01:23 AM (IST) Jul 31
लॉन बाउल्स में भारत ने कनाडा को दी मात

लॉन बाउल्स Women's Fours- सेक्शन D - राउंड 3 में भारत ने कनाडा को 17:7 से हराया है। 

01:21 AM (IST) Jul 31
अभय और अनहत हारे

भारत के अभय सिंह और अनाहत सिंह पुरुषों और महिलाओं की स्पर्धाओं में क्रमशः एलन क्लेन और एमिली व्हिटक्लॉक के खिलाफ अपने स्क्वैश गेम हार गए।

01:19 AM (IST) Jul 31
महिला हॉकी में भारत ने वेल्स को 3-1 से हराया

बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने वेल्स को उनके महिला हॉकी पूल ए गेम में 3-1 से हराया।

12:44 AM (IST) Jul 31
बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन अगले राउंड में

टोक्यो ओलिंपिक की मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन अगले राउंड में प्रवेश कर ली हैं। लवलीना बोरगोहेन ने 75 किलोवेट कैटेगिरी में न्यूजीलैंड की एरियान निकोल्सन को हरा दिया है। एरियान को हराने के बाद लवलीना, प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। लवलीना तीनों राउंड में निकोल्सन पर भारी रही। उनको तीनों राउंड में पांचों जज ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया।
 

12:41 AM (IST) Jul 31
श्रीकांत की जीत

मिश्रित बैडमिंटन टीम स्पर्धा में किदांबी श्रीकांत ने ऑस्ट्रेलिया यिंग जियान लिन को हराकर भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।

10:28 PM (IST) Jul 30
मीराबाई चानू ने दिलाया बर्मिंघम में पहला गोल्ड

भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने बर्मिंघम में इस साल के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का पहला स्वर्ण पदक जीता। चानू ने 49 किग्रा क्लीन एंड जर्क स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। चानू ने कुल 201 किग्रा भार उठाकर भारत को खेलों में तीसरा पदक दिलाया।

09:22 PM (IST) Jul 30
टेबल टेनिस में महिला टीम मलेशिया के खिलाफ 1-0 से पीछे

टेबल टेनिस में महिला टीम मलेशिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 1-0 से पीछे है।

09:14 PM (IST) Jul 30
चानू गोल्ड जीतने के करीब

वेटलिफ्टर मीराबाई चानू का फाइनल मुकाबला चल रहा है। टोक्यो ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट मीराबाई से 49 KG वेट कैटेगरी में गोल्ड की उम्मीद है। भारत की स्टार वेटलिफ्टिर स्नैच में अपने पहले प्रयास में 84 KG वेट उठाया। दूसरे प्रयास में उन्होंने 88 KG का वेट उठाकर अपने पर्सनल बेस्ट की बराबरी की है। वह गोल्ड मेडल पोजीशन पर बनी हुई हैं। यह इस कैटेगरी में स्नैच का गेम्स रिकॉर्ड भी है। तीसरे प्रयास में उन्होंने 90KG उठाने का प्रयास किया लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाईं।

06:44 PM (IST) Jul 30
प्रधानमंत्री ने दी गुरुराजा को बधाई

कॉमनवेल्थ गेम्स 2020 में कांस्य पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुराजा पुजारी को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, "पी. गुरुराजा की उपलब्धि से बहुत प्रसन्न हूं। राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई। उन्होंने दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया। मैं उनकी खेल यात्रा में और भी कई मील के पत्थर की कामना करता हूं।"

 

 

06:15 PM (IST) Jul 30
गुरुराजा पुजारी ने जीता कांस्य

वेटलिफ्टर गुरुराजा पुजारी ने पुरुषों के 61 किलोग्राम भार वर्ग में कुल 269kg के साथ भारत के लिए कांस्य पदक जीता है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का यह दूसरा पदक है।
 

05:43 PM (IST) Jul 30
प्री-क्वार्टर में पहुंचे मुक्केबाज हुसामुद्दीन

भारतीय मुक्केबाज मोहम्मद हुसामुद्दीन ने पुरुषों के फेदरवेट कैटेगरी में दक्षिण अफ्रीका के डी. अमजोले को 5-0 से हराया। वह प्री-क्वार्टर में पहुंचे गए हैं।

04:37 PM (IST) Jul 30
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिल्वर मेडल जीतने पर संकेत सरगर को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया,"संकेत सरगर का असाधारण प्रयास! उनका प्रतिष्ठित रजत पदक हासिल करना राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए एक शानदार शुरुआत है। उन्हें बधाई और भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।

 


 

 

04:00 PM (IST) Jul 30
संकेत महादेव ने जीता सिल्वर

राष्ट्रमंडल खेल में भारत को पहला पदक मिला है। वेटलिफ्टिंग में भारत के संकेत महादेव सरगर ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने 248 किलोग्राम वजन उठाया।
 

02:23 PM (IST) Jul 30
भारत ने श्रीलंका पर बनाई बढ़त

भारतीय बैडमिंटन टीम का महत्वपूर्ण मुकाबला श्रीलंका के साथ हो रहा है। पाकिस्तान पहले ही भारत हरा चुका है। भारत के अश्विन पोनप्पा और सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी इस मैच को जीतने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। 

02:06 PM (IST) Jul 30
संकेत सरगर ने उठाया 107 किलोग्राम भार

वेटलिफ्टिंग में संकेत सरगर ने पहले प्रयास में 107kg का भार उठाया। वहीं दूसरी ओर लान बॉल के मुकाबले जारी हैं। भारत की पुरुष ट्रिपल्स टीम लॉन बॉल इवेंट में भारत की चुनौती पेश कर रही है। महिला वर्ग में तान्या चौधरी वेल्स की लॉरा डेनियल्स से भिड़ रही हैं।
 

01:45 PM (IST) Jul 30
मीराबाई चानू से मेडल की उम्मीद

कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। दूसरे दिन भी भारतीय एथलीट मेडल के इरादे से उतरेंगे। कुछ ही देर में ओलंपिक की सिल्वर मेडल विजेता मीराबाई चानू का मुकाबला शुरू होगा। वहीं तीन और इवेंट्स से मेडल की उम्मीद है।
 

09:44 AM (IST) Jul 30
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022: शनिवार को भारत के मुकाबले (भारतीय समयानुसार)

तैराकी: पुरुषों की 200 मीटर फ्रीस्टाइल - हीट 3: कुशाग्र रावत (3.06 बजे)

जिमनास्टिक: महिला टीम फाइनल और व्यक्तिगत योग्यता: रुथुजा नटराज, प्रोतिस्थ सामंत और प्रणति नाइक (रात 9 बजे)
एथलेटिक्स: पुरुष मैराथन फाइनल: नितेंद्र सिंह रावत (दोपहर 1.30 बजे)

बैडमिंटन: मिश्रित टीम ग्रुप ए: भारत बनाम श्रीलंका (दोपहर 1.30 बजे), भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (रात 11.30 बजे)

बॉक्सिंग: 54-57 किग्रा (फेदरवेट) राउंड ऑफ 32: हुसाम उद्दीन मोहम्मद (शाम 5 बजे)
66-70 किग्रा (लाइट मिडलवेट) राउंड ऑफ 16: लवलीना बोरगोहेन (रविवार को सुबह 12 बजे)
86-92 किग्रा (हैवीवेट) राउंड ऑफ 16: संजीत (रविवार को सुबह 1 बजे)

स्क्वाशः पुरुष एकल राउंड ऑफ 32: रामित टंडन (शाम 5 बजे), सौरव घोषाल (शाम 6.15 बजे)
महिला एकल राउंड ऑफ 32: सुनाया सारा कुरुविला (शाम 5.45), जोशना चिन्नापा (शाम 5.45 बजे)

टेबल टेनिस:महिला समूह 2: भारत बनाम गुयाना (दोपहर 2 बजे)
पुरुष समूह 3: भारत बनाम उत्तरी आयरलैंड (शाम 4.30 बजे)

साइकिलिंग: महिला स्प्रिंट क्वालीफाइंग: मयूरी लेट, त्रियशा पॉल (दोपहर 02.30 बजे 6.15 बजे)
महिला 3000 मीटर व्यक्तिगत पीछा क्वालीफाइंग: मीनाक्षी (दोपहर 2.30 बजे 6.15 बजे)
पुरुषों की केरिन पहला दौर: एसो एल्बेन (रात 8.30 बजे 11.30 बजे)

हॉकी: महिला पूल ए: भारत बनाम वेल्स (रात 11.30 बजे)

भारोत्तोलन: पुरुष 55 किग्रा: संकेत सरगर (दोपहर 1.30 बजे) पुरुष 61 किग्रा: गुरुराजा (शाम 4.15 बजे)
महिला 49 किग्रा: मीराबाई चानू (रात 8 बजे) महिला 55 किग्रा: एस बिंद्यारानी देवी (रविवार को 12:30 बजे)

09:14 AM (IST) Jul 30
मैराथन से शुरू होगी भारतीय चुनौती

कॉमनवेल्थ गेम्स में आज सुबह 11.30 बजे नितेंदर रावत भारतीय चुनौती पेश करेंगे। वहीं बैडमिंटन में मिक्स्ड टीम स्पर्धा में श्रीलंका से मुकाबला दोपहर 1:30 बजे और ऑस्ट्रेलिया से रात 11:30 बजे है। बॉक्सिंग में मोहम्मद हसीमुद्दीन (57 किग्रा वर्ग) का मुकाबल शाम 4:30 बजे होगा। महिला हॉकी में महिला टीम का वेल्स से मुकाबला रात 11.30 बजे है। मेंस सिंगल्स में सौरव घोषाल, रमित टंडन और विमिंस सिंगल्स में अनाहत सिंह उतरेंगी। वहीं टेबल टेनिस के पुरुष और महिला वर्ग में टीम इवेंट दोपहर 2 बजे है। वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू, संकेत, गुरुराजा पुजारी, बिंदिया रानी देवी रिंग में उतरेंगे। यह मुकाबले दोपहर 1:30 बजे से होंगे।

07:11 AM (IST) Jul 30
मीराबाई चानू व लवलिना से उम्मीदें

कॉमनवेल्थ गेम्स में ओलंपिक में मेडल जीतने वाली वेटलिफ्टर मीराबाई चानू से पदक की उम्मीदें हैं। वहीं बॉक्सर लवलिना से भी भारत को मेडल की उम्मीद है। इसके अलावा टेबल टेनिस की टीम प्रतियोगिता में भारत अगले राउंड में पहुंचने का प्रयास करेगा।

05:44 AM (IST) Jul 30
Commonwealth Games 2nd Day: आज का भारत का शेड्यूल

12:18 बजे आशीष कुमार सिंह- पुरूषों के 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल (पैरा स्विमिंग)

  • 1.14 बजे श्रीहरि नटराज- पुरूषों के 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्विमिंग सेमीफाइनल
  • 1.0 बजे 6 बजे तक- भारत बनाम माल्टा मेन्स ट्रिपल (लॉन बाल्स)
  • 1.0 बजे से 6 बजे तक- तानिय चौधरी बनाम लारा डेनियल वुमेन्स सिंगल्स
  • 1.30 बजे नितेंद्र सिंह रावत पुरूषों का मैराथन फाइनल
  • 1.30 बजे भारत बनाम श्रीलंका मिक्स्ड बैडमिंटन
  • 1.30 बजे से 6.15 बजे संकेत महादेव सरगर पुरूषों के 55 किलो वेटलिफ्टिंग
  • 1.30 बजे गुरूराजा पुरूषों के 61 किलो वेटलिफ्टिंग
  • 2.00 बजे से 7.00 बजे भारत बनाम गुयाना महिला टेबल टेनिस
  • 2.00 बजे से 7 बजे भारत बनाम नादर्न आयरलैंड पुरूष टेबल टेनिस
  • 2.30 बजे से 6.15 बजे मयूरी लूटे, प्रियाशा पाल महिला साइकिलिंग
  • 2.30 बजे से 6.15 बजे मीनाक्षी महिला साइकिलिंग
  • 2.30 बजे से 6.15 बजे महिला साइकिलिंग
  • 2.30 बजे 6.15 बजे विश्वजीत सिंह, दिनेश कुमार पुरूष साइकिलिंग
  • 3.00 बजे कुशाग्र रावत 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्वीमिंग
  • 4.30 बजे हसामुद्दीन मोहम्मद बनाम एमेजोलेले बाक्सिंग
  • 4.30 बजे से 7.00 बजे रमित टंडन बनाम क्रिस्टोफर स्वैक्श
  • 4.30 बजे से 7.00 बजे जोशना चिनप्पा बनाम मेगन बीट महिला स्वैक्श
  • 4.30 बजे से 7.00 बजे तक सुनाया सारा कुरूविला बनाम आइफा अजमन महिला स्वैक्श
  • 4.30 बजे से 7.00 तक सौरव घोषाल बनाम शामिल वकील मेन्स सिंगल
  • 7.00 बजे से भारत बनाम कूक आईलैंड लान बाल्स
  • 8.00 बजे से 10.15 बजे मीराबाई चानू वेटलिफ्टिंग
  • 8.30 बजे से 11.30 बजे एसो एलबेन मेंन्स साइकिलिंग
Read more Articles on