- Home
- National News
- ये जो बर्फ में ढंकी हिमालय की वादियां हैं, संक्रांति तक आधे देश का 'जोश' ठंडा बनाए रखेंगी
ये जो बर्फ में ढंकी हिमालय की वादियां हैं, संक्रांति तक आधे देश का 'जोश' ठंडा बनाए रखेंगी
श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर. पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में रुक-रुक हो रही बर्फबारी का असर मध्य भारत तक देखने को मिला है। इन इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते शीतलहर लौट आई है। मौसम विभाग(IMD) का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान 3-5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान में अगले 24 घंटे में शीतलहर जोर पकड़ेगी। यह 3-4 दिन रहेगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम मध्य प्रदेश में हल्की बारिश होगी। कोहरा अपना असर दिखाएगा। यानी 14 जनवरी तक ठंड नहीं जाएगी।

उत्तरी भारत में बर्फबारी का असर मध्य भारत तक देखा जा रहा है। इस बीच दक्षिण के राज्यों भारी बारिश ने जनवरी में 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। जम्मू-कश्मीर में 8 फीट तक बर्फ जमी है। हालांकि यहां अब मौसम साफ होता जा रहा है।
(यह तस्वीर Kashmir Walla ने छापी है, इसे उमर आसिफ ने खींचा।)
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर उत्तर भारत के अलावा, मध्य और पूर्वी राज्यों-पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार तक में दिखेगा।
(फोटो साभार-www.kashmirtimes.com
संक्रांति यानी 14 जनवरी तक मध्य भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ने का अनुमान है। मध्य प्रदेश सहित कुछ राज्यों में बूंदाबंदी होने से कोहरा छाया रहेगा।
(जीरो डिग्री से नीचे तापमान होने पर श्रीनगर की डल झील यूं जम गई। यह फोटो greaterkashmir.com के लिए अमन फारुखी ने खींचा)
यह तस्वीर खूबसूरत श्रीनगर की है। आप देख सकते हैं कि कैसे घरों के ऊपर बर्फ जमी हुई है। इसी बर्फबारी से दूसरों राज्यों में शीतलहर चलेगी।
(फोटो साभार-thekashmirmonitor.net)
यह तस्वीर पंजाब के होशियारपुर की है। यहां सुबह के समय कोहरे का ऐसा असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में ड्राइवरों को अलर्ट किया जा रहा है कि वे गाड़ी धीरे चलाएं। (फोटो साभार-दैनिकभास्कर)
यह तस्वीर श्रीनगर की है। यहां तापमान जीरो से नीचे चल रहा है। हालांकि अब मौसम खुल रहा है, लेकन सुबह पेड़-पौधों पर ओस की बूंदे देखी जा सकती हैं।(फोटो साभार-दैनिक भास्कर)
यह तस्वीर श्रीनगर की डल झील की है। इसे कुछ दिन पहले लिया गया था। हालांकि मौसम में अभी ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। यह तस्वीर ANI ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की थी। आगे देखिए इसी अकाउंट से ली गईं अन्य तस्वीरें...
कश्मीर में बर्फबारी का असर आधे देश पर पड़ता है। सर्दियों में अकसर यहां रुक-रुक ऐसी बर्फबारी होती है। जिससे मध्य भारत तक शीतलहर चलती है।
यह तस्वीर श्रीनगर की है। यहां 8 फीट तक बर्फ की चादर देखी जा सकती है। अभी भी वहां रुक-रुक बर्फबारी हो रही है।
कश्मीर की यह तस्वीर ठंड के तेवर दिखाती है। पहाड़ी इलाकों में अकसर सर्दियों में ऐसी ही बर्फ की चादर दिखती है।
National News (नेशनल न्यूज़) - Get latest India News (राष्ट्रीय समाचार) and breaking Hindi News headlines from India on Asianet News Hindi.