- Home
- Entertainment
- TV
- बोल्डनेस का तड़का लगाने का फंडा जानती है तारक मेहता की बबिता जी, SEXY लुक से करती है कईयों को घायल
बोल्डनेस का तड़का लगाने का फंडा जानती है तारक मेहता की बबिता जी, SEXY लुक से करती है कईयों को घायल
एंटरटेनमेंट डेस्क. टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबिता जी का रोल प्ले करने वाली मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) 35 साल की हो गई है। मुनमुन का जन्म 28 सितंबर, 1987 को दुर्गापुर में हुआ था। मुनमुन जहां खुद से जुड़े विवादों को लेकर सुर्खियों में रहती है वहीं अपनी बोल्ड और सेक्सी अदाओं के लिए भी जानी जाती है। घर-घर में बबिता जी के नाम से फेमस मुनमुन बोल्डनेस का तड़का लगाने का फंडा जानती है। यदि उनके इंस्टाग्राम पर नजर डाले तो उनकी कई सेक्सी और हॉट फोटोज देखी जा सकती है। नीचे देखें बबिता जी यानी मुनमुन दत्ता की बोल्ड फोटोज और पढ़ें उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अनसुनी बातों के बारे में...
- FB
- TW
- Linkdin
)
मुनमुन दत्ता अपनी प्रोफेशनल के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती है। उनपर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है। हालांकि, बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी।
कुछ महीनों पहले मुनमुन दत्ता को लेकर ये खबर तेजी से वायल हुई थी कि वे खुद से 15 साल छोटे अपने को-स्टार राज अनादकट को डेट कर रही है। हालांकि, उन्होंने इस खबर को फेक बताया था।
आपको जानकर हैरानी होगी कि मुनमुन दत्ता एक्टर अरमान कोहली के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकी है। लेकिन अरमान ने उनके साथ मारपीट की और फिर दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। मुनमुन ने अरमान के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी।
बात मुनमुन दत्ता के वर्कफ्रंट की करें तो उन्होंने टीवी सीरियल के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। बता दें कि वे तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से शुरुआत से जुड़ी हैं या 2008 से।
कहा जाता है कि मुनमुन दत्ता डॉक्टर बनना चाहती थी लेकिन किस्मत उन्हें एक्टिंग फील्ड में ले आई। पीजी करने के बाद वे एक्टिंग की दुनिया में किस्मत आजमाने मुंबई आ गई।
मुनमुन दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत की 2004 में हम सब बराती सीरियल से की थी। उन्होंने साउथ के साथ ही कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।
ये भी पढ़ें
सितारों का मेला लगा रणबीर कपूर के घर, बीवी संग बर्थडे पार्टी में पहुंचे आकाश अंबानी, ये CELES भी दिखे
1000 करोड़ फीस को लेकर सलमान खान ने खोला राज, बताई Bigg Boss 16 से जुड़ी कई चौंकाने वाली बातें
क्लास में टेबल के नीचे बैठकर टीचर के साथ ऐसी गंदी हरकत करते थे रणबीर कपूर, पकड़े गए तो मचा था बवाल
500 करोड़ की Ponniyin Selvan 1 के लिए मेकर्स ने खेला मास्टर स्ट्रोक, Vikram Vedha पर मंडराया खतरा