अचार का जूस पेट संबंधी समस्याओं जैसे एसिड रिफ्लक्स, अपच, और दस्त में राहत देता है। इसके सेवन से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। जानें इसके फायदों के बारे में।

हेल्थ डेस्क: अचार का सेवन करना ज्यादातर घरों में अच्छा नहीं माना जाता है। लोग मानते हैं कि आचार खाने से कई सारी दिक्कतें होती है। आपको बताते चलें कि अचार का जूस पेट संबंधी कई समस्याओं में राहत पहुंचा सकता है। जिन लोगों को अचानक से सीने में जलन होती है उनके लिए अचार का जूस फायदेमंद है। अचार के जूस का सेवन करने से सीने की जलन खत्म हो जाती है और शरीर को अन्य फायदे भी पहुंचते हैं। जानिए आचार के जूस के क्या फायदे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एसिड रिफ्लक्स में अचार जूस के फायदे

पानी, नमक, सिरका, कैल्शियम क्लोराइड (CaCl) आदि को मिलाकर तैयार किए जाने वाले अचार सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। प्याज, खीरा, अदरक को जब अचार के जूस में रखा जाता है तो ये कुछ दिनों में अचार में बदल जाता है। एसिड रिफ्लक्स की समस्या में पेट का एसिड अन्नप्रणाली या भोजन नली में वापस आ जाता है। अगर ऐसे में व्यक्ति पीठ या पेट के बल लेट जाए तो स्थिति और भी बुरी हो जाती है। अचार का जूस लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया होते हैं जो गड़बड़ पेट को राहत देते हैं। आप एक से दो चम्मक अचार का जूस पी सकते हैं।

अपच में पिएं अचार का जूस

कई बार खाने की घंटे बाद भी ऐसा महसूस होता है कि खाना पचा नहीं है और पेट में बहुत भारीपन लगता है। ऐसी स्थिति को भी काबू करने के लिए आप अचार का जूस पी सकते हैं। अपच होने पर चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है और भूख भी नहीं लगती। इन लक्षणों से राहत पाने के लिए पिकल जूस बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। 

बढ़ती है प्रतिरोधक क्षमता

अगर आप कुछ मात्रा में कभी-कभी थोड़ा अचार का जूस पीते हैं तो इम्यून सिस्टम को भी मजबूती मिलती है। शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है जिससे शरीर जल्दी बीमार नहीं पड़ता है। आपको मसाले वाले अचार के जूस के बजाय सिरका, नमक, पानी आदि से बना सिंपल अचार का जूस पीना चाहिए।

दस्त में भी फायदेमंद है अचार का जूस

जिन लोगों को दस्त की समस्या हो जाती है वो भी पेट ठीक करने के लिए कुछ मात्रा में अचार का जूस पी सकते हैं। अचार के जूस में पर्याप्त मात्रा में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो खराब पेट को ठीक करने का काम करते हैं। अगर दस्त की समस्या ज्यादा है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

एसिड रिफ्लक्स ठीक करने के उपाय

  • एसिड रिफ्लक्स होने पर सोते समय सिर को थोड़ा ऊंचा रखें इससे आपको राहत मिलेगी।
  • आपको पेट की समस्या होने पर खट्टे फल खाने से बचना चाहिए और कार्बोनेटेड वॉटर भी नहीं पीना चाहिए।
  • आप पेट को ठीक करने के लिए खाने के साथ दही का सेवन भी कर सकते हैं।
  • कभी भी खाने के बाद लेटे नहीं वरना एसिड रिफ्लक्स के लक्षण अधिक बढ़ जाएंगे।

Disclaimer: लेख में दी गई जानकारी सूचना मात्र है। अगर आपको पेट संबंधी कोई भी समस्या होती है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और ट्रीटमेंट करना चाहिए। 

और पढ़ें: 5 दिन बाद Diwali Outfits में दिखेगी यंग+स्लिम! ये 10 मैजिक ड्रिंक्स करेंगे जादू