MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Other Entertainment News
  • पुण्यतिथि: Vinod Khanna ने इस वजह सिनेमा को अलविदा कह लिया था संन्यास, जानें उनके बारे में कुछ अनकही कहानियां

पुण्यतिथि: Vinod Khanna ने इस वजह सिनेमा को अलविदा कह लिया था संन्यास, जानें उनके बारे में कुछ अनकही कहानियां

मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना (vinod khanna) की आज पुण्यतिथी है। 27 अप्रैल 2017 को एक्टर ने अंतिम सांसें ली थी। 6 अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में जन्में एक्टर की आखिरी ख्वाहिश अधूरी रह गई थी। वो पाकिस्तान स्थित अपना पुश्तैनी मकान देखना चाहते थे। लेकिन वो पूरी नहीं हो पाई। आइए उनके पुण्यतिथी पर जानते हैं उनके बारे में कुछ अनकही कहानियां..

3 Min read
Nitu Kumari
Published : Apr 27 2022, 07:33 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

विनोद खन्ना बॉलीवुड को ढरों सुपरहिट मूवी देकर खुद को अमर कर गए। बेहतरीन पर्सनालिटी के मालिक विनोद खन्ना को आखिरी वक्त में देखकर कोई पहचान नहीं सकता था कि वो वहीं हैं। ब्लड कैंसर से पीड़ित एक्टर अपने परिवार के खातिर इसे लाइलाज बीमारी को छुपाकर रखा। 

210

एक्टर को छह साल पहले ही पता चल गया था कि उन्हें कैंसर हैं। सफल एक्टर और पॉलिटिशन रहने के बाद भी वो इसे ठीक करने के लिए शुरुआत में कुछ नहीं कर पाए। इसके पीछे वजह उनकी बेटी रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस वक्त उनकी बेटी का महत्वपूर्ण परीक्षा चल रही थी जिसकी वजह से उन्होंने अपने खतरनाक बीमारी के बारे में किसी को नहीं बताया।

310

इसके बाद उनकी बीमारी का इलाज छह साल जर्मनी में चला। वहां उनकी सर्जरी भी हुई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सकात। कहा जाता है कि वो आखिरी वक्त में पाकिस्तान के पेशावर स्थित अपने पुश्तैनी घर को देखना चाहते थे। लेकिन ये इच्छा पूरी नहीं हो पाई।

410


विनोद खन्ना जब अपने सफल करियर को छोड़कर संन्यासी बनने का फैसला किए तो हर कोई हैरान रह गया था। हैंडसम हीरो के पास दौलत, शोहरत और परिवार सबकुछ था। लेकिन मन में बेचैनी थी खुद को जानने की, पढ़ने की। 

510

इस दौरान उनकी मुलाकात साल 1975 में ओशो यानी आचार्य रजनीश से मुलाकात की। ओशो से  विनोद खन्ना इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने  1982 में फिल्मी सफर छोड़ने का ऐलान किया। वो रजनीश के आश्रम में संन्यासी बन गए। 

610

बताया जाता है कि वो ओशो के साथ अमेरिका चले गए। वहां आश्रम में वो माली से लेकर टॉयलेट साफ करने का काम किया करते थे। 

710

अपने सफल करियर में उन्होंने कई बेहतरीन मूवी दी।1968 में आई सुनील दत्त की फिल्म 'मन का मीत' में पहली बार उन्हें अभिनय करने का मौका मिला। इस फिल्म में वो खलनायक की  भूमिका में दिखाई दीं। इसके बाद वो'आन मिलो सजना', 'पूरब और पश्चिम', 'सच्चा झूठा',,मेरा गांव मेरा देश' और 'मस्ताना' जैसी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया।

810

1971 में आई फिल्म 'हम तुम और वो' में विनोद को बतौर मुख्य अभिनेता अभिनय करने का मौका मिला। मैं तुलसी तेरे आँगन की, जेल यात्रा, ताकत, दौलत, हेरा-फेरी,अमर अकबर अन्थोनी ,द बर्निंग ट्रैन,खून-पसीना मूवी में वो नायक की भूमिका में नजर आए। 

910

1971 में विनोद खन्ना ने गीतांजलि से शादी कर ली। इनके दो बच्चे अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना हुए। अक्षय खन्ना बतौर एक्टर इंडस्ट्री में कदम रखे। वहीं राहुल खन्ना वीजे के रूप में पहचान बनाई। हालांकि एक्टिंग में उन्होंने भी अपना हुनर दिखाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए।

1010

इसके बाद विनोद खन्ना का दिल 16 साल छोटी कविता के लिए धड़का। उन्होंने उनसे भी शादी कर ली।इस शादी से उनकी एक बेटी श्रद्धा खन्ना और  एक बेटा हुआ। कहा जाता है कि आखिरी वक्त में इनके साथ कविता ही रहीं।

About the Author

NK
Nitu Kumari
नीतू कुमारी। इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 13 साल से अधिक का अनुभव। नवंबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर लाइफ स्टाइल बीट देख रही हैं। इन्होंने मास कम्युनिकेशन में एमए किया हुआ है। एंटरटेनमेंट, पॉलिटिकल, सोशल और वूमेन इंटरेस्ट की स्टोरी पर इनकी रुचि है। इनसे nitu.kumari@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved