कोरोना संक्रमण को रोकने विभिन्न राज्य अपने-अपने स्तर पर लॉकडाउन और अन्य सख्तियां बरत रहे हैं। इसके अलावा कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है, दुकानों को सील किया जा रहा है। दवाओं की कालाबाजारी करने वालों को जेल भेजा जा रहा है। आइए जानते हैं संक्रमण को रोकने और गाइड लाइन का पालन कराने विभिन्न राज्य क्या प्रयास कर रहे हैं। 

नई दिल्ली. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को नियंत्रण करने केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई कदम उठा रही हैं। कई राज्य सरकारों ने लॉकडाउन लगाया हुआ है। वहीं, कई राज्यों में कुछ छूट के साथ सख्ती बरती जा रही है। गाइड लाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है, दुकानों को सील किया जा रहा है। दवाओं की कालाबाजारी करने वालों को जेल भेजा जा रहा है। बता दें कि पिछले 24 घंटे में 2.76 लाख नए केस मिले हैं, जबकि 3.68 लाख लोग ठीक हुए हैं। इस दौरान 3877 लोगों की मौत हुई।

आइए जानते हैं संक्रमण को रोकने और गाइड लाइन का पालन कराने विभिन्न राज्य क्या प्रयास कर रहे हैं...

दिल्ली: ब्लैक फंगस को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने विशेषज्ञों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के LNJP, GTB और राजीव गांधी अस्पताल में ट्रीटमेंट सेंटर बनाए जा रहे हैं।

ब्लैक फंगस बीमारी के बढ़ते मामलों को लेकर अधिकारियों एवं विशेषज्ञों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। हमें इस बीमारी को बढ़ने से भी रोकना है और जिनको ये बीमारी हो रही है उन्हें जल्द से जल्द बेहतर इलाज देना है। इस बीमारी की रोकथाम और इलाज के लिए बैठक में कुछ अहम निर्णय लिए-

Scroll to load tweet…

तेलंगाना: राजस्थान के बाद तेलंगाना सरकार ने ब्लैक फंगस को महामारी घोषित किया है। 

वैक्सीनेशन: बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुंबई नगर निगम को 2 बजे तक वैक्सीनेशन की स्थिति बताने का दिया आदेश।

तेलंगाना: यहां के डीजीपी एम. महेंद्र रेड्डी ने पुलिस अधिकारियों को लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि इसे 30 मई के बाद बढ़ाने की जरूरत न पड़े।

बिहार: यहां के आरा में लॉकडाउन का पालन नहीं करने पर प्रशासन ने 10 दुकानों को सील कर दिया।

मंगलुरु: पुलिस कमिश्नर के अनुसार,सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक डॉक्टर सुपरबाजार में एक दुकानदार से बहस कर रहे हैं। यह 18 मई की घटना है। निवेदन करने पर भी उन्होंने मास्क पहनने से इनकार किया और सरकार की गाइडलाइन पर सवाल उठाए। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इन राज्यों में लॉकडाउन: 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन हैं। ये हैं-हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी।

इन राज्यों में कुछ छूट: 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छूट के साथ लॉकडाउन है। ये हैं- पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात।

Asianet News का विनम्र अनुरोधः आइए साथ मिलकर कोरोना को हराएं, जिंदगी को जिताएं...। जब भी घर से बाहर निकलें माॅस्क जरूर पहनें, हाथों को सैनिटाइज करते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। वैक्सीन लगवाएं। हमसब मिलकर कोरोना के खिलाफ जंग जीतेंगे और कोविड चेन को तोडेंगे। #ANCares #IndiaFightsCorona

pic.twitter.com/3DqHLNGTIj

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/9oDdGn1zBK

Scroll to load tweet…

COVID19pic.twitter.com/cXDw2dVJGA

Scroll to load tweet…

pic.twitter.com/KEKlKj3zW5

Scroll to load tweet…