MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • यह परिवार नहीं महापरिवार है! 10 फोटो में देखिए कैसे एक छत के नीचे 180 से ज्यादा सदस्य मिलजुलकर रहते हैं

यह परिवार नहीं महापरिवार है! 10 फोटो में देखिए कैसे एक छत के नीचे 180 से ज्यादा सदस्य मिलजुलकर रहते हैं

नई दिल्ली। World Family Day 2022: भारत में एक ऐसा परिवार है, जिसमें कुल 181 सदस्य हैं। यह दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली है। आज वर्ल्ड फैमिली डे (World Family Day) पर हम इस परिवार को कुछ फोटो के जरिए करीब से जानेंगे। हालांकि, इस परिवार के मुखिया जिओन चाना अब दुनिया में नहीं  हैं। पिछले साल 76 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।  उनके निधन की पुष्टि मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर दी थी। बहरहाल, जिओन का परिवार आज पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। आइए वर्ल्ड फैमिली डे पर उनके परिवार को 10 तस्वीरों के जरिए देखते हैं। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 14 2022, 08:20 PM IST| Updated : May 15 2022, 11:01 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

जिओन चाना का परिवार मिजोरम के बकटावंग तलंगनुम गांव में रहता है। यहां इनका सौ कमरों वाला चार मंजिल का एक घर है, जिसमें पूरा परिवार हंसी-खुशी एकसाथ रहता आ रहा है। इस घर को भी लोग अपने आप में पूरा का पूरा एक गांव कहते हैं। 

210

जिओन का पूरा नाम जिओंघाका चाना था। उनका जन्म 21 जुलाई 1945 को हुआ था। जब उनकी उम्र 17 वर्ष थी, तब उनकी शादी अपनी उम्र से 3 वर्ष बड़ी यानी 20 साल की युवती से हो गई थी। वह अपने परिवार के साथ-साथ गांव में धार्मिक समुदाय चाना के पंथ के मुखिया भी थे। 
 

310

जिओना की सबसे बड़ी पत्नी अब घर की मुखिया का दायित्व निभाती हैं और कब, कौन सदस्य क्या करेगा, इसका बंटवारा करती हैं। वह सभी के कामकाज पर भी नजर रखती हैं। सभी उन्हें पूरा सम्मान देते हैं और उनकी बात मानते हैं। 

410

इस घर के सभी सदस्य अपना-अपना अलग व्यवसाय करते हैं। पुरूष सदस्य बाहर का काम करते हैं, जबकि महिलाएं घर और खेती संभालती हैं। घर पर सभी लोग मिल-जुलकर खुशी से रहते हैं। खाते-पीते हैं, काम करते हैं। 
 

510

जिओन हमेशा कहते थे कि उन्हें दुनिया में सबसे बड़े परिवार का मुखिया होने की खुशी है। इस परिवार में 181 लोग हैं। इसमें जिओन की 14 बहू और 33 पोते-पोती तथा प्रपौत्र शामिल हैं। वह परिवार को बेहद अनुशासन में रखते थे। 

610

जिओना बढ़ई का काम करते थे। मगर खेती के लिए जमीन भी अच्छी खासी है। इस जमीन पर परिवार खेती करता है और भोजन के लिए पूरे वर्ष का प्रबंध करता है। इस परिवार को किचन काफी बड़ा है। खाना बनाने के लिए महिलाएं सुबह उठकर काम में जुट जाती हैं। 

710

इस परिवार की चर्चा न सिर्फ भारत में बल्कि, विदेशों में भी है। दुनियाभर से पर्यटक यहां सिर्फ उनके परिवार से मिलने आते हैं। हालांकि, कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान लोगों की आवाजाही लगभग न के बराबर रह गई है। मगर उम्मीद है हालात सुधरने पर फिर से यहां लोग आएंगे। 
 

810

घर की महिलाएं खाना बनाती हैं। बड़े से कमरे में 50 टेबल कुर्सी पर खाना परोसा जाता है। बच्चे खुद मिलजुल खाना खाते हैं और बड़े लोगों की मदद करते हैं। बेटियां घर में दूसरे काम जैसे साफ-सफाई और बाजार का काम भी देखती हैं।

910

इस परिवार के सभी सदस्य अलग-अलग कमरों में रहते हैं। खाना सभी का एकसाथ बनता है और कोशिश रहती है कि साथ बैठकर ही खाया जाए। इस परिवार में राशन और अन्य जरूरतों का एक दिन का खर्च अन्य सामान्य परिवार के दो महीने के राशन के बराबर है। 

1010

इस परिवार का इलाके में काफी सम्मान है। चुनाव में काफी दबदबा भी रहता है। इस परिवार को हर रोज करीब 45 किलो चावल, 25 किलो दाल, 60 किलो सब्जियां, 40 मुर्गे, 50 अंडों की ज़रूरत होती है। साथ ही, 20 किलो फल की खपत भी रोज रहती है। 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved