MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Sports
  • Cricket
  • इन 4 गलतियों की वजह से भारत दोबारा नहीं जीत पाया T-20 वर्ल्डकप, कभी युवराज तो कभी हार्दिक बने वजह

इन 4 गलतियों की वजह से भारत दोबारा नहीं जीत पाया T-20 वर्ल्डकप, कभी युवराज तो कभी हार्दिक बने वजह

नई दिल्ली. 2007 में भारतीय टीम ने T-20 वर्ल्डकप जीतकर इतिहास रचा था। युवा कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारतीय खिलाड़ियों ने साउथ अफ्रीका की धरती पर जाकर अपना परचम फहराया था और क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के चैंपियन बने थे, पर इसके बाद भारतीय टीम कभी भी यह खिताब अपने नाम नहीं कर पाई। समय के साथ खिलाड़ी बदलते गए, कप्तान भी बदले पर भारतीय टीम की किस्मत जस की तस रही। दरअसल 2007 के बाद भी भारत के पास विश्व विजता बनने का मौका था, पर कुछ गलतियों की वजह से टीम इंडिया दोबारा ऐसा नहीं कर सकी। कभी युवराज को गलत जगह पर खिलाया गया तो कभी गेंदबाजों की गलतियां टीम की हार का कारण बनी। हम आपको ऐसी ही 4 गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी वजह से भारत दोबारा T-20 वर्ल्डकप नहीं जीत पाया। अगर 2020 वर्ल्डकप में भारत को यह खिताब जीतना है तो ऐसी गलतियों से बचना होगा।  

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Apr 16 2020, 11:49 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
2007 के बाद से भारतीय टीम हर साल T-20 वर्ल्डकप जीतने की प्रबल दावेदार रही है, पर हर बार भारत ने कुछ ऐसी गलतियां की हैं, जिनकी वजह से यह खिताब दूसरी बार भारत के नाम नहीं हो पाया है। 
25
साल 2016 में यह टूर्नामेंट भारत की धरती पर ही खेला जा रहा था और टीम इंडिया यह खिताब जीतने की प्रबल दावेदार भी थी। सेमीफाइनल मैच में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 192 रन बनाए थे और विपक्षी टीम के 2 विकेट सिर्फ 19 रन पर गिर गए थे। भारत की जीत तय नजर आ रही थी, पर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दूसरी पारी के 7वें ओवर में और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 15वें ओवर में नो बॉल फेंकी। इन दोनों गेंदों पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज सिमंस को जीवनदान मिला और उन्होंने 82 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। 
35
बांग्लादेश में खेले गए 2014 विश्वकप में भी भारतीय टीम के पाक खिताब जीतने का मौका था। फाइनल मैच में भारत और श्रीलंका की टीमें खेल रही थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सधी हुई शुरुआत की, पर विकेट गिरने पर खराब फॉर्म से जूझ रहे युवराज सिंह को बैटिंग के लिए भेजा गया। युवराज ने इस मैच में अपने करियर की सबसे खराब पारी खेली और इस वजह से कोहली पर भी दबाव बन गया। 20 ओवरों में भारतीय टीम सिर्फ 130 रन बना पाई और आसानी से यह मैच हार गई। युवराज की जगह धोनी या रैना बैटिंग के लिए आते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था। 
 
45
2012 वर्ल्डकप में भारत ने सुपर 8 मुकाबलों में पहले मैच में सहवाग को टीम से बाहर रखा और इरफान पठान से ओपनिंग कराई। इस मैच में टीम इंडिया सिर्फ 140 रन बना पाई और ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से यह मैच जीत लिया। इसके बाद भी भारत के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का अच्छा मौका था, पर युवराज से पहले रोहित शर्मा को बैटिंग के लिए भेजा गया। रोहित ने 27 गेंदों में सिर्फ 15 रन बनाए और भारत यह मैच सिर्फ 1 रन जीता। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को बड़ी जीत की जरूरत थी, पर ऐसा नहीं हो पाया और भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। 
 
55
2009 में यह टूर्नामेंट इंग्लैंड की धरती पर हुआ था। इस बार सुपर 8 का दूसरा मैच जीतना भारत के लिए बहुत जरूरी था। इंग्लैंड के खिलाफ मैच में भारत के सामने 153 रनों का लक्ष्य था। लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत की शुरुआत की खराब रही और रोहित रैना के विकेट सस्ते में चले गए। इसके बाद भारतीय कप्तान ने इनफॉर्म युवराज की बजाय जडेजा को बैटिंग के लिए भेजा और यह फैसला गलत साबित हुआ। जडेजा ने 35 गेंदों में 25 रन बनाए और भारत यह मैच 3 रन से हार गया। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
शोएब मलिक की चौथी दुल्हन बनने वाली है ये हसीना? फिर दूल्हा बनने जा रहे सानिया मिर्जा के एक्स?
Recommended image2
Ranji Trophy Shock: Underdog से Champion तक! 1960 में डेब्यू करने वाली J&K टीम ने जीता रणजी ट्रॉफी 2025-26
Recommended image3
T20 World Cup: एक और फिनिशर की होगी छुट्टी? वेस्ट इंडीज के खिलाफ 'क्वार्टर फाइनल' में इस खिलाड़ी की एंट्री!
Recommended image4
Who Won Yesterdays Cricket Match ENG vs NZ T20 World Cup Super 8 Result: कल का मैच कौन जीता? इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड
Recommended image5
T20 वर्ल्ड कप में फिर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान? जानें सेमी-फाइनल और फाइनल का पूरा गणित
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved