MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Career
  • Education
  • वॉट्सऐप चैट में HMM का मतलब क्या होता है? मजाक नहीं ये हैं UPSC इंटरव्यू के ये दिमागी सवाल

वॉट्सऐप चैट में HMM का मतलब क्या होता है? मजाक नहीं ये हैं UPSC इंटरव्यू के ये दिमागी सवाल

करियर डेस्क. दोस्तों,  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC Exam) की परीक्षा पास करना बहुत ही कठिन है। सिविल सर्विसिस (Civil Services Exams) की परीक्षा में बहुत ही मुश्किल सवाल पूछे जाते हैं। वहीं लिखित परीक्षाएं पास करने के बाद IAS बनने की आखिरी कड़ी में इंटरव्यू प्रक्रिया होती है। आपने आज तक बहुत से कठिन सवाल सुने होंगे पर आज हम आपको कुछ ऐसे सवालों के बारे में बताएंगे जो हैं तो सरल लेकिन उनके जवाब आपको आसानी से नहीं देते बनेंगे। दरअसल हम जो आज आपके लिए कुछ खास सवाल लाए हैं ये सभी UPSC के Interview में पूछे गए सवाल हैं जिनसे व्यक्ति की बुद्धि को समझने में मदद मिलती है। तो देखते हैं आईएएस इंटरव्यू के इन कठिन सवाल (IAS Interview Tough Tricky Questions) के जवाब देने में आपका दिमाग कितना तेज है।

5 Min read
Asianet News Hindi
Published : Jan 16 2021, 02:45 PM IST| Updated : Jan 17 2021, 11:13 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
115

सवाल. इंडिया का फुल फॉर्म क्या है? 

जवाब. Indepenedt national Democratic Intelligence Area.

215

सवाल: गिरगिट अपना रंग कैसे बदलता है?

 

जवाब:  गिरगिट की यह खूबी है कि अपने शत्रु को भांपते ही वह अपना रंग बदल लेता है, जिससे वे अपने दुश्मन की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब हो। जिनेवा यूनिवर्सिटी के जीव वैज्ञानिकों के मुताबिक, गिरगिट के रंग बदलने के पिछे इसके पीछे शारीरिक प्रक्रिया है। गिरगिट माहौल के हिसाब से रंग बदल लेता है। क्योंकि उसकी त्वचा में फोटोनिक क्रिस्टल नामक एक परत होती है। यही परत प्रकाश के परावर्तन को प्रभावित करती है और गिरगिट का बदला हुआ रंग दिखाई पड़ता है

315

सवाल. व्हाट्सएप चैट में hmm शब्द का क्या मतलब होता है? 

 

जवाब: व्हाट्सएप चैट में hmm शब्द आम बोली में बोले जाने वाले हम्म यानी हां से हैं। इसका मतलब सामने वाला आपकी बात से सहमत है। हम्म का मतलब अच्छा, ठीक है भी होता है वहीं लोग बात को खत्म करने के लिए भी हम्म लिखकर भेज देते हैं। 

415

सवाल: हमारे पास दो आंखे हैं तो हम केवल एक समय में एक चीज ही क्यों देख पाते हैं?
 

जवाब: हम अपनी आंखों से नहीं दिमाग से चीजों को देख पाते हैं और दिमाग के हिसाब से ही आंखे काम करती हैं और दोनों आंखे एक साथ एक चीज पर टारगेट करती हैं। दोनों आंखें उस चीज की धुंधली अलग छवियां बनाती है और दिमाग उसे एक करके सही रूप में दर्शाता है। 

515

सवाल: IQ का फुल फॉर्म और इसका मतलब क्या होता है? 

 

जवाब: IQ की फुल फॉर्म- intelligence Quotient (बुद्धि लब्धि) है। इंटेलिजेंस कोशेंट (IQ) कई अलग मानकीकृत परीक्षणों से प्राप्त एक गणना है जिससे बुद्धि का आकलन किया जाता है। "IQ" पद की उत्पत्ति जर्मन शब्द Intelligenz-Quotient से हुई है जिसका पहली बार प्रयोग जर्मन मनोवैज्ञानिक विलियम स्टर्न ने 1912 में 20वीं सदी की शुरुआत में अल्फ्रेड बाईनेट और थेओडोर सिमोन द्वारा प्रस्तावित पद्धतियों के लिए किया, जो आधुनिक बच्चों के बौद्धिक परीक्षण के लिए अपनाया गया था। हालांकि "IQ" शब्द का उपयोग आमतौर पर अब भी होता है। 

615

सवाल: : छींक आने पर आंखे बंद क्यों हो जाती हैं? 
 

जवाब: छींक आने पर मस्तिष्क हर तरह का अवरोध हटाने का निर्देश देता है जो इस नर्व को भी मिलता है और इसी वजह से आंखे बंद हो जाती हैं। इस पर शोध भी किया गया है जिसके अनुसार, आंखें और नाक क्रेनियल नर्व्स से जुड़े होते हैं। छींक आते ही फेफड़े तेजी से हवा बाहर निकालते हैं। इसलिए छींकने पर आंखें बंद हो जाती हैं।

715

सवाल: दोपहर का खाना खाने के बाद नींद और आलस क्यों आता है?
 

जवाब: गर्मी के मौसम में ज्यादातर ऐसा होता है कि दोपहर में लंच करने के बाद नींद आने लगती है। दरअसल खाना खाने के बाद कुछ समय के लिए शरीर में खून की मात्र कम हो जाती है। दूसरा  खाने की कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो शरीर में आलस पैदा करती हैं। अगर आप लंच में दाल, पनीर , आलू, नमकीन खाते हैं तो नींद आने लगते हैं। इन्हें खाने से शरीर की नसों में खिंचाव नहीं हो पाता जिस वजह से नींद आती है।

815

सवाल. पेट्रोल को हिंदी में क्या कहते हैं? 

 

जवाब: शिलातौल या ध्रुव स्वर्ण

915

जवाब: अगर रेल की पटरियों पर करंट लगा दिया जाए तो सबसे पहला सवाल दिमाग में यही उठेगा कि दूर तलक पटरी को छूकर किसी को करंट लग सकता है?

 

लेकिन ऐसा नहीं है करंट ज्यादा दूर तक नहीं फैलेगा क्योंकि पटरियों जमीन से कनेक्ट होती हैं, Earthing system के कारण करंट ज्यादा दूर तक नहीं फैल पाएगा। हालांकि जहां करंट छोड़ा गया है वहां मौजूद लोगों को इसका नुकसान झेलना पड़ सकता है। 

1015

IAS इंटरव्यू सवाल. किस देश में 40 मिनट की रात होती है ? 

 

जवाब: नार्वे में सिर्फ 40 मिनट की रात होती है। इसलिए इसे country of midnight sun कहा जाता है।

1115

सवाल: इंसान को गुदगुदी क्यों होती है क्या ये किसी जानवर को भी हो सकती है? 

 

जवाब:  गुदगुदी होने पर हंसी का आना विज्ञान में रिसर्च का एक बड़ा विषय रहा है। गुदगुदी दो तरह की होती है। एक नाइस्मेसिस- इसमें बदन के कुछ ख़ास हिस्सों को धीरे-धीरे सहलाने पर आपको गुदगुदी होती है। दूसरे का नाम है गार्गालिसिस- इस गुदगुदी का एहसास स्तनधारी जीवों को ही होता है। इसमें खुलकर हंसी आती है, गुदगुदी का एहसास त्वचा में छुपी उन नसों को छूने से होता है जिन पर हम किसी भी चीज़ के लगने को महसूस करते हैं जबकि खिलखिलाकर हंसना एक सामाजिक बर्ताव है।

 

2009 में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक़ बंदरों आदि में गुदगुदी को होते देखा गया। इनमें गोरिल्ला और बोनोबो बंदरों की आवाज़ें इंसानों के सबसे क़रीब पाई गईं। लेकिन इससे सिर्फ़ एक अच्छा-सा एहसास होता है। खुलकर हंसी नहीं आती, इस गुदगुदी का एहसास छिपकली जैसे रेंगने वाले जीवों को भी होता है।
 

1215

सवाल. हलवाई को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

 

जवाब: हलवाई को इंग्लिश में Confectioner कहते हैं।

1315

सवाल: सूरज किस देश में डूबता है? 

 

जवाब:  नार्वे को डूबते हुए सूरज का देश कहा जाता है क्योंकि वहां पर सबसे पहले सूरज डूबता है। वहीं सूरज उदय होने वाला देश जापान है। 

1415

सवाल:  पतंग आसमान में उड़ती है लेकिन गुरुत्वाकर्षण बल के कारण नीचे क्यों नहीं आती?

 

जवाब:  पतंग हवा में तब उठती है जब हवा का प्रवाह पतंग के ऊपर और नीचे से होता है। जिससे पतंग के ऊपर कम दवाब और नीचे अधिक दवाब होता है। हवा का प्रवाह खत्म होते और पतंग उड़ाने वाले व्यक्ति का कंट्रोल छूटते ही पतंग जमीन पर आकर गिर जाती है।

1515

सवाल: जलेबी को इंग्लिश में क्या कहते हैं? 

 

जवाब:  जलेबी के अंग्रेजी में कई नाम हैं जैसे- Funnel Cake, Rounded Sweet और syrup filled ring भी कहा जाता है।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved