देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले 500 तक पहुंच गए हैं। इनमें से 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। सोमवार को 100 नए कोरोना पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई जो एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। जिसके बाद सरकार ने देश के 30 राज्यों कंपलीट लॉकडाउन कर दिया गया है। 

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले 500 तक पहुंच गए हैं। इनमें से 10 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 34 इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। अकेले सोमवार को 100 नए कोरोना पॉजिटिव केसों की पुष्टि हुई जो एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। जिसके बाद सरकार ने देश के 30 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में कंपलीट लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पंजाब, महाराष्ट्र में कर्फ्यू, दिल्ली में भी सख्ती

शहरों को लॉकडाउन किए जाने के बाद भी लोग घरों में नहीं रह रहे हैं। जिसके बाद महाराष्ट्र और पंजाब सरकार ने कर्फ्यू लगा दिया है। इससे पहले दोनों प्रदेशों के 4-4 जिलों को लॉकडाउन किया गया था। लेकिन लोग लॉकडाउन के आदेश को दरकिनार कर बाहर निकल रहे थे। जिसके बाद राज्य सरकारों को कर्फ्यू लागू करने का कदम उठाना पड़ा है। 

केजरीवाल बोले- कर्फ्यू के लिए मजबूर न करें

लॉकडाउन के दौरान भी लोगों के बड़े पैमाने पर बाहर निकल रहे हैं। जिसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी राज्य के लोगों को चेतावनी दे दी कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें, नहीं तो वह कर्फ्यू लगाने के लिए मजबूर होंगे।

30 राज्य लॉकडाउन

जनता कर्फ्यू के बाद देश के कई हिस्सों में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया था। एक-एक करके राज्य सरकारों ने अपने क्षेत्र में लॉकडाउन किया और इस दौरान कई बाजारों, दफ्तरों और सुविधाओं को बंद कर दिया। हालांकि, जरूरत के सामान से जुड़ी कंपनी, दुकान को खुले रहने की छूट दी गई। 

लेकिन सोमवार को जब कोरोना वायरस क आंकड़ा बढ़ा तो फिर कुल 30 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने लॉकडाउन लगा दिया। कुल मिलाकर देश के 548 जिले अभी लॉकडाउन हैं। जबकि 3 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के कुछ जिलों को ही लॉकडाउन किया गया है। यह लॉकडाउन 31 मार्च तक जारी रहेगा।