दुनिया की यह पांच जगहें, जहां से हर देश खरीदता है सबसे घातक हथियार
नई दिल्ली. भारत को मंगलवार को आधिकारिक तौर पर राफेल मिल जाएगा। इसे फ्रांस की दसॉल्ट एविएशन ने बनाया हैं। दसॉल्ट हथियार बनाने वाली बड़ी कंपनियों में से एक है। आज हम हथियार बनाने के मामले में दुनिया की पांच सबसे बड़ी कंपनियों के बारे में बता रहे हैं।
15

1- लॉकहीड मार्टिन: लॉकहीड मार्टिन हथियार बनाने वाली एक अमेरिकी कंपनी है। यह कंपनी कॉम्पेट शिप, हाइपरसोनिक मिसाइल से लेकर फाइटर जेट तक बनाती है। यह खतरनाक हथियार बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी ने अभी लड़ाकू विमान एफ-35 का निर्यात कर रही है। यह अमेरिका का सबसे महंगा लड़ाकू विमान है। लॉकहीड मार्टिन ने हाल ही में भारत के सामने एफ-21 विमान की आपूर्ति का भी प्रस्ताव रखा था।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

25
2- बोइंग: आधुनिक हथियार बनाने के मामले में दूसरी बड़ी कंपनी है। अमेरिकी कंपनी बोइंग फाइटर जेट, रोटोक्राफ्ट, साइवर सिक्युरिटी, सर्वेलांस, आधुनिक हथियार, मिसाइल डिफेंस सिस्टम जैसे रक्षा संबंधी हथियार बनाती है। इस कंपनी को पिछले साल अमेरिका ने 20 से ज्यादा कॉन्ट्रैक्ट दिए हैं। हाल ही में भारत द्वारा 114 लड़ाकू विमान खरीदने के फैसले के बाद कंपनी ने प्रस्ताव रखा है।
35
3- रेथियॉन: रेथियॉन गाइडेड मिसाइल और मिसाइल डिफेंस सिस्टम बनाने के मामले में दुनिया की शीर्ष निर्माता कंपनी है। अमेरिकी कंपनी कम्यूनिकेशन सिस्टम, टारगेट सिस्टम, रडार प्रणाली सिस्टम बनाती है। इसके अलावा कंपनी थल और जल सेना के सैन्य उपकरण भी बनाती है।
45
4- बीएई सिस्टम: यह ब्रिटेन की कंपनी है। यह कंपनी सैन्य विमान और कमर्शियल विमान दोनों बनाती है। ब्रिटेन इसका सबसे बड़ा आयातक है। कंपनी ने यूरोफाइटर टाइफून, एफ-35, एफ-35B, हॉक, हैरियर, टोरनाडो जैसे खतरनाक हथियार बनाए हैं।
55
5- नॉर्थरोप ग्रुमैन: यह अमेरिकी कंपनी दुनिया के बड़े देशों को सैन्य हथियार निर्यात करती है। यह कंपनी सैन्य हथियार, एरोस्पेस हथियार बनाती है। एयरोस्पेस सिस्टम, अंतरिक्ष मिशन सिस्टम, साइबरस्पेस सिस्टम उपलब्ध कराती है।
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos