puja 2021: तस्वीरों में देखिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना और रांची में छठ पूजा और उगते सूर्य को अर्घ्य

पटना। छठ महापर्व के चौथे दिन सूर्यदेव को प्रात:कालीन अर्घ्‍य देकर आस्था के इस चार दिवसीय महापर्व का समापन हो गया। देश के अलग-अलग हिस्सों में श्रद्धालुओं ने पानी में उतरकर उगते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और सुख-संपन्नता की कामना की। इसके साथ ही कोरोना महामारी के खात्मे की भी प्रार्थना की गई।  दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना और रांची में भी छठ पूजा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ की गई। चार दिवसीय छठ पूजा का आज चौथा और आखिरी दिन है। कठिन व्रतो में से एक छठ का व्रत 36 घंटे तक निर्जला रखा जाता है। इससे पहले व्रतियों ने बुधवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। गंगा और अन्‍य नदियों के किनारे, तालाबों और अन्‍य जलाशयों पर आस्‍था का जन-सैलाब उमड़ता देखा गया। तस्वीरों में देखिए अलग-अलग शहरों में उगते सूर्य को अर्घ्य देते श्रद्धालु... 

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 11 2021, 08:57 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

दिल्ली में श्रद्धालुओं ने छठ के आखिरी दिन शास्त्री पार्क में आर्टिफिशियल घाट बनाकर उगते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। दिल्ली सरकार ने भजनपुरा के गावड़ी इलाके में छठ पूजा घाट के पास भक्तों के लिए एक COVID टीकाकरण शिविर लगाया।
 

29

बिहार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पटना के पाटीपुल घाट पर गंगा किनारे छठ की पूजा की। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। कुछ श्रद्धालु पटना कॉलेज घाट में सूर्यदेव की पूजा की।

39

छठ पूजा के मौके पर बिहार में लोगों ने सूर्य देव की पूजा-अर्चना की। अंतिम दिन शहर के पटना कॉलेज घाट पर लोगों ने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया।

49

सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने एक-दूसरे को प्रसाद दिया और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। बाद में व्रती घर पहुंचे और अदरक-पानी से अपना 36 घंटे का कठोर व्रत का परायण किया। बिहार में छठ पूजा करने के लिए पटना के पाटीपुल घाट पर गंगा नदी के किनारे श्रद्धालु एकत्रित हुए और छठ पूजा की गई। 

59

पटना में छठ पर्व के आखिरी दिन सुबह से ही नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। व्रती और उनके परिवार के लोगों ने नदी के किनारे बैठकर गाना-बजाना किया। पूजा की तैयारी की। इसके बाद उगते सूरज को अर्घ्य दिया।

69

झारखंड में छठ पूजा की धूम है। यहां चार दिवसीय छठ पूजा के अंतिम दिन रांची के हटनिया तालाब में श्रद्धालुओं ने सूर्य देव की पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की।
 

79

महाराष्ट्र में छठ के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने चार दिवसीय छठ पूजा में हिस्सा लिया। यहां मुंबई के कुर्ला इलाके में एक आर्टिफिशियल तालाब में श्रद्धालुओं ने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया और सुख-समृद्धि की कामना की। यहां4 दिवसीय छठ पूजा उत्सव के अंतिम दिन बड़ी संख्या में भक्त सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे थे।

89

पश्चिम बंगाल में भी छठ पूजा की गई। अंतिम दिन कोलकाता के ताकता घाट पर उगते सूरज को अर्घ्य दिया गया और भक्तों ने अपना 36 घंटे का उपवास तोड़ा।
 

99

कोलकाता के ताकता घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच गई थी। इसके बाद उगते सूरज को अर्घ्य दिया गया और भक्तों ने सूर्य की उपासना की। इसके बाद अपना 36 घंटे का उपवास तोड़ा।
 

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bihar Board 12th Exam Start, लेकिन इन रोती-गिड़गिड़ाती बच्चियों का भविष्य बर्बाद
Recommended image2
सरकारी कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया पर सख्ती, जानें क्या है बिहार सरकार नया नियम
Recommended image3
Weather Warning : इंदौर-जयपुर पटना और लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम, 48 घंटे कहां खतरनाक
Recommended image4
Patna Weather Update: गणतंत्र दिवस पर पटना का मौसम कैसा रहेगा? जानिए ठंड और कोहरे का पूरा हाल
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved