MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • World News
  • ट्रम्प का चीन पर बड़ा आरोप, बोले- कोरोना वायरस वुहान की लैब से फैला, मेरे पास इसके सबूत

ट्रम्प का चीन पर बड़ा आरोप, बोले- कोरोना वायरस वुहान की लैब से फैला, मेरे पास इसके सबूत

वॉशिंगटन. कोरोना वायरस से दुनिया में हाहाकार मचा है। अब तक 2.38 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। 30 लाख लोग संक्रमित हैं। अमेरिका कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां अब तक 10 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि, 63861 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के वुहान से दिसंबर में कोरोना का पहला मामला सामने आया था, ऐसे में चीन पर कोरोना को लेकर गंभीर आरोप भी लग रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा- कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर में वायरोलॉजी लैब से निकला है। 

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 01 2020, 02:59 PM IST| Updated : May 01 2020, 03:01 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
116

यह पहला मौका नहीं है, जब ट्रम्प ने चीन पर ये आरोप लगाए हों। इससे पहले भी वे कोरोना के लिए चीन को जिम्मेदार ठहरा चुके हैं। गुरुवार को ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों के सवाल पर कहा, मेरे पास सबूत हैं कि कोरोना वायरस चीन के वुहान लैब से ही फैला। 

216

हालांकि, ट्रम्प ने सबूत को सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, इस मामले में जांच चल रही है और यह जल्द ही पूरी हो जाएगी। 

316

ट्रम्प ने कहा, मैं यह नहीं कहना चाहता। लेकिन निश्चित तौर पर कोरोना चीन से बाहर आया। इसे रोका जा सकता था। काश इसे रोका गया होता। उन्होंने कहा, शायद यह वुहान तक ही रुक जाता। या इसमें चीन भी शामिल हो सकता है। उन्होंने कहा, चीन इसे रोक नहीं सकता था या फिर इसे रोकना नहीं चाहता था। अब पूरी दुनिया इसका परिणाम भुगत रहा है। 

416

ट्रम्प ने कहा, चीन ने इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा, चीन को विमानों की आवाजाही को रोकना चाहिए था। उनसे कोरोना वायरस फैलने से नहीं रुक सका। ट्रम्प ने कहा कि हमारे पास भविष्य में चीन को जवाब देने में बहुत कुछ होगा और इससे आगे बहुत कुछ तय होगा। इसके अलावा उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वे चीन पर 1 ट्रिलियन डॉलर का जुर्माना भी ठोक सकते हैं।

516

यह पहला मौका नहीं जब चीन पर कोरोना फैलाने के आरोप लगे हों। इससे पहले अमेरिकी चैनल फॉक्स न्यूज ने दावा किया है कि कोरोना वायरस चीन के वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ विरोलॉजी में काम करने वाली एक इंटर्न से गलती से लीक हुआ था। इस रिपोर्ट पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी प्रतिक्रिया दी थी।

616

ट्रम्प ने इस मामले की जांच कराने की बात कही थी। चैनल ने दावा किया था कि जिस इंटर्न की गलती से यह वायरस फैला, उससे वह भी संक्रमित हो गई थी। इसके बाद उसका ब्वॉयफ्रेंड संक्रमित हुआ। बाद में यह फैलता चला गया।

716

इससे पहले डेली मेल ने खुलासा किया था, चीन के वुहान में स्थित जिस लैब से कोरोना फैलने की बात कही जा रही है, उसमें अमेरिकी सरकार द्वारा दी गई आर्थिक मदद से चीन की गुफाओं से निकाले गए चमगादड़ों पर रिसर्च चल रही थी।

816

रिपोर्ट के मुताबिक, वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ विरोलॉजी में 1000 मील दूर यूंनान की गुफाओं से लाए गए चमगादड़ों पर रिसर्च चल रही थी। इस रिसर्च के लिए अमेरिकी सरकार से 10 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद भी मिली थी।

916

वुहान में यह लैब मांस मार्केट के पास है। इस लैब पर पहले भी ऐसे आरोप लगते रहे हैं कि यहीं से कोरोना वायरस निकला। पहले यह वायरस यूंनान की गुफाओं के चमगादड़ों में ही पाया गया था। बाद में ऐसा कहा गया कि वुहान के मांस मार्केट से यह जानवरों से इंसानों में पहुंचा।

1016

डेली मेल के मुताबिक, लैब में कुछ ऐसे दस्तावेज मिले हैं, जिनसे यह पता चलता है कि उस लैब में चमगादड़ों पर प्रयोग चल रहे थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट में पहले भी कहा जा चुका है कि यह वायरस किसी लैब से निकला है।
 

1116

हालांकि, वुहान इंस्टिट्यूट अपने ऊपर लगे ऐसे आरोपों को हमेशा से नकारता रहा है। इस इंस्टिट्यूट को चीनी सरकार ने 2003 के बाद बनाया था। तब चीन में सार्स वायरस फैला था। सार्स कोरोना का ही एक वायरस था जिसने 775 लोगों की जान ली थी। दुनियाभर में 8 हजार लोग उससे संक्रमित हुए थे।

1216

इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि वुहान की लैब में चमगादड़ों पर प्रयोग चल रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, लैब का एक वैज्ञानिक भी संक्रमित हो गया था। इसके बाद यह अन्य लोगों में फैला।

1316

चीन पर मौत के आंकड़े छिपाने का भी आरोप: इससे पहले चीन ने अचानक वुहान में मरने वालों की संख्या 50% बढ़ा दी थी। यहां मरने वालों की संख्या में 1290 नए नाम जोड़े गए थे।

1416

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी चीन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि कई देश मौत की संख्या छिपा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि कई देशों के मौत के आंकड़ों पर यकीन कर पाना मुश्किल है।

1516

उन्होंने कहा था कि अमेरिका में पूरी दुनिया की 20% मौतें हुईं, जबकि अमेरिका की आबादी पूरी दुनिया में सिर्फ चार फीसदी है

1616

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हाल ही में मीडिया से बात में कहा था, यह सोचना गलत है कि चीन ने कोरोना का मुकाबला अच्छे से किया, स्पष्ट रूप से वहां ऐसी चीजें हुई हैं, जिनके बारे में दुनिया को नहीं पता।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved