MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • अपनी किराना दुकान को 30 मिनट के अंदर बना सकते हैं ऑनलाइन स्टोर, जानें कौन-सा बैंक दे रहा है यह सुविधा

अपनी किराना दुकान को 30 मिनट के अंदर बना सकते हैं ऑनलाइन स्टोर, जानें कौन-सा बैंक दे रहा है यह सुविधा

बिजनेस डेस्क। इस दीपावली पर कोई किराना स्टोर चलाने वाला दुकानदार चाहें तो बहुत ही आसानी से अपनी दुकान को ऑनलाइन स्टोर (Online Store) में बदल सकते हैं। इसके बाद ज्यादा सुविधाजनक और फायदे वाले ऑनलाइन कारोबार (Online Business) की शुरुआत की जा सकती है। यह पहल आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने शुरू की है आईसीआईसीआई बैंक ने इसके लिए डिजिटल स्टोर मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म (DSMP) की शुरुआत की है। इसके जरिए आसानी से किसी ग्रॉसरी शॉप को ऑनलाइन स्टोर में बदला जा सकता है। ऐसा करने से दुकानदारों के साथ ही कस्टमर्स को भी काफी सुविधा होगी। ऑनलाइन बिजनेस से दुकानदारों की कमाई भी बढ़ेगी। जानें इस स्कीम के बारे में विस्तार से।(फाइल फोटो) 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 11 2020, 09:40 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

एक ऐप के जरिए बैंक दे रहा है यह सुविधा
ग्रॉसरी स्टोर को ऑनलाइन शॉप में बदने की यह सुविधा आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) एक ऐप (App) के जरिए दे रहा है। इस ऐप का नाम ईजीस्‍टोर मोबाइल ऐप (EazyStore Mobile App) है। इसके जरिए सिर्फ 30 मिनट में दुकान को ऑनलाइन स्टोर में बदला जा सकता है। 
(फाइल फोटो)
 

25

इस प्‍लेटफॉर्म  से क्या मिलेगी सुविधा
डिजिटल स्टोर मैनेजमेंट प्लेजफॉर्म (DSMP) के जरिए दुकानदार बिलिंग से लेकर पीओएस (PoS), क्‍यूआर कोड (QRCode) या पेमेंट लिंक्‍स (Payment Links) से मिलने वाले पेमेंट्स को मैनेज कर सकता है। इसके जरिए ऑनलाइन स्‍टोर (Online Store) से संबंधित सभी कामों को  आसानी से किया जा सकता है। इस प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन बिजनेस से जुड़ी हर तरह की सुविधा दुकानदारों को मिलेगी।
(फाइल फोटो) 
 

35

दुकानदार कर सकता है ऐप के लिए अप्लाई
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के मुताबिक, कोई भी दुकानदार ईजीस्‍टोर मोबाइल ऐप (EazyStore Mobile App) के जरिए  पीओएस (PoS) मशीन के लिए अप्लाई करते वक्त डिजिटल स्टोर मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म (DSMP) के लिए भी अप्लाई कर सकता है। डिजिटल प्लेटफॉर्म में 3 ऐप दिए गए हैं।  इनमें ईजीस्‍टोर मोबाइल ऐप (EazyStore Mobile App) के जरिए जहां दुकानदार 30 मिनट के अंदर अपनी दुकान को ऑनलाइन स्‍टोर में बदल सकता है, वहीं, ईजीबिलिंग ऐप (EazyBilling App) के जरियए यूपीआई या डेबिट-क्रेडिट कार्ड से किए गए पेमेंट्स का रिकॉर्ड रख सकता है। दुकानदार इस ऐप से इंवेंट्री और ऑर्डर भी मैनेज कर सकता है।
(फाइल फोटो) 
 

45

ऐप से और क्या मिलेंगी सुविधाएं
ईजीबिलिंग ऐप (EazyBilling App) में सेल्‍स, प्रॉफिट, जीएसटी के अलावा कई तरह की रिपोर्ट तैयार करने का ऑप्शन मिलेगा। वहीं, तीसरे ईजीसप्‍लाई ऐप (EazySupply App) के जरिए दुकानदार अपने थोक विक्रेता या डिस्‍ट्रीब्‍यूटर को ऑनलाइन ऑर्डर भेज सकता है। इससे दुकानदार के साथ ही कस्टमर्स के समय की भी बचत होगी। साथ ही, छोटे दुकानदारों को सप्‍लायर की तरह से मिलने वाले कई तरह के प्रमोशन और डिस्‍काउंट स्‍कीम (Discount Schemes) का भी फायदा मिलेगा। इससे दुकानदारों को नए कस्टमर्स तक पहुंचने में आसानी भी होगी।
(फाइल फोटो) 
 

55

1 करोड़ किराना दुकानों को ऑनलाइन स्‍टोर में बदलने की है योजना
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का कहना है कि कोरोनावायरस महामारी के इस दौर में कस्टमर्स अपनी रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदने के लिए कॉन्‍टैक्‍टलेस, आसान और डिजिटल शॉपिंग को ज्यादा बेहतर मान रहे हैं। ऐसे में, इस तरह के प्‍लेटफॉर्म की बहुत ज्‍यादा जरूरत महसूस की जा रही थी। बैंक का कहना है कि इस नए प्‍लेटफॉर्म की मदद से दुकानदारों को बिना ज्‍यादा परेशानी के अपनी किराना दुकान को मॉडर्न डिजिटल स्‍टोर में बदलने में मदद मिलेगी। बैंक की योजना इस नए प्‍लेटफॉर्म के जरिये 1 करोड़ किराना दुकानों को ऑनलाइन स्‍टोर में बदलने की है।
(फाइल फोटो) 

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
Recommended image2
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image3
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image4
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image5
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved