MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Bipasha Basu पति Karan Singh Grover के साथ पहुंचीं Mata Vaishno Devi के दरबार, माथे पर बांधी माता की चुनरी

Bipasha Basu पति Karan Singh Grover के साथ पहुंचीं Mata Vaishno Devi के दरबार, माथे पर बांधी माता की चुनरी

मुंबई। बिपाशा बसु (Bipasha Basu) लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हाल ही में बिपाशा पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के साथ माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के दरबार में पहुंचीं। बिपाशा ने माता वैष्णो देवी यात्रा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें वो माथे पर बिंदी और मांग में सिंदूर लगाए पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नजर आ रही हैं। बिपाशा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- जय माता दी। मैजिकल दर्शन। बिपाशा ने अपनी पोस्ट में वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को धन्यवाद भी दिया है। माथे पर बंदी और मांग में सिंदूर लगाए दिखीं बिपाशा..

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 25 2021, 05:53 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

फोटोज में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के साथ उनके दोस्त भी नजर आ रहे हैं। कपल ने वैष्णो देवी मंदिर को बैकग्राउंड में दिखाते हुए फोटोज शेयर की हैं। चूंकि अभी सर्दी का मौसम है, इसलिए कपल विंटर आउटफिट में नजर आया। 

29

तस्वीरों में बिपाशा के पति करण जहां आर्मी जैकेट के साथ टीशर्ट और ब्लैक जींस में दिखे, वहीं बिपाशा बसु ने पर्पल टीशर्ट पहलनी थी। करण सिंह ग्रोवर सिर पर टोपी और गले में स्कार्फ बांधे नजर आए। इसके साथ ही कपल ने जय माता दी की चुनरी भी सिर पर बांध रखी थी। 

39

बिपाशा बसु ने अपनी वैष्णो देवी यात्रा से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है,  जिसमें वो उन्होंने वैष्णो देवी यात्रा मार्ग को दिखाया है। वीडियो में वो पति और दोस्तों के साथ भवन की ओर पैदल जाती नजर आ रही हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले शिल्पा शेट्टी भी माता रानी के दरबार में मत्था टेकने पहुंची थीं। 

49

बिपाशा बसु ने एक्टर करन सिंह ग्रोवर से 30 अप्रैल, 2016 को शादी की थी। 2015 में आई फिल्म 'अलोन' में साथ काम करने के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। एक साल की डेटिंग के बाद दोनों ने शादी करने के फैसला लिया। बिपाशा ने अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए 2 दिन पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी।

59

करण सिंह ग्रोवर ने इससे पहले 2 दिसंबर, 2008 को टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम से शादी की थी। ये शादी 10 महीने ही चल पाई और दोनों में तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट से 9 अप्रैल, 2012 को शादी की थी। 2014 में जेनिफर ने खुद कहा था कि वे और करण अब अलग हो चुके हैं।

69

वहीं, करन से शादी करने से पहले बिपाशा 6 एक्टर्स के साथ रिलेशनशिप में रही थी। इसमें से भी वे जॉन अब्राहम के साथ 9 साल तक लिव-इन में रहीं। बिपाशा के पहले ब्वॉयफ्रेंड मिलिंद सोमण हैं। 

79

बिपाशा, मिलिंद को मॉडलिंग के दिनों में डेट कर चुकी हैं। मॉडलिंग असाइनमेंट के दौरान इनकी दोस्ती हुई और दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। हालांकि जल्द ही ये कपल अलग हो गया।

89

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों की शादी को 5 साल हो चुके हैं, लेकिन इनके बीच प्यार कम नहीं हुआ है। पिछले साल बिपाशा ने बेबी प्लानिंग को लेकर एक इंटरव्यू में बात की थी, जिसमें उन्होंने बेबी को लेकर अपना फ्यूचर प्लान बताया था।

99

बिपाशा बसु ने कहा था कि देशभर में बहुत से ऐसे बच्चे हैं, जिनकी हम देखभाल कर सकते हैं। ऐसे बहुत से बच्चे हैं जिन्हें सुविधाएं नहीं मिलती है। उनकी देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है। तो देखते हैं भविष्य में क्या होता है?' वहीं, करण सिंह ग्रोवर ने कहा था कि उन्होंने सब कुछ भगवान के ऊपर छोड़ दिया है। हर कोई इसे प्लान करके चलता है, लेकिन ये सब अपने हाथ में नहीं होता है।

ये भी पढ़ें -
Roopa Ganguly Birthday: Mahabharat में इस सीन को करते वक्त छलक पड़े थे 'द्रौपदी' के आंसू, सामने आई थी ये वजह

Roopa Ganguly Birthday: पति के कारण पाई-पाई को मोहताज हो गई थी ये हीरोइन, फिर उठाया था खौफनाक कदम

Rakhi Sawant Birthday: ये है राखी सावंत का Real नाम, कभी चंद रुपयों के लिए Anil Ambani की शादी में परोसा खाना

मम्मी- पापा को घर छोड़ छोटे भाई संग टहलने निकलने Taimur Ali Khan, इधर गुस्से में नजर आए Salman Khan 

Dhoom 2 @ 15: जब Hrithik Roshan ने किया Aishwarya Rai को Kiss तो बर्दाश्त नहीं कर पाई थी बच्चन फैमिली

TMKOC की दयाभाभी ने 6 साल पहले इस चार्टर्ड अकाउंटेंट से की थी शादी, शो छोड़ अब संभाल रही बेटी और परिवार

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
Recommended image2
Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Recommended image3
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश
Recommended image4
Dhurandhar 2: टीजर रिलीज होते ही मुश्किल में फंसी रणवीर की फिल्म, आखिर क्या हुआ बवाल?
Recommended image5
Sunny Leone: ड्रेस ने भरी महफिल सनी लियोनी को किया अनकम्फर्टेबल, फिर काम आई पति की समझदारी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved