MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Hyderabad principal murder
Bengaluru murder case
Beed hospital negligence
Twisha Sharma Case
Supreme Court ₹20 bribe case
India latest news
Shehzad Poonawalla Financial Struggles
Prayagraj Flood
Ahmedabad cyber crime
Shehzad Poonawalla BJP resignation
Kolkata hotel fire
Awarapan 2 & Batwara1947 Box Office Collections
Bengaluru fake drugs
Surat restaurant food poisoning
Trump Hormuz AI Map
world latest news
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather Update
  • Home
  • National News
  • गालिब और माइकल जैक्सन का फैन 'अफजल गुरु' एक आतंकवादी है, उसकी पत्नी को शादी के पहले से पता था

गालिब और माइकल जैक्सन का फैन 'अफजल गुरु' एक आतंकवादी है, उसकी पत्नी को शादी के पहले से पता था

कुख्यात आतंकी मोहम्मद अफज़ल गुरु को भारतीय संसद पर हुए हमले के दोष में 9 फरवरी, 2013 की सुबह दिल्ली के तिहाड़ जेल में फांसी पर चढ़ा दिया गया था। संसद पर 13 दिसंबर, 2001 को जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा नामक आतंकी गुटों के पांच संगठनों ने हमला किया था। इसमें दिल्ली पुलिस के पांच जवान, सीआरपीएफ की एक महिला कांस्टेबल और 2 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। हालांकि बाद में इन सभी आतंकियों को मार गिराया गया था। इस हमले का मास्टरमाइंड अफजल गुरु था। अफजल को 2002 में दिल्ली हाईकोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने 2006 में इसे यथावत रखा था। गुरु ने तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के समक्ष भी दया याचिका रखी थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Feb 09 2021, 09:59 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

एक रिपोर्ट में सामने आया था कि अफजल ने अपने चचेरे भाई शौकत गुरु की मदद से ही दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था। लेकिन किसे पता था कि शौकत भी आतंकी बन चुका है। शौकत भी संसद पर हुए हमले का दोषी था। अफजल ने दिल्ली विवि से अर्थशास्त्र से ग्रेजुएशन किया था। मेडिकल की पढ़ाई के दौरान उसने ट्यूशन पढ़ाकर अपना खर्चा चलाया। शौकत और अफजल ने कुछ समय बैंक ऑफ अमरीका में नौकरी भी की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

कहते हैं कि बचपन में अफजल गुरु काफी होनहार था। उसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने की बहुत रुचि थी। वो स्वतंत्रता दिवस पर होने वाली परेड को लीड करता था। अफजल ने 1986 में मैट्रिक करने के बाद जम्मू-कश्मीर के सोपोर स्थित मुस्लिम एजुकेशन ट्रस्ट में दाखिला लिया था। यहीं से वो बिगड़ गया। यहां उसकी मुलाकात भारत विरोधी गतिविधियों में सक्रिय नवेद हकीम से हुई। हालांकि अफजल ने पढ़ाई अपनी जारी रखी। 

36

जांच में सामने आया था कि 1990 में अफजल का दोस्त नवेद आतंकी गुट में शामिल हो चुका था। नवेद के ब्रेन बॉश करने पर ही अफजल जम्मू-कश्मीर लिब्रेरशन फ्रंट में शामिल हुआ था। उसने पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद में आतंकी ट्रेनिंग ली। फिर भारत आकर आतंकी गतिविधियों में शामिल हो गया।

46

दिल्ली में 7 साल रहने के बाद अफजल 1998 में कश्मीर लौट आया था। उसकी शादी तबस्सुम से हुई। तबस्सुम बताती हैं कि शादी से पहले ही उसे मालूम था कि अफजल गलत संगत में है। अफजल को संगीत में गहरी रुचि थी। वो गालिब की शायरी का दीवाना था। उसने अपने बेटे का नाम ही गालिब रख दिया था। अफजल माइकल जैक्सन के गाने भी खूब सुनता था।
(यह तस्वीर तब की है, जब अफलज को फांसी पर चढ़ाया गया था)

56

अफजल गुरु के बेटे गालिब का 2019 में एक साक्षात्कार आया था। इसमें गालिब ने बताया था कि उसने 10वीं और 12वीं अच्छे नंबरों से पास की है। वो अपने पिता की तरह गलत रास्ते पर चलना नहीं चाहता। हालांकि लोगों ने उसे खूब उकसाया। गालिब और उसकी मां तबस्सुम गुलशननाबाद की पहाड़ियों पर अपने नाना गुलाम मोहम्मद के घर पर रहते हैं।

66

अफजल गुरु को जब फांसी पर चढ़ाया जा रहा था, तब उसने अपनी अंतिम इच्छा में कुरान की एक प्रति मांगी थी। जेल प्रशासन ने उसे पूरा किया था। बता दें कि आरोपी को फांसी देने से पहले उसकी अंतिम इच्छा पूछी जाती है। अगर वो संभव हुई, तो पूरा किया जाता है।
 

National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Shehzad Poonawalla: रिलीजन इस्लाम, कल्चर हिंदू, आइडियोलॉजी भारतीय...क्यों सबसे अलग हैं शहजाद पूनावाला?
Recommended image2
PM CARES में ₹8,452 करोड़! अभिजीत दीपके के सवाल से मचा बवाल, FCRA का क्या है कनेक्शन?
Recommended image3
डिफेंस में बड़ा बदलाव: तेजस, Su-30MKI और T-90 के ‘छोटे पुर्जों’ पर भारत क्यों दे रहा खास ध्यान?
Recommended image4
Odisha Flood: 5 दिन पेड़ पर, मौत से जंग! बाढ़ में बहे सुनंदा की हैरान करने वाली कहानी
Recommended image5
तमिलनाडु के 234 विधायकों को कार, ₹75 हजार महीना! विजय सरकार के तोहफे पर क्यों मचा सियासी बवाल?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved