- Home
- Entertianment
- Bollywood
- World Music Day 2022 : फिल्मों की धड़कन है म्यूजिक, विश्व संगीत दिवस को आयोजित करने की जानें वजह
World Music Day 2022 : फिल्मों की धड़कन है म्यूजिक, विश्व संगीत दिवस को आयोजित करने की जानें वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, World Music Day 2022 : फिल्म इंडस्ट्री में म्यूजिक के बिना सब सून है। यदि फिल्मों से संगीत को निकाल दिया जाए तो उसमें जान ही नहीं रह जाएगी। मुगले-ए-आजम से लेकर हिना तक, आशिकी से लेकर रंग दे बसंती तक फिल्मों को हिट कराने में गानों के साथ उसके दिल को छू लेने वाले म्यूजिक की बड़ी भूमिका रही है। दरअसल संगीत हम सभी के जीवन में रचा बसा है। प्रकृति के अंग-अंग में संगीत की धुन विद्यमान है। संगीत, मन को सुकून देता है, चित्त को प्रफुल्लित करता है। मरीज़ को नई ऊर्जा देता है, दुनिया में ऐसे कई मौके देखने को मिले हैं, जब मनपसंद संगीत अचेत व्यक्ति को होश में लाने के लिए कारगर साबित हुआ है। देखें विश्व संगीत दिवस को सेलीब्रेट करने की जरूरत क्यों हुई...
/ Updated: Jun 21 2022, 08:00 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
हर वर्ष World Music Day को सेलीब्रेट किया जाता है। ये दिन साल का सबसे लंबा दिन होता है, आज यानि 21 जून को पूरी दुनिया विश्व संगीत दिवस मना रही है।
ऐसे में म्यूजिक की खासियत को जानना भी जरुरी है। आज के दिन को संगीत के नाम पर करने के इतिहास और इसके महत्व को जानना जरूरी है। वर्ल्ड म्यूजिक डे को मनाने की कई वजह है।
वर्ल्ड म्यूजिक डे का इतिहास
सबसे पहले फ्रांस में वर्ल्ड म्यूजिक डे को 21 जून 1982 को मनाया गया था। फ्रांस के कल्चरल मिनिस्टर मौरिस फ़्ल्यूरेट ने इस दिन को वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाने का प्रपोज़ल रखा था, इसे 1981 में एक्सपेट कर लिया गया था। जिसे अगले साल यानि 21 जून 1982 से सेलीब्रेट करने का फैसला लिया गया था।
फ्रांस में अगले साल संस्कृति मंत्री बदल गए, हालांकि इससे फर्क नहीं पड़ा, नेक्सट कल्चर मिनिस्टर मंत्री जैक लैंग (Jack Lang) ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था।
21 जून को दुनिया में सबसे लंबा दिन माना जाता है, इस दिन सबसे अधिक समय तक सूरज क रोशनी मिलती है। वहीं भारत के प्रस्ताव पर 21 जून को ही अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।
विश्व संगीत दिवस पर संगीत के क्षेत्र में योगदान देने वाले संगीतकार, गायक और इस विधा से जुड़े प्रतिभाशाली कलाकारों को सम्मानित किया जाता है।
दुनिया के अनेक स्थानों पर म्यूजिक के कार्यक्रमों का आयोजन होता है । इसमें कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करके दुनिया को अपना हुनर दिखाते हैं।
संगीत को एक मुकाम तक पहुंचाने वाले कलाकार इस दिन को खास बनाने के लिए अपना योगदान देते है। भारत की म्यूजिक इंडस्ट्री में एआर रहमान जैसी कई दिग्गज कलाकार मौजूद हैं, जो लगातार इसे समृध्द बनाने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। बॉलीवुड में फिल्मों से ज्यादा क्रेज म्यूजिक का है, इससे कोई इंकार नहीं कर सकता ।