MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Technology
  • Tech News
  • इस तारीख से बंद हो जाएगा ऑनलाइन पेमेंट का ये ऑप्शन, अगर वॉलेट में है पैसा तो जल्द से जल्द निकालें

इस तारीख से बंद हो जाएगा ऑनलाइन पेमेंट का ये ऑप्शन, अगर वॉलेट में है पैसा तो जल्द से जल्द निकालें

टेक डेस्क: डिजिटल पेमेंट के ज़माने में कई ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म आ चुके हैं। इनके जरिये लोग अब कैशलेस ट्रांजेक्शन करते हैं। इसमें पेटीएम, गूगल पे, फोन पे आदि शामिल हैं। भारत में लोग अलग-अलग ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। इनमें से अब  PayPal पे पाल जल्द बंद होने वाला है।  PayPal ने घोषणा की है कि अब वो अपनी सर्विस भारत में बंद करने वाला है। ऐसे में अगर आप इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो जल्द से जल्द इसमें से अपने पैसे निकाल कर अकाउंट डिलीट कर दें। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो  वॉलेट में रखे आपके पैसे डूब जाएंगे। इसलिए हो जाएगा बंद... 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Feb 07 2021, 09:42 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को डिजिटल बनाने के लिए लोगों से ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन चुनने की अपील की  थी। नोटबंदी के बाद देश में डिजिटल पेमेंट का चलन बढ़ गया, जिसकी वजह से ऑनलाइन पेमेंट के कई ऐप डेवलप हुए।  

27

भारत में तो अब लगभग हर जगह ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन आपको मिल जाएगा। लोग कई ऑनलाइन पेमेंट ऐप्स जैसे पेटीएम, फोन पे आदि का इस्तेमाल करते हैं। इसी में एक ऐप है पे पाल। इसका भी भारत में कई लोग यूज करते हैं। 

37

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पे पाल अब जल्द ही भारत में सर्विस बंद करने वाला है। यानी अब आप शॉपिंग के लिए भारत में इस ऐप का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। हालांकि, इंटरनेशनल शॉपिंग के लिए पे पाल का ऑप्शन मौजूद रहेगा। 

47

पे पाल ने घोषणा की है कि 1 अप्रैल से भारत में लोग पे पाल का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। भारत में कंपनी को लॉस उठाना पड़ रहा था। भारत में पे पाल की शुरुआत 2017 से शुरू हुई थी। इसका ज्यादातर यूज इंटरनेशनल पेमेंट के  लिए किया जाता है। 

57

अगर आप भी पे पाल का इस्तेमाल करते हैं तो अपने अकाउंट को डिएक्टिवेट कर लें। इसके लिए सबसे पहले पे पाल की साइट पर जाएं और फिर सेटिंग्स पर क्लिक करें। यहां से अकाउंट ऑप्शन पर जाएं। यहां अपना बैंक अकाउंट नंबर डालना होगा। 
 

67

अगर आपके वॉलेट में पैसे हैं, तो इसे अकाउंट में ट्रांसफर कर लें। फिर नए पेज पर जाकर क्लोज अकाउंट पर क्लिक करें। ऐसे आपका अकाउंट बंद हो जाएगा। आप चाहें तो ईमेल के जरिये भी अपना अकाउंट बंद कर सकते हैं। 
 

77

पे पाल अभी दुनिया के करीब 190 देशों में अपनी सर्विस देता है। यहां उनके कुल यूजर्स की संख्या 100 मिलियन के करीब है। भारत में अभी यूजर्स पे पाल का इस्तेमाल दूसरे देशों में रहने वाले  अपने रिलेटिव्स को पैसे ट्रांसफर करने के लिए यूज करते हैं। हालांकि 1 अप्रैल से इसका इस्तेमाल बंद कर दिया जाएगा। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved