MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • मोदी सरकार की इस स्कीम में रोजाना 7 रु. बचाकर पाएं 60 हजार रुपए पेंशन! जानें पूरी डिटेल

मोदी सरकार की इस स्कीम में रोजाना 7 रु. बचाकर पाएं 60 हजार रुपए पेंशन! जानें पूरी डिटेल

बिजनेस डेस्क: मोदी सरकार की शुरू की गई अटल पेंशन योजना स्कीम के सदस्यों की संख्या 2.23 करोड़ से अधिक हो गई है। अटल पेंशन योजना (APY) असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए काफी फायदेमंद सामजिक सुरक्षा स्कीम है। इस स्कीम के तहत रिटायरमेंट के बाद के खर्च करने के लिए आपको नियमित आय मिलती है। इस स्कीम के तहत आप रोजाना 7 रुपये बचाकर 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5,000 रुपये की पेंशन (60 हजार रुपये सालाना) ले सकते हैं। इस स्‍कीम के सब्‍सक्राइबरों में से ज्यादातर कम आय वर्ग के हैं। केंद्र सरकार ने APY को मई 2015 में शुरू किया था। इससे पहले असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए इस तरह की कोई योजना नहीं थी।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Apr 15 2020, 12:54 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
क्या है ये योजना?

अटल पेंशन योजना (APY) केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गई एक पेंशन स्कीम है जिसमे निवेशक के रिटायर होने के बाद उसे हर महीने पेंशन मिलाता हैं। APY योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर आपकी असामयिक मृत्यु हो जाती है तो आपके परिवार को फायदा जारी रखने का प्रावधान है। 
28
कैसे उठाएं लाभ?

अटल पेंशन योजना (APY) में भाग लेने के लिए आपका बैंक खाता होना जरूरी है। APY खाता खोलने के लिए इसे आधार कार्ड से जुड़ा होना भी जरूरी है। अटल पेंशन योजना (APY) का लाभ उन्हीं लोगों को मिल सकता है जो इनकम टैक्स स्लैब से बाहर हैं।
38
APY में उम्र की है सीमा क्या है?

अटल पेंशन योजना के लिए लोगों को 6 भागों में बांटा गया है। APY का फायदा उठाने के लिए आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चहिए। APY के तहत पेंशन पाने के लिए आपको कम से कम 20 साल तक निवेश करना होगा।
48
कितना पेंशन मिलेगा ?

APY में पेंशन की रकम आपके द्वारा किए गए निवेश और आपकी उम्र पर निर्भर करती है। अटल पेंशन योजना (APY) के तहत कम से कम 1,000 रुपये और अधिकतम 5,000 रुपये मासिक पेंशन मिल सकता है। 60 साल की उम्र से आपको APY के तहत पेंशन मिलना शुरू हो जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आप इस वेबसाइट पर पूरा चार्ट देखें  https://www.csb.co.in/pdf/apy%20chart.pdf


 
58
क्या है APY का फायदा ?

आप जितनी जल्दी अटल पेंशन योजना (APY) से जुड़ेंगे उतना अधिक फायदा मिलेगा। अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में अटल पेंशन योजना (APY) से जुड़ता है तो उसे हर महीने 210 रुपये का निवेश करना होगा। रिटायर होने के बाद 60 साल की उम्र से आपको हर महीने 5000 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी।
68
क्या मृत्यु के बाद भी मिलेगा फायदा?

रिटायर होने के बाद जीवनभर पेंशन पाने के लिए आपको APY में कुछ सालों तक ही निवेश करना होता है। आपके निवेश के साथ ही सरकार भी अटल पेंशन योजना (APY) में अपनी ओर से भी अंशदान देती है। APY योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अगर आपकी असामयिक मृत्यु हो जाती है तो आपके परिवार को फायदा जारी रखने का प्रावधान है।
78
कौन नहीं उठा सकते APY का लाभ?

ऐसे लोग जो इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं, सरकारी इम्प्लाई हैं या फिर पहले से ही EPF, EPS जैसी योजना का लाभ ले रहे हैं वे अटल पेंशन योजना (APY) का हिस्सा नहीं बन सकते।
88
बता दें कि सरकार ने लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए इस पेंशन स्‍कीम में कॉन्ट्रिब्‍यूशन करने से 30 जून तक मोहलत दी है। इस स्‍कीम के सब्‍सक्राइबरों में से ज्यादातर कम आय वर्ग के हैं। लॉकडाउन से सबसे ज्यादा असर इसी वर्ग पर पड़ा है। इसके लिए पेंशन फंड नियामक (PFRDA) ने इसे लेकर एक सर्कुलर जारी किया है।
 

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
Recommended image2
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image3
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image4
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image5
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved