- Home
- National News
- ठंड का कहरः कश्मीर में जम गई डल झील, यूपी में अब तक 57 लोगों ने तोड़ा दम, अभी और बढ़ेगी ठिठुरन
ठंड का कहरः कश्मीर में जम गई डल झील, यूपी में अब तक 57 लोगों ने तोड़ा दम, अभी और बढ़ेगी ठिठुरन
नई दिल्ली. सर्दी के सितम से पूरा उत्तर भारत ठिठुरने लगा। कई जगहों पर न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया। इसका जनजीवन पर व्यापक असर दिखा। हाड़कपा देने वाली ठंड ने लोगों की जीना मुहाल कर रखा है। ठंड का असर इस कदर है कि मौसम विभाग ने 6 राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकांश जगहों पर पारा शून्य के करीब है। वहीं, यूपी में ठंड के कारण 57 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कश्मीर में हालात और चिंताजनक बनी हुई है।
15

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। लोकल बसों में यात्री कम दिखे। ठंड से कांपते हुए पहुंचे लोगों को बंद मेट्रो में थोड़ी राहत मिली। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने बेहाल कर रखा है। श्रीनगर में तापमान के जमाव बिंदु से नीचे बने रहने के चलते डल झील समेत अधिकांश जलस्त्रोत जम गए हैं। हिमाचल प्रदेश में छह स्थानों केलंग, कल्पा, मनाली, कुफरी, सुंदरनगर व सोलन में तापमान जमाव बिंदु से नीचे है। लाहुल स्पीति में स्पीति नदी और किन्नौर में सतलुज नदी में पानी कुछ स्थानों पर जम गया है। कुफरी, मनाली, सोलन, भुंतर, सुंदरनगर समेत कई जगहों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। उत्तराखंड के छह शहरों में पारा दो डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।
35
मैदानी राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, झारखंड व राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। हिसार में छह वर्ष में दूसरी बार न्यूनतम तापमान शून्य से भी नीचे चला गया। राजस्थान के पांच शहरों फतेहपुर, माउंट आबू, जोबनेर, सीकर और चुरू में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे आ गया। फतेहपुर में माइनस चार डिग्री दर्ज किया गया। माउंट आबू में बर्फ की परत जमी हुई है। ओडिशा और छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में ठंड की स्थिति बनी रही।
45
मौसम विभाग ने दिल्ली सहित 6 राज्यों में अलर्ट जारी किया हुआ है। जहां अधिक ठंड पड़ने के आसार हैं। जिसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार शामिल हैं। न्यूनतम तापमान 2 डिग्री के आसपास रह सकता है। सुबह घना कोहरा होगा और दिन में भी जबरदस्त शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। सोमवार शाम हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने का असर दिल्ली में मंगलवार शाम को दिखाई देगा और हल्की बारिश हो सकती है। 1 और 2 जनवरी को झमाझम बारिश के साथ ही ओले पड़ने की भी संभावना है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी।
55
ठंड से मैदानी इलाके बुरी तरह कांप रहे हैं। उत्तर प्रदेश में शनिवार को 59 लोगों की मौत हो गई। अकेले कानपुर व उसके आसपास में करीब 33 लोगों की जिंदगी ठंड से हार गई। बिहार में छह लोगों की मौत हो गई। हरियाणा के गुरुग्राम में एक युवक की मौत हो गई। कोहरे के कारण हुए हादसों में उप्र में चार, राजस्थान और हरियाणा में दो-दो लोगों की मौत हो गई।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.
Latest Videos