- Home
- Viral
- इस कारण 'एलियन' बन गई ये महिला, 24 घंटे पहनती है स्पेससूट, 20 साल से खुद को घर में छिपाकर है रखा
इस कारण 'एलियन' बन गई ये महिला, 24 घंटे पहनती है स्पेससूट, 20 साल से खुद को घर में छिपाकर है रखा
हटके डेस्क: क्या आपने कभी एलियन देखा है? शायद आप जवाब देंगे कि फिल्मों में देखा है। लेकिन मोरक्को में रहने वाले लोग एक महिला को एलियन बुलाते हैं। ये महिला चौबीस घंटे स्पेससूट पहनकर रहती है। इस कारन लोग इसे एलियन बुलाते हैं। 28 साल की इस महिला को दो साल की उम्र से ही अजीब बीमारी है। इस बीमारी के कारण ये धुप में नहीं निकलती। धुप में जाते ही इसकी स्किन जलने लगती है। धुप में मौजूद अल्ट्रा वायलेट रेज की वजह से उसकी स्किन में जलन होती है। इस कारण बीते बीस साल से ये घर से बाहर नहीं निकली है। साथ ही घर के अंदर भी ये स्पेससूट भी पहन कर रहती है। उसके लुक को देखकर आसपास के लोग उसे एलियन बुलाते हैं।

मोरक्को के मोहम्मदिया की 28 साल की फातिमा ग़ज़ाउई को दो साल की उम्र में ज़ेरोडर्मा पिगमेंटोसम नाम की स्किन डिजीज हो गई थी। इस कारण वो अपनी त्वचा की सुरक्षा के लिए एक 'स्पेस हेलमेट' पहनती है।
फातिमा 20 साल से बिना दस्ताने और हेलमेट के दिन के उजाले में नहीं निकली है। निकलती है तब मास्क पहनती है जिसे वह प्यार से 'नासा मास्क' कहती है।
इस स्किन डिजीज के कारण फातिमा आसानी से धूप में जल जाती है। यहां तक कि बादल वाले दिन पर भी वो बाहर नहीं निकल पाती। धुप में जाने से उनके चेहरे पर झाईयों आ जाती है जबकि शुष्क त्वचा और त्वचा की उम्र बढ़ने के लक्षण दिखाई देते हैं।
फातिमा ने बड़ी होने पर अपनी स्वास्थ्य स्थिति को स्वीकार करने के लिए संघर्ष किया और 13 साल की उम्र में उन्हें स्कूल जाना बंद कर देना पड़ा।
सूरज की रौशनी से एलेर्जी के कारण फातिमा का दिन रात में शुरू होता है। वह दिन के दौरान शायद ही कभी बाहर जाती है।
फातिमा को एसपीएफ 90 सन क्रीम और साथ ही उसका हेलमेट भी पहनना पड़ता है। साथ ही हर घंटे उसे सन क्रीम लगाना पड़ता है।
इस बिमारी के कारण स्किन यूवी रेज से हुए डैमेज को रिपेयर नहीं कर पाती। इस कारण फातिमा को स्पेस मास्क लगाना पड़ता है।
फातिमा के परिवार (चित्र) ने हमेशा उनका समर्थन किया है और उन्हें अपनी बेटी पर नाज है।
अब, फातिमा लोगों को ज़ेरोडर्मा पिगमेंटोसम के बारे में जागरूक कर रही हैं। फातिमा एसोसिएशन ऑफ सॉलिडैरिटी ऑफ़ द चिल्ड्रन ऑफ़ द मून के अंतर्गत लोगों को अवेयर कर रही है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News