MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • कोरोना के आगे बेबस सभी देश, अमेरिका के शवगृहों में लाशों के ढेर; तो स्पेन में लाइब्रेरी में बनाए जा रहे ICU

कोरोना के आगे बेबस सभी देश, अमेरिका के शवगृहों में लाशों के ढेर; तो स्पेन में लाइब्रेरी में बनाए जा रहे ICU

नई दिल्ली. दुनिया के 200 से ज्यादा देशों पर कोरोना का कहर जारी है। 10 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। वहीं, 53 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। तमाम कोशिशों के बाद अब दुनिया के शक्तिशाली से शक्तिशाली देश कोरोना के सामने बेबस नजर आ रहे हैं। हालत ये हो गए हैं कि अमेरिका के न्यूयॉर्क में शव गृहों में लाशों के ढेर लगे हैं। यहां लोगों को अंतिम संस्कार के लिए 1-2 हफ्तों के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। तो स्पेन में लाइब्रेरी, कॉन्फ्रेंस सेंटरों को आईसीयू वार्ड और आईसोलेशन वार्ड में तब्दील किया जा रहा है। वहीं ब्राजील में लोगों को दफनाने के लिए जेसीबी मशीन का सहारा लेना पड़ रहा है। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : Apr 03 2020, 05:18 PM IST| Updated : Apr 03 2020, 05:19 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
112
अमेरिका में संक्रमण और मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां पिछले 24 घंटे में 968 लोगों की जान गई है। अब तक 6 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में सबसे ज्यादा मौतें न्यूयॉर्क में हुई हैं। यहां अब तक 2500 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। समाचार एजेंसी एपी (एसोसिएटेड प्रेस) के मुताबिक, न्यूयॉर्क में शव गृह में लाशों के ढेर लगे हैं। अस्पतालों में शवों को रखने के लिए रेफ्रिजरेटिड ट्रकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
212
अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा संक्रमित केस इटली में हैं। यहां अब तक 1.15 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि 13915 लोगों की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा दुनिया में किसी भी देश में मरने वालों की संख्या में सबसे ज्यादा है।
312
स्पेन में भी मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। यहां अब तक 10 हजार 348 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1.12 लाख संक्रमण के केस पाए गए हैं। स्पेन में पिछले 24 घंटे में 961 लोगों की मौत हुई है। स्पेन की राजधानी मैड्रिड में अस्पतालों में जगह नहीं है। यहां लाइब्रेरी, कॉन्फ्रेंस सेंटरों को आईसीयू वार्ड और आईसोलेशन वार्ड में तब्दील किया जा रहा है।
412
स्पेन में भी मरने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। यहां अब तक 10 हजार 348 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1.12 लाख संक्रमण के केस पाए गए हैं। स्पेन में पिछले 24 घंटे में 961 लोगों की मौत हुई है। स्पेन की राजधानी मैड्रिड में अस्पतालों में जगह नहीं है। यहां लाइब्रेरी, कॉन्फ्रेंस सेंटरों को आईसीयू वार्ड और आईसोलेशन वार्ड में तब्दील किया जा रहा है।
512
फ्रांस में भी कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां अब तक 5300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में संक्रमण के 59105 मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 1355 लोगों की मौत हुई है। (फोटो- फ्रांस की है, यहां आइसोलेशन में रह रहे पड़ोसी को खाने का सामान देती एक महिला।)
612
ईरान में भी महामारी से हाल बदतर होते जा रहे हैं। यहां अब तक 50 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं अब तक 3160 लोगों की मौत हो चुकी है।
712
ब्रिटेन में भी कोराना से हाहाकार मचा है। यहां अब तक 2921 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, संक्रमण के 33 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
812
नीदरलैंड में भी कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। यहां अब तक 1300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में संक्रमण के 14 हजार 697 मामले सामने आए हैं।
912
जर्मनी में भी कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या 1 हजार के पार हो गई है। यहां अब तक 84 हजार से ज्यादा संक्रमण के केस सामने आए हैं। जबकि 1107 लोगों की मौत हो चुकी है।
1012
ब्राजील में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यहां अब तक 8 हजार से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। वहीं, 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में मशीन से शवों को दफनाने के लिए कब्रें बनाई जा रही हैं।
1112
साउथ अफ्रीका में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। लोग लॉकडाउन का पालन करें, इसलिए यहां सेना तैनात की गई है।
1212
न्यूयॉर्क में ओपन हॉस्पिटल बनाए गए हैं। ताकि लोगों को जल्द से जल्द इलाज मिल सके। लेकिन इन सब प्रयासों के बावजूद यहां मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved