MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Lifestyle Articles
  • आखिर 13 जनवरी को ही क्यों मनाई जाती है लोहड़ी, ये है इसके पीछे का मुख्य कारण

आखिर 13 जनवरी को ही क्यों मनाई जाती है लोहड़ी, ये है इसके पीछे का मुख्य कारण

लाइफस्टाइल डेस्क : मकर संक्रांति से एक दिन पहले पंजाबियों का खास त्योहार लोहड़ी मनाया जाता है। इस दिन लोग लकड़ी जलाकर उसके आसपास घूमते है और मक्का, मूंगफली और रेवड़ी उसमें डालते हैं। इस दिन लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां मिठाइयां और शुभकामनाएं भेजते हैं और बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हैं। इस बार संक्रांति तो 15 तारीख को मनाई जा रही है, लेकिन लोहड़ी 13 जनवरी (lohri 2021) को मनाई जा रही है। अक्सर हमने देखा है कि भारत में हर पर्व अलग-अलग तारीख को मनाया जाता है। दिवाली होली का कोई फिक्स दिन नहीं है। लेकिन लोहड़ी हर साल 13 जनवरी को ही मनाई जाती है। इसके पीछे क्या कारण है आइए आपको बताते हैं।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Jan 13 2021, 10:28 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

उत्तर भारत के साथ-साथ पूरे देश में लोहड़ी का पर्व बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। हर जगह लोहड़ी को अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नाम से बुलाया जाता है। पंजाब के कुछ इलाकों में इसे लोई भी कहते हैं, तो कुछ जगहों पर इसको लोह और तिलोड़ी भी कहा जाता है।

27

लोहड़ी फसल की बुआई और उसकी कटाई से जुड़ा त्योहार है, जो पौष-माघ के महीने में कड़कती ठंड के बीच में हर साल 13 तारीख को मनाया जाता है। इसके अगले दिन नई साल की पहली सुबह होती है। इस दिन फसलों की पूजा की जाती है और गन्ने की फसल की कटाई होती है। 

37

बताया जाता है कि लोहड़ी की रात को सबसे सर्द और लंबी रात होती है। इसलिए शाम के समय खुली जगहों पर लोहड़ी जलाई जाती है और उसमें मूंगफली, रेवड़ी, गजक, तिल और रवि की फसल डाली जाती है और फिर इसकी परिक्रमा की जाती है।

47

कहा जाता है कि ऐसा करने से सूर्य और अग्नि देव खुश होते हैं और उनके आशीर्वाद से आने वाली फसल अच्छी होती है। लोहड़ी की आग के पास लोकगीत गाते हुए लोग दुल्ला भट्टी को याद करते हैं। जिन्होंने जंगल में आग जलाकर सुंदरी और मुंदरी नाम की दो गरीब लड़कियों की शादी करवाई थी।

57

जी हां, लोहड़ी पर दुल्ला भट्टी की लोककथा बहुत मशहूर है। दुल्ला भट्टी मुगल शासकों के समय का एक बहादुर योद्धा था। मुगल शासक एक गरीब ब्राह्मण की दो लड़कियों सुंदरी और मुंदरी के साथ विवाह करना चाहता था, जबकि उनका विवाह पहले से कहीं और तय था। दुल्ला भट्टी ने लड़कियों को मुगल शासक के चंगुल से छुड़वाकर उनकी शादी करवाई। उस समय उसके पास और कुछ नहीं था, इसलिए एक शेर शक्कर उनकी झोली में डाल कर उन्हें विदा किया। दुल्ला भट्टी की कहानी को आज भी पंजाब के लोक-गीतों में सुना जा सकता है।

67

लोहड़ी पर कई सारी कहानियां सुनाई जाती है। लोहड़ी का संबंध भगवान कृष्ण से भी है। एक अन्य कथा के अनुसार भगवान कृष्ण को मारने के लिए कंस ने लोहित नाम की राक्षसी को नंदगांव भेजा था। उस समय लोग मकर संक्रांति के पर्व को मनाने की तैयारियां कर रहे थे। लोहिता श्रीकष्ण को मारने पहुंची तो भगवान ने ही राक्षसी का वध कर दिया। इस वजह से मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी का पर्व मनाया जाने लगा।

77

इस साल का पहला त्योहार पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर्षोल्लास से भरा, जीवन में नई स्फूर्ति, एक नई उर्जा, आपसी भाईचारे को बढ़ाने के लिए लोहड़ी का त्यौहार मनाया जा रहा है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bridal Hairstyle Ideas: 9 ब्राइडल हेयरस्टाइल सबसे ट्रेंडी, जैस्मिन गजरा संग छाईं ये हेयर एसेसरीज
Recommended image2
Wash Basin Cabinet Design: कम जगह में लग्जरी, हॉल के लिए 7 वॉश बेसिन
Recommended image3
Simple Wooden Bed Design: हर घर में फिट हो जाएंगे ये 5 सिंपल और एलिगेंट वुडन बेड
Recommended image4
घर को मिलेगा लग्जरी विला लुक, बिछाएं 5 समर फ्रेंडली बेडशीट और पाएं क्लासी लुक
Recommended image5
40+ में लगेंगी 25 की, अंकिता लोखंडे जैसे स्टाइल करें 6 साड़ी-ब्लाउज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved