- Home
- Viral
- 10 फोटो में जानिए गांधी जी के वो 7 आंदोलन.. जिन्होंने बिना खड्ग-बिना ढाल आजादी दिलाने में मदद की
10 फोटो में जानिए गांधी जी के वो 7 आंदोलन.. जिन्होंने बिना खड्ग-बिना ढाल आजादी दिलाने में मदद की
ट्रेंडिंग डेस्क। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी उनका पूरा नाम था। उनका संकल्प था भारत को अंग्रेजों से आजाद कराना। इसके लिए उन्होंने कई आंदोलन किए। जेल भी गए। वो आंदोलन ही थे, जिनके जरिए उन्होंने लोगों को एकजुट किया। इस वजह से अंग्रेजों को आखिरकार भारत छोड़ना ही पड़ा। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि गांधी जी को सबसे पहले सुभाष चंद्र बोस ने ही वर्ष 1944 में रंगून रेडियो से राष्ट्रपिता कहा था। आइए तस्वीरों में देखते हैं, महात्मा गांधी के संघर्ष भरे जीवन की एक झलक।

गांधी जयंती हर साल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन देशभर में अलग-अलग समारोह होते हैं।
भारत को आजाद कराने के लिए उन्होंने कई आंदोलन चलाए। लोगों को एकजुट किया और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया।
उन्होंने छोटे किसानों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। बड़े जमींदार, मिल मालिक उनके निशाने पर होते थे।
गांधी जी ने 1917 में चंपारण सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया था। यह बिहार में ब्रिटिश जमींदारों द्वारा छोटे किसानों के शोषण के खिलाफ था।
महात्मा गांधी ने 1918 में खेड़ा सत्याग्रह आंदोलन किया था। यह आंदोलन गुजरात के किसानों पर ब्रिटिश सरकार द्वारा किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ था।
अहमदाबाद मिल मजदूर आंदोलन गांधी जी ने वर्ष 1918 में ही शुरू किया था। यह मिल मालिकों के खिलाफ था, जो मजदूरों के अधिकार छीन रहे थे।
गांधी जी ने वर्ष 1919 में खिलाफत आंदोलन शुरू किया था। यह आल इंडिया मुस्लिम कांफ्रेंस के द्वारा आयोजित था और गांधी जी इसके मुख्य प्रवक्ता थे।
महात्मा गांधी ने वर्ष 1920 में असहयोग आंदोलन चलाया। उनका मानना था कि भारतीय अगर अंग्रेजों का असहयोग करेंगे तो वे देश छोड़कर चले जाएंगे।
यही नहीं, महात्मा गांधी ने वर्ष 1930 में सविनय अवज्ञा आंदोलन चलाया था। इसमें बिना हिंसा किए सरकारी कानूनों को तोड़ना था।
गांधी जी ने वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन चलाया था। इस आंदोलन में ही उन्होंने करो या मरो का नारा किया दिया था।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News