- Home
- World News
- जहां एक झटके में तबाह हो गए थे लाखों लोग वो शहर अब दिखते हैं इतने खूबसूरत, देखें PHOTOS
जहां एक झटके में तबाह हो गए थे लाखों लोग वो शहर अब दिखते हैं इतने खूबसूरत, देखें PHOTOS
टोक्यो। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) इन दिनों दो दिन की यात्रा पर जापान (Japan) पहुंचे हैं। मोदी यहां 23 और 24 मई को QUAD समिट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। इस समिट में मेजबान जापान के अलावा भारत, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। बता दें कि अमेरिका ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान 1945 में जापान के दो शहरों हिरोशिमा और नागसाकी पर परमाणु बम गिराया था। इस हमले से वहां एक झटके में लाखों लोग मौत के मुंह में समा गए थे। यहां तक कि परमाणु विकिरण का असर आज भी वहां देखा जाता है। हालांकि, अमेरिका ने जिन शहरों पर परमाणु बम से हमला किया था, वो 67 साल बाद बेहद खूबसूरत हो गए हैं। इस पैकेज में हम दिखा रहे हैं हिरोशिमा-नागासाकी की 10 सबसे खूबसूरत जगहें।

1- हिरोशिमा कैसल :
हिरोशिमा कैसल (महल) को कैसल ऑफ कॉर्प के नाम से भी जाना जाता है। इस कैसल का निर्माण 1593 में जापान के एक रईस शख्स फुकुशिमा मसानोरी के ने कराया था। हालांकि, बाद में 1619 में इस पर जापानी समुराई (योद्धा) असानो नागाकिरा ने कब्जा कर लिया था। इस कैसल के पांच मंजिला टॉवर को 1958 में फिर से बनाया गया। अब ये एक म्यूजियम बन चुका है, जहां हिरोशिमा के इतिहास से जुड़ी चीजें रखी हैं। यहां टॉप फ्लोर से मियाकोजिमा आइलैंड का सुंदर नजारा दिखता है।
2- शुक्केइन गार्डन :
ओटा नदी के तट पर स्थित शुक्केइन गार्डन हिरोशिमा की बेहद खूबसूरत जगहों में शुमार है। शांति के इस टापू को 1620 में बनाया गया था। 1945 में हुए परमाणु हमले में इस गार्डन को भारी नुकसान पहुंचा था। हालांकि, 1951 में इसे एक बार फिर आम जनता के लिए खोल दिया गया। इस गार्डन में ओटा नदी के नीचे बने सुंदर पुलों से गुजरना अपने आप में सुखद एहसास कराता है।
3- हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क :
हिरोशिमा में 6 अगस्त, 1945 को अमेरिका द्वारा गिराए गए परमाणु बम की वजह से कुछ ही पल में 80 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इस बम धमाके में इतनी गर्मी थी कि लोग पलक झपकते जल गए थे। हमले में मारे गए लोगों की याद में जापान के हिरोशिमा शहर में पीस मेमोरियल पार्क बनाया गया है। इसे देखने के लिए हर साल लाखों लोग पहुंचते हैं।
4- मिताकी डेरा टेम्पल :
हिरोशिमा के कई ऐतिहासिक और खूबसूरत मंदिरों में मिताकी डेरा टेम्पल का नाम आता है। यह मंदिर 809 ईस्वी में बनाया गया था। इस मंदिर के आसपास बड़ी संख्या में रंगीन पेड़ और मैदान हैं। यहीं पास में थ्री फॉल्स टेम्पल भी है, जिसके आसपास कई खूबसूरत झरने मौजूद हैं।
5- फुदोइन टेम्पल :
हिरोशिमा में स्थित फुदोइन टेम्पल भी बेहद खूबसूरत जगह है। यह मंदिर 14वीं और 16वीं शताब्दी के बीच मुरोमाची काल की वास्तुकला का बेहतरीन उदाहरण है। बता दें कि इस मंदिर से सिर्फ 4 किलोमीटर की दूरी पर परमाणु बम गिरा था लेकिन मुख्य मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ। सिर्फ छत का कुछ हिस्सा डैमेज हुआ था, जिसे बाद में मरम्मत कर ठीक कर लिया गया।
6- हुइस टेन बॉश :
नागासाकी आने वाले कई लोग यह नहीं जानते कि इस जगह का संबंध डचों से है। नीदरलैंड का भी इस इलाके से गहरा संबंध रहा है। ये जगह एक तरह से म्यूजियम है, जहां कई घरों और इमारतों की मूर्तियां हैं, जिनका निर्माण 'डच स्वर्ण युग' के समय किया गया था। कह सकते हैं कि जापान के नागासाकी शहर में बना यह म्यूजियम नीदरलैंड की विरासत को समेटे हुए है।
7- देजिमा :
डेजिमा नागासाकी हार्बर में एक द्वीप का नाम है, जो जापान के इस हिस्से में एक ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान भी है। यह द्वीप 1641 में उस वक्त चर्चा में आया, जब जापान में किसी भी विदेशी नागरिक को इस द्वीप पर जाकर रहने का मौका मिलता था। बाद में यह डच ट्रेडिंग कंपनियों के लिए एक महत्वपूर्ण जगह बन गई।
8- इओजिमा :
इओजिमा नागासाकी की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। नागासाकी हार्बर से नाव के जरिए इओजिमा पहुंचना एक अलग ही सुखद अनुभव कराता है। नागासाकी हार्बर से यहां पहुंचने में 15 मिनट का समय लगता है। यहां शहर की भीड़भाड़ से दूर गर्म पानी के झरने, रेत, बीच सबकुछ देखने को मिलेगा।
9- उराकामी कैथेड्रल :
नागासाकी पर हुए परमाणु हमले के बाद यह काफी हद तक डैमेज हो गया था। बाद में इसकी मरम्मत करवाई गई। यह चर्च वर्जिन मैरी की मूर्ति के लिए जाना जाता है, जो हमले में क्षतिग्रस्त हो गई थी। कहा जाता है कि नागासाकी में हुए परमाणु हमले की त्रासदी के बाद मैरी की यह मूर्त रोती है और उससे आंसू बहते हैं।
9- उराकामी कैथेड्रल :
नागासाकी पर हुए परमाणु हमले के बाद यह काफी हद तक डैमेज हो गया था। बाद में इसकी मरम्मत करवाई गई। यह चर्च वर्जिन मैरी की मूर्ति के लिए जाना जाता है, जो हमले में क्षतिग्रस्त हो गई थी। कहा जाता है कि नागासाकी में हुए परमाणु हमले की त्रासदी के बाद मैरी की यह मूर्त रोती है और उससे आंसू बहते हैं।
ये भी देखें :
PHOTOS: जापान की 8 सबसे खूबसूरत जगहें, 67 साल पहले जहां गिरा था परमाणु बम वहां अब बन चुका मेमोरियल पार्क
क्या है QUAD जिसके लिए जापान पहुंचे मोदी, 23 बैठकों में 35 सीईओ से मिलेंगे पीएम
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।