ओरल हाइजीन मुंह की साफ-सफाई से जुड़ा है। हम हर रोज ये सोचकर दांत साफ करते हैं कि मुंह से बदबू नहीं आएगी और दांत में कोई बीमारी नहीं होगी। लेकिन अगर हम ये कहें कि दांतों का साफ रखना लंबे आयु से जुड़ा है। तो यकीन नहीं होगा। लेकिन स्टडी में इसे लेकर हैरान करने वाला खुलासा हुआ है।

हेल्थ डेस्क. दांतों को बीमारियों और गंदी बदबू से दूर रखने के लिए हम हर दिन ब्रश करते हैं। कई लोग दिन में दो से दिन बार ब्रश करते हैं। डेंटल एक्सपर्ट भी कहते हैं कि हर दिन दो बार ब्रश करना चाहिए। एक बार सुबह उठकर और दूसरी बार रात में बेड पर जाने से पहले। ब्रश करके या फिर डेंटल फ्लॉस के जरिए हम मुंह को साफ करते हैं। लेकिन एक रिसर्च में सामने आया है कि ब्रश करने की टाइमिंग लंबे उम्र से जुड़ा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ओरल हाइजिन और एज को लेकर रिसर्च 

जर्नल ऑफ एजिंग में प्रकाशित रिसर्च में बताया गया है कि अच्छा ओरल हेल्थ लंबी उम्र देता है। वैज्ञानिकों ने 1992 से 2009 तक 5,611 बुजु्र्गों के डेंटल हेल्थ को लेकर स्टडी की गई। इसमें पुरुष और महिलाओं को शामिल किया गया। स्टडी में अलग-अलग जोखिम अनुमानों की गणना की गई। निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले लिंग, बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई), शिक्षा, धूम्रपान की स्थिति और प्रतिभागियों की पुरानी बीमारी के इतिहास जैसी चीजों को ध्यान में रखा गया।

रात में सोने से पहले ब्रश करना देती है लंबी उम्र

वैज्ञानिकों ने पाया कि रात को सोने से पहले टूथब्रश करना लंबी उम्र से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा, स्वस्थ मौखिक स्वच्छता की आदतें जैसे कि प्रतिदिन डेंटल फ्लॉस का इस्तेमाल करना, डेंटिस्ट के पास जाना भी दीर्घायु से जुड़ा था। इतना ही नहीं स्टडी में यह भी सामने आया कि एक साल के भीतर डेंटिस्ट के पास नहीं जाने से मृत्यु दर में 30-50 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जबकि डेंटिस्ट के पास साल में एक से दो बार जाने वालों की मृत्यु दर कम थी। 

जो लोग रात में ब्रश नहीं करते उनकी मृत्यु दर बढ़ जाती है

दूसरी ओर,वैज्ञानिकों ने पाया कि रात में कभी भी ब्रश नहीं करने वालों में मृत्यु का जोखिम 20-35 प्रतिशत बढ़ जाता है जो हर रोज ब्रश करते हैं उनकी तुलना में। इतना ही नहीं दांतों के टूटने की संख्या के साथ मृत्यु दर भी बढ़ जाती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि 20 से अधिक दांतों वाले लोगों की तुलना में बिना दांत वाले लोगों में मृत्यु का जोखिम 30 प्रतिशत अधिक था।

दांतों की संख्या भी आयु को लेकर देती है ये जानकारी

जर्नल ऑफ कम्युनिटी डेंटिस्ट्री एंड ओरल एपिडेमियोलॉजी में प्रकाशित एक हालिया अध्ययन से यह भी पता चला है कि स्वस्थ दांतों को बनाए रखने से वृद्ध वयस्कों में जीवित रहने को बढ़ावा मिलता है। अध्ययन में पाया गया कि 70 वर्ष की आयु में 20 या अधिक दांत वाले लोगों में 20 से कम दांत वाले लोगों की तुलना में अधिक समय तक जीवित रहने की संभावना अधिक थी।

दांतों की सफाई से कई बीमारी होते हैं दूर

दीर्घायु के अलावा,ओरल हेल्थ को हृदय रोग, दिल के दौरे, स्ट्रोक, मधुमेह, मनोभ्रंश और गर्भावस्था के दौरान समस्याओं जैसी कई सामान्य हेल्थ प्रॉब्लम्स से जोड़ा गया है। ओरल हेल्थ बनाए रखने के लिए एक्सपर्ट फ्लोराइड टूथपेस्ट से दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह देते हैं। 

दांतों को ऐसे रखें हेल्दी

इसके अलावा शुगर युक्त खाने और पेय का सेवन कम कर देना चाहिए। हर खाने के बाद मुंह में पानी भर कर कुल्ला करना चाहिए। इसके अलावा ओरल हेल्थ से जुड़े प्रॉब्लम्स से बचने के लिए डेंटिस्ट के पास नियमित रूप से जाएं। यह आपकी मुस्कान को बेहतर बनाने में मदद करेगा। 

और पढ़ें:

ब्रेस्ट पर होने वाली इन 3 समस्याओं ना हो परेशान, फोकस करें बचाव और ट्रीमेंट पर

PHOTOS:अगर बनना चाहती हैं हॉट और ग्लैमरस, तो ईशा गुप्ता की ये 7 स्टाइल को करें फॉलो

कोरोना ने महिलाओं को दिया ऐसा दर्द, सेक्स लाइफ से लेकर पीरियड्स तक पर पड़ा असर