- Home
- States
- Priyanka Gandhi का चुनावी रंगः चाय की पत्तियां तोड़ीं, मस्ती-मजाक भी किया, देखें नये अंदाज की 10 तस्वीरें
Priyanka Gandhi का चुनावी रंगः चाय की पत्तियां तोड़ीं, मस्ती-मजाक भी किया, देखें नये अंदाज की 10 तस्वीरें
गुवाहाटी (Assam) ।असम में विधानसभा चुनाव हैं, वोटरों को रिझाने के लिए सभी पार्टियों के नेता रैलियां कर रहे हैं। इस वक्त कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी असम में दो दिन के दौरे पर हैं। प्रियंका ने राज्य में चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाल रखा है। अपने दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को कुछ नये अंदाज में दिखी। वो साधारु में चाय बागान के कर्मचारियों के साथ चाय की पत्तियां तोड़ी। इसके बाद कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर उनकी कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
)
बता दें कि असम की 126 सीटों के लिए 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को तीन चरणों में मतदान होगा। 2 मई को चुनावों के नतीजे घोषित होंगे, जिसके चलते चुनाव लड़ने वाले सभी राजनीतिक दलों ने अपनी दागत झोंक दी है।
कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी असम में दो दिवसीय दौरे पर आई हैं। वे दूसरे दिन सदरु चाय एस्टेट में गईं। जहां काम करने वाली महिला मजदूरों के साथ बातचीत भी की।
प्रियंका गांधी ने अपने इस दौरे के बाद ट्वीट करके कहा, ‘’चाय बागान के श्रमिकों का जीवन सच्चाई और सादगी से भरा हुआ है। उनका श्रम देश के लिए बहुमूल्य है।
प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे लिखा है कि मैंने चाय बागान के श्रमिकों के संग बैठकर उनके कामकाज, घर परिवार का हालचाल जाना और उनके जीवन की कठिनाइयों को महसूस किया। मैं मैंने चाय बागान के श्रमिकों से मिला प्रेम और ये आत्मीयता नहीं भूलूंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा तेजपुर में महाभैरव मंदिर में भी प्रार्थना करेंगी। इसके बाद एक रैली को संबोधित करेंगी।
बता दें कि प्रियंका गांधी से पहले कांग्रेस नेता और उनके भाई राहुल गांधी ने असम का दौरा किया था। उन्होंने एक रैली को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को कांग्रेस पार्टी की तरफ से मुख्य एजेंडा के रूप में रेखांकित किया जाएगा।
बताते चले कि असम में इस समय एनडीए की सरकार है और सर्वानंद सोनोवाल मुख्यमंत्री हैं। पिछले चुनाव में बीजेपी 89 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और उसने 60 सीटें जीती थीं।
असम गण परिषद ने 30 सीटों पर चुनाव लड़कर 14 सीटें और बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट ने 13 सीटों पर चुनाव लड़कर 12 जीती थीं। इस चुनाव में कांग्रेस ने 122 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सिर्फ 26 सीटों पर कब्जा किया था। यहां बहुमत के लिए 64 सीटें चाहिए।
प्रियंका गांधी ने अपने एक ट्टीट में लिखा है कि असम की बहुरंगी संस्कृति ही असम की शक्ति है। असम यात्रा के दौरान लोगों से मिलकर महसूस किया कि लोग इस बहुरंगी संस्कृति को बचाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता से तैयार हैं। अपनी संस्कृति और विरासत बचाने के लिए असम के लोगों की लड़ाई में कांग्रेस पार्टी उनके साथ है।
असम में महिलाओं के साथ सेल्फी लेती कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी, जिसे बाद में अपने खुद किया ट्टिटर पर शेयर।