MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Viral
  • 5 स्टार होटल बने क्वारेंटाइन सेंटर्स, 14 दिन बाद भी घर नहीं जाना चाह रहे लोग, कहा- बाहर कोरोना है, यही रहने दो

5 स्टार होटल बने क्वारेंटाइन सेंटर्स, 14 दिन बाद भी घर नहीं जाना चाह रहे लोग, कहा- बाहर कोरोना है, यही रहने दो

हटके डेस्क: दुनिया कोविड 19 से जंग लड़ रही है। फिलहाल दुनिया में इस वायरस से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 26 लाख पहुंचने को है। साथ ही मौत का आंकड़ा भी 1 लाख 80 हजार पहुंचने वाला है। इस वायरस का कोई इलाज नहीं मिल पाया है। लेकिन लोग सोशल डिस्टेंसिंग के जरिये इसे हराने में जुटे हैं। चीन के वुहान से शुरू हुए इस वायरस ने आज दुनिया के कई देशों को अपनी चपेट में ले लिया है। इसमें यूके भी शामिल है। भारत में भी कोरोना के कहर ने आतंक मचा रखा है। इस वायरस से संक्रमित लोगों के लिए देश की सरकारों ने क्वारेंटाइन सेंटर्स बना रखे हैं। जहां पाकिस्तान के क्वारेंटाइन सेंटर्स में बाथरूम तक की सुविधा नहीं दी गई है, वहीं यूके से मलेशिया लौटी एक लड़की ने वहां के क्वारेंटाइन सेंटर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जहां से ये वायरल हो गया। देखिए कैसे कोरोना की तबाही में मलेशिया लोगों को 5 स्टार होटल जैसे कमरे में क्वारेंटाइन कर रहा है। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Apr 23 2020, 10:15 AM IST| Updated : Apr 23 2020, 12:26 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

मलेशिया में कोरोना ने धीरे-धीरे ही सही, तबाही मचाई है। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 55 सौ के पार है। जबकि मरने वालों का आंकड़ा लगभग सौ है। 

29

बाहर से आए लोगों को इस देश में 14 दिन के लिए क्वारेंटाइन रहना अनिवार्य है। देश के मशहूर होटलों को क्वारेंटाइन सेंटर्स में बदला गया है।  
 

39

इन होटल्स में हिल्टॉन और पैलेस ऑफ गोल्डन हॉर्स शामिल हैं। इन फाइव स्टार होटल्स में लोगों को सारी सुविधा दी जा रही है। 

49

यूके से लौटी अबिरमय कोमरास्वामी नाम की लड़की ने सोशल मीडिया पर अपने क्वारेंटाइन में बिताए लम्हों की तस्वीर शेयर की है। 
 

59

14 दिन तक अबिरमय मलेशिया के इम्पियना केेएलसीसी में क्वारेंटाइन रही। उसने वहां की सर्विसेस और कमरे की तस्वीर शेयर की।  
 

69

अबिरमय ने बताया कि होटल के स्टाफ ने 14 दिन उसकी अच्छे से देखभाल की। पता नहीं लोग क्वारेंटाइन सेंटर्स में जाने से क्यों डरते हैं?

79

अबिरमय ने बताया कि मलेशिया में सरकार कोरोना से लड़ने के लिए बेहतरीन तैयारी कर रही है। होटल में सबकुछ सिस्टेमेटिक था। किसी को कोई कंप्लेन नहीं थी। सबका अच्छे से ध्यान रखा गया। 

89

समय पर सभी को कमरे में ही खाना दिया जा रहा था। कमरे साफ़-सुथरे और बड़े थे। वहां टीवी की सुविधा भी थी। साथ ही अटैच बाथरूम भी। 

99

अबिरमय ने कोरोना फ्रंटलाइनर्स को भी थैंक्स कहा। साथ ही बताया कि लोगों  के बेहतर स्वास्थ्य के लिए ये लोग अपनी जान की परवाह किये बिना ड्यूटी कर रहे हैं। ऐसे में हमें घर पर ही रहना चाहिए। 
 

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved