MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • National News
  • कृषि कानूनों के बाद अब इस मसले पर उबला पंजाब, शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन, अकाली दल ने घेरा राजभवन

कृषि कानूनों के बाद अब इस मसले पर उबला पंजाब, शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन, अकाली दल ने घेरा राजभवन

चंडीगढ़। बीएसएफ (BSF) के अधिकार क्षेत्र में बढ़ोतरी के साथ ही राज्यों और केंद्र सरकार (Central Government) के बीच टकराव शुरू हो चुका है। पंजाब (Punjab) में प्रमुख दलों ने जोरदार विरोध दर्ज कराया है। शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) ने केंद्र सरकार के फैसले का विरोध करते हुए राजभवन (raj bhavan) का घेराव किया। अकाली दल ने इस आदेश को जल्द से जल्द वापस लेने की मांग की है। राजभवन पर प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने कहा कि बीएसएस को सीमा से पंद्रह किलोमीटर तक जांच करने का अधिकार था लेकिन अब इसे पचास किलोमीटर कर केंद्र सरकार ने पंजाब के जनजीवन में अनावश्यक हस्तक्षेप की कोशिश की है। तीन कृषि कानूनों को रद्द करने लिए चल रहे आंदोलन से बड़ा मुद्दा यह पंजाब में होने जा रहा है।

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Oct 14 2021, 07:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

गृह मंत्रालय के आदेश के तत्काल बाद इस फैसले का पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी विरोध दर्ज कराया था। चन्नी ने केंद्र सरकार को बीएसएफ को लेकर किए गए आदेश को वापस लेने की अपील भी की थी। उधर, कांग्रेस के ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भी इस फैसले का विरोध दर्ज कराते हुए चन्नी को भी आगाह किया है।

26

केंद्र ने बताया जीरो टॉलरेंस के लिए दिया आदेश

केंद्र सरकार ने कहा है कि इस कदम का मकसद आतंकवाद और सीमा पार अपराधों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' बनाए रखना है। 

क्यों है राज्यों और केंद्र के बीच टकराहट

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्रालय (Ministry of Home) ने बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाते हुए अब अधिकारियों को गिरफ्तारी, तलाशी और जब्ती का अधिकार दे दिया है। बीएसएफ अपने इस अधिकार का प्रयोग भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) और भारत-बांग्लादेश (India-Bangladesh) के बीच इंटरनेशनल बार्डर्स (International Borders) के 50 किलोमीटर के दायरे में कर सकेगा। मजिस्ट्रेट के आदेश और वॉरंट के बिना भी बीएसएफ इस अधिकार क्षेत्र के अंदर गिरफ्तारी और तलाशी कर सकती है। 

36

इन राज्यों में बढ़ाया जांच का दायरा 

बीएसएफ को पहले पंजाब (Punajb), पश्चिम बंगाल (West Bengal) और असम (Assam) में सिर्फ 15 किलोमीटर के दायरे में ही जांच का अधिकार था। अब पचास किलोमीटर का अधिकार क्षेत्र हो जाने से बीएसएफ की शक्तियां बढ़ने से राज्यों के अधिकार क्षेत्र में दखल बढ़ जाएगा। 

46

गुजरात में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र में कमी

गृह मंत्रालय के नए आदेश में गुजरात (Gujarat) में बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को कम किया गया है। बीएसएफ पहले यहां 80 किलोमीटर के दायरे में था लेकिन उसे पचास कर दिया गया है। जबकि राजस्थान (Rajasthan) में दायरा क्षेत्र पहले की तरह ही 50 किलोमीटर ही है। 

56

पूर्वोत्तर के पांच राज्यों में कम किया दायरा

पांच पूर्वोत्तर राज्यों मेघालय (Meghalaya), नागालैंड (Nagaland), मिजोरम (Mizoram), त्रिपुरा (Tripura) और मणिपुर (Manipur) के लिए यह दायरा 80 से घटाकर 20 किलोमीटर कर दिया गया है। 

66

सीमा की सुरक्षा का जिम्मा बीएसएफ को

भारत-पाकिस्तान के बीच 3323 किलोमीटर तो भारत-बांग्लादेश के बीच 4096.7 किलोमीटर की सीमा की सुरक्षा का जिम्मा बीएसएफ को मिला हुआ है। इसके अलावा बीएसएफ के पास छत्तीसगढ़ (Chhatisgarh) और ओडिशा (Odisha) में मौजूद माओवाद पर भी नकेल कसने का जिम्मा है। बीएसएफ के अधिकार सीमा सुरक्षा बल अधिनियम, 1968 की धारा 139 केंद्र को समय-समय पर सीमा बल के संचालन के क्षेत्र और सीमा को अधिसूचित करने का अधिकार देती है।

यहभीपढ़ें:

पांचराज्योंमेंचुनावकेपहलेअमितशाहनेकीदिल्लीवाररूममेंमीटिंग: यूपीसबसेबड़ीचुनौती, अजयमिश्रबनेंगलेकीफांस!

गृहमंत्रालयऔरराज्योंमेंबढ़ेगीटकराहट: बीएसएफकाबंगाल, पंजाबऔरअसममेंअधिकारक्षेत्रबढ़ातोगुजरातमेंघटा

पत्नीकीहत्याकेलिएबेडरूममेंलेआयाकोबरा, एकसालबादकोर्टनेकियान्याय, देशकेइसअनोखेकेसकीकहानीहैरानकरदेगी

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
LPG New Rules: अब महीने में सिर्फ 2 सिलेंडर, BPCL ने बदले गैस बुकिंग के नियम, जानें आप पर क्या होगा असर
Recommended image2
Gold Price Today: चार दिन की गिरावट के बाद सोने में अचानक उछाल, देखें 30 प्रमुख शहरों में रेट
Recommended image3
Now Playing
Train Ticket Refund Rule : रेलवे ने बदल दिए रिफंड रूल, टिकट कैंसिल करने से पहले जरूर दें ध्यान
Recommended image4
90% तेल विदेशी जहाजों से आता है… मोदी सरकार ने अचानक लिया एक और बड़ा फैसला
Recommended image5
PM मोदी ने तेल, LPG और पेट्रोल-डीज़ल आपूर्ति दी गारंटी...लेकिन दिया बड़ा अलर्ट- बताई क्या है तैयारी?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved