- Home
- National News
- भारतीय राफेल, पाकिस्तानी एफ-16 या चीन का J-20; जानिए कौन सा फाइटर जेट है सबसे ज्यादा दमदार?
भारतीय राफेल, पाकिस्तानी एफ-16 या चीन का J-20; जानिए कौन सा फाइटर जेट है सबसे ज्यादा दमदार?
नई दिल्ली. भारत का इंतजार अब खत्म होने वाला है। अगले 24 घंटे के भीतर भारत को 5 राफेल विमान मिल जाएंगे। चीन और पाकिस्तान से चल रहे विवाद को देखते हुए इन फाइटर जेट की इस समय भूमिका काफी अहम मानी जा रही है। इस विमान से वायुसेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। सभी 5 राफेल को अंबाला बेस कैंप में तैनात किया जाएगा। भारतीय राफेल के मुकाबले चीन में चेंगदू J-20 (Chengdu J-20) और पाकिस्तान में एफ-16 लड़ाकू विमान है। आईए जानते हैं कि तीनों विमानों में कौन ज्यादा पावरफुल विमान है।

India Rafale vs Chengdu J-20 VS Pak एफ-16
चीन का चेंगदू J-20 राफेल के मुकाबले थोड़ा कमतर मालूम होता है। वैसे राफेल और चीन का J-20 दोनों ही ट्विन इंजन के साथ सिंगल सीटर हैं। जहां J-20 का मेन रोल स्टील्थ फाइटर का है। वहीं, राफेल को कई कामों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। मौजूदा वक्त में चीन J-20 से दुश्मनों पर नजर रखता है, वहीं, राफेल निगरानी के अलावा सोर्टीज और अटैक में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। राफेल को भारत की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। जबकि पाकिस्तान का एफ-16 अमेरिका की कंपनी लॉकीड मार्टिन ने बनाया है, यह सिंगल इंजन सुपरसोनिक मल्टीरोल एयरक्राफ्ट है। (फोटो- राफेल)
कॉम्बैट रेडियस
कॉम्बैट रेडियस उस दूरी को कहते हैं, जहां तक विमान अपने उड़ान स्थल से जाकर हमला कर लौट सकता है। राफेल का कॉम्बैट रेडियस 3700 किम है। वहीं, एफ-16 का 4200 किमी और जे-20 का 3400 किलोमीटर है। (फोटो- राफेल)
स्पीड
राफेल के मुकाबले चीन का विमान भारी है। राफेल अधिकतम 24,500 किलो वजन ले जा सकता है, वहीं, J-20 34 से 37 हजार किलो वजन अपने साथ ले जा सकता है। रेंज की बात करें तो इस मामले में राफेल कहीं आगे है। राफेल की रेंज 3700 किमी है, वहीं, J-20 की बेसिक रेंज 1200 है, इसे 2700 तक अपडेट किया जा सकता है। दोनों विमान अपने साथ चार चार मिसाइल ले जा सकते हैं। पाकिस्तान के एफ-16 की स्पीड 2414 किलोमीटर प्रति घंटा है। चीन के जे-20 विमान की स्पीड 2100 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं, राफेल 2450 किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से उड़ सकता है। (फोटो- J-20 )
राफेल की लंबाई कम, लेकिन ऊंचाई ज्यादा
J-20 की लंबाई 20.3 मीटर से 20.5 मीटर है। वहीं, इसकी ऊंचाई 4.45 मीटर है। इसका विंगस्पैन 12.88-13.50 मीटर है। जबकि राफेल की बात करें तो लंबाई 15.30 मीटर और ऊंचाई 5.30 मीटर है। राफेल का विंगस्पैन सिर्फ 10.90 मीटर है, जो पहाड़ी क्षेत्र में उड़ने के लिए आदर्श एयरक्राफ्ट बनाता है। जबकि पाकिस्तान के एफ-16 की लंबाई 15.06 मीटर और ऊंचाई 4.88 मीटर है। इसकी बिंग स्पैन 9.96 मीटर है। (फोटो- राफेल)
किसमें कितनी दमदार मिसाइलें लगीं
राफेल में लगी मीटियोर मिसाइल है, जो 150 किलोमीटर मार कर सकती है। वहीं, स्कैल्फ मिसाइल 300 किलोमीटर तक मार कर सकती है। जबकि HAMMER का इस्तेमाल कम दूरी के लिए किया जाता है। यह मिसाइल आसमान से जमीन पर वार करने के लिए कारगार साबित होती है।
वहीं, पाकिस्तान के एफ 16 में एमराम मिसाइलें हैं, यह सिर्फ 100 किलोमीटर तक मार कर सकती हैं। चीन के जे-20 जेट 300 किमी तक मार करने वाली PL-15 मिसाइलें और 400 किलोमीटर तक मार करने वाली PL-21 मिसाइल लगी हैं। (फोटो- एफ 16)
ऊंचाई हासिल करने में राफेल आगे
ऊंचाई हासिल करने के मामले में राफेल पाकिस्तान के एफ-16 से बहुत आगे है। एफ-16 का रेट ऑफ क्लाइंब 254 मीटर प्रति सेकंड है। वहीं, राफेल का रेट ऑफ क्लाइंब 300 मीटर प्रति सेकंड है। चीन के जे-20 का 304 मीटर प्रति सेकंड है। (फोटो- एफ-16)
राफेल एक मिनट में 18000 मीटर की ऊंचाई पर जा सकता है। वहीं, पाकिस्तान का एफ-16 इतनी ही देर में 15,240 मीटर, जबकि चीन का जे 20 18,240 मीटर की ऊंचाई पर जा सकता है। (फोटो- जे-20)
राफेल विमान पर लगी गन एक मिनट में 2500 फायर करने में सक्षम है। राफेल में जेएफ से तगड़ा रडार सिस्टम है। राफेल का रडार सिस्टम 100 किमी के दायरे में एकबार में एकसाथ 40 टारगेट की पहचान कर सकता है। जबकि एफ-16 का रडार 84 किमी के दायरे में केवल 20 टारगेट को ही पहचान सकता है। (फोटो- राफेल)
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.