प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' में सिक्किम के संगे शेरपा के काम का जिक्र किया। संगे शेरपा ने ग्लेशियर लेक सोमगो के संरक्षण का बीड़ा उठाया था। 

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' (Mann Ki Baat) में सिक्किम के संगे शेरपा के काम का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि उन्होंने ग्लेशियर लेक का रंग रूप बदल दिया है। पीएम ने कहा, "जब हमारी संकल्प शक्ति मजबूत हो तो बड़ी से बड़ी चुनौती भी आसान हो जाती है। सिक्किम के थेगू गांव के संगे शेरपा ने इसकी मिसाल पेश की है। वह पिछले 14 साल से 12 हजार फीट से भी ज्यादा की ऊचाई पर पर्यावरण संरक्षण के काम में जुटे हुए हैं।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नरेंद्र मोदी ने कहा, "संगे ने सांस्कृतिक और पौराणिक महत्व के सोमगो लेक (Tsomgo lake) को स्वच्छ रखने का बीड़ा उठा लिया है। अपने अधक प्रयासों से उन्होंने इस ग्लेशियर लेक का रंग रूप ही बदल डाला है। 2008 में उन्होंने जब स्वच्छता का यह अभियान शुरू किया था तब उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन देखते ही देखते उनके इस नेक कार्यों में युवाओं और ग्रामीणों के साथ ही पंचायत का भी भरपूर सहयोग मिलने लगा।"

यह भी पढ़ें- मन की बात: PM बोले-दुनिया के कई देशों में बढ़ रहा कोरोना, मास्क और हाथ धुलने जैसी सावधानियों का रखना है ध्यान

हर साल आते हैं 5 लाख पर्यटक
प्रधानमंत्री ने कहा, "आज आप अगर सोमगो लेक को देखने जाएंगे तो वहां चारों ओर आपको बड़े-बड़े कचड़े के डिब्बे मिलेंगे। यहां जमा हुए कूड़े-कचरे को रिसाइकिलिंग के लिए भेजा जाता है। यहां आने वाले पर्यटकों को कपड़े से बने गारबेज बैग्स दी जिए जाते हैं ताकि कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंके। अब बेहद साफ-सुथरी हो चुकी इस झील को देखने हर साल करीब 5 लाख पर्यटक यहां आते हैं। सोमगो लेक के संरक्षण के इस अनूठे प्रयास के लिए संगे शेरपा को कई संस्थानों ने सम्मानित किया है। ऐसी ही कोशिशों की बदौलत आज सिक्किम की गिनती भारत के सबसे स्वच्छ राज्यों में होती है।" 

यह भी पढ़ें- 98वीं जयंती पर पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि