MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Rocketry: The Nambi Effect- मारपीट से अमानवीय कृत्य तक, पढ़ें नम्बी नारायणन की दिल दहलाने वाली कहानी

Rocketry: The Nambi Effect- मारपीट से अमानवीय कृत्य तक, पढ़ें नम्बी नारायणन की दिल दहलाने वाली कहानी

एंटरटेनमेंट डेस्क. आर माधवन (R. Madhavan) स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रॉकेट्री : द नम्बी इफेक्ट' (Rocketry: The Nambi Effect) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के पूर्व रॉकेट साइंटिस्ट नम्बी नारायणन (Nambi Narayanan) की बायोपिक है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि 1994 में नम्बी नारायणन के साथ ऐसा कुछ घटित हुआ था कि उनकी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई। फिल्म की रिलीज के मौके पर आपको नम्बी नारायणन के साथ घटी उसी घटना के बारे में बता रहे हैं...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Jul 01 2022, 07:30 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

यह 1994 में तब की बात है, जब नम्बी नारायणन ISRO के क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन प्रोजेक्ट को लीड कर रहे थे और रूस से तकनीक हासिल कर रहे थे। 30 नवम्बर 1994 को उनके घर तीन पुलिसवाले पहुंचे। उस वक्त नम्बी को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनके साथ क्या होने वाला है। उन्होंने पुलिसवालों से पहला सवाल पूछा, 'क्या मैं गिरफ्तार हो गया हूं।' जवाब में पुलिसवालों ने कहा था, 'नहीं'। 

28

मामले से पूरी तरह अनजान नम्बी को कोर्ट ले जाया गया और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद मीडिया में खबर आग की तरह फैली और उन्हें देशद्रोही तक बता दिया गया। उन पर ISRO को धोखा देने, मालदीव की दो महिलाओं को रक्षा विभाग से जुड़ी जानकारी लीक करने और पाकिस्तान को रॉकेट तकनीक बेचने का आरोप लगाया गया।

38

नम्बी को भारत के आधिकारिक गुप्त कानून के उलंघन और भ्रष्टाचार जैसे आरोपों के अंतर्गत 11 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि जांच अधिकारियों के कस्टडी के दौरान नम्बी नारायणन को मारा-पीटा, उन्हें बिस्तर पर लिटाकर उनके साथ अमानवीय कृत्य किए गए। उन्हें 30 घंटे तक सीधे खड़े रहकर सवालों के जवाब देने के लिए मजबूर किया गया। नम्बी नारायण का लाइ डिटेक्टर टेस्ट भी किया गया। लेकिन बताया जाता है कि इसकी रिपोर्ट कभी अदालत तक नहीं पहुंची।

48

नम्बी की गिरफ्तारी के एक महीने बाद केस केरला इंटेलिजेंस ब्यूरो से सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टीगेशन (CBI) के पास पहुंचा और 19 जनवरी 1995 को उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। 1996 में CBI ने उन पर लगे आरोपों को झूठा करार दिया। इस दौरान ISRO द्वारा भी एक आंतरिक जांच की गई और पाया गया कि क्रायोजेनिक इंजन की कोई भी ड्राइंग गायब नहीं थी।

58

सीबीआई ने इस मामले में 104 पेज की चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें उन्हें नम्बी के विरुद्ध कोई सबूत नहीं मिला था। 1998 में केरल सरकार ने इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाकर केस को फिर से ओपन कराने की कोशिश की थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने याचिका ठुकरा दी थी।

68

क्लीन चिट मिलने के बाद नम्बी ने ISRO में एडमिन के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था। 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने मामले की साजिश की जांच करने का आदेश दिया था।

78

खुद नम्बी ने भी केरल सरकार के खिलाफ उन्हें झूठे केस में फंसाने का मुकदमा दर्ज कराया था। उन्हें 50 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया। 2019 में केरल सरकार ने नम्बी नारायणन को उनकी गलत गिरफ्तारी और उनके उत्पीड़न के लिए अतिरिक्त एक करोड़ रुपए देने का एलान किया।

88

नम्बी के खिलाफ साजिश किसने की थी, इसका पता आज तक नहीं चल पाया है लेकिन इस घटना से उनका सम्मान, गरिमा और ख़ुशी सबकुछ खो गया। नम्बी ने अपने मेमॉयर में पहली बार कोर्ट में पेश होने का दर्द बयां करते हुए लिखा है, "मैं सदमे में था और ऐसा लग रहा था, जैसे मैं कोई फिल्म देख रहा हूं और उसका किरदार मैं ही हूं।"

और पढ़ें...

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: मेकर्स ढूंढ लाए 'नट्टू काका' का रिप्लेसमेंट, शो के फैन हुए नाराज़

खुलकर सामने आया सुष्मिता सेन के भाई राजीव और भाभी चारू असोपा का झगड़ा, एक-दूसरे पर लगाए ऐसे आरोप

उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद कंगना रनोट का हमला, बोलीं- जब पाप बढ़ जाता है तो सर्वनाश होता है

जैकलीन फर्नांडीज की हमशक्ल ने दिया TOPLESS POSE, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
वो इकलौता एक्टर जिसने लगाई 100 करोड़ी फिल्मों की लाइन, 36 साल में दीं इतनी फिल्में
Recommended image2
40 साल बाद भी पति को लेकर 1 बड़ा अफसोस, गोविंदा की पत्नी ने खोले कई सीक्रेट राज
Recommended image3
Raja Shivaji: शिवाजी महाराज पर बागेश्वर बाबा की टिप्पणी से मचा बवाल, किसने चेताया- ऐसी बातें बर्दाश्त नहीं
Recommended image4
Raja Shivaji पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, जानें इतने घंटे की होगी रितेश देशमुख की फिल्म
Recommended image5
Box Office पर सबसे बड़ा क्लैश, एक कहानी पर बनी 7 फ़िल्में, 2 एक दिन में आईं, सभी रहीं डिजास्टर!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved