MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • Chaitra Navratri 2024: 10 अप्रैल को देवी के किस रूप की पूजा करें, क्या भोग लगाएं? जानें मंत्र, कथा और आरती

Chaitra Navratri 2024: 10 अप्रैल को देवी के किस रूप की पूजा करें, क्या भोग लगाएं? जानें मंत्र, कथा और आरती

Chaitra Navratri 2024 Devi Brahmacharini: चैत्र नवरात्रि में रोज देवी के अलग रूप की पूजा का विधान है। इसी क्रम में नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। देवी ब्रह्मचारिणी को तप की देवी भी कहते हैं। 

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Apr 09 2024, 04:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
10 अप्रैल को करें देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा
Image Credit : adobe stock

10 अप्रैल को करें देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा

Chaitra Navratri 2024 Devi Brahmacharini Puja Vidhi: वासंती नवरात्रि का पर्व 9 अप्रैल, मंगलवार से शुरू हो चुका है। 10 अप्रैल, बुधवार को इसका दूसरा दिवस रहेगा। इस दिन देवी दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाएगी। देवी पार्वती ने शिवजी को पति रूप में पाने के लिए घोर तपस्या की थी, इसलिए उन्हें तप की देवी भी कहते हैं। आगे जानिए देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा विधि, मंत्र, आरती और कथा…

25
ये है देवी ब्रह्मचारिणी की कथा (Devi Brahmacharini Ki Katha)
Image Credit : adobe stock

ये है देवी ब्रह्मचारिणी की कथा (Devi Brahmacharini Ki Katha)

देवी पुराण के अनुसार, भगवान शिव की पत्नी देवी सती ने जब अपने पिता दक्ष के यज्ञ में कूदकर आत्मदाह कर लिया तो अगले जन्म में उन्होंने पर्वतों के राजा हिमालय की पुत्री के रूप में जन्म लिया। इस जन्म में उन्होंने भगवान शिव को अपना पति रूप में पाने के लिए घोर तपस्या की। तपस्या करने से इन्हें तप की देवी कहा गया और इनका एक नाम ब्रह्मचारिणी प्रसिद्ध हुआ।

35
ऐसा है देवी ब्रह्मचारिणी का स्वरूप…( Navratri Ka Dusre Din Kis Devi Ki Puja Kare)
Image Credit : adobe stock

ऐसा है देवी ब्रह्मचारिणी का स्वरूप…( Navratri Ka Dusre Din Kis Devi Ki Puja Kare)

दधाना कर पद्माभ्याम अक्षमाला कमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मई ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।।
अर्थ- देवी ब्रह्मचारिणी का स्वरूप बहुत ही उज्जवल है। देवी के दाहिने हाथ मे जप की माला है और बांए हाथ में कमंडल है। ये सफेद वस्त्र धारण करती हैं। इनकी पूजा से मन को शांति का अनुभव होता है।

45
कैसे करें देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा? (Devi Brahmacharini Ki Puja Vidhi)
Image Credit : Facebook

कैसे करें देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा? (Devi Brahmacharini Ki Puja Vidhi)

- चैत्र नवरात्रि के दूसरे यानी 10 अप्रैल, बुधवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करें और घर में एक साफ स्थान पर देवी ब्रह्मचारिणी की तस्वीर स्थापित करें।
- देवी की तस्वीर के समीप पानी से भरा कलश रखें। देवी को तिलक लगाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं। देवी को चुनरी अर्पित करें और ये मंत्र बोलें-
या देवी सर्वभूतेषु मां ब्रह्मचारिणी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
दधाना कपाभ्यामक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा।
- इसके बाद देवी को अबीर, गुलाल, फूल, फल, लौंग आदि चीजें एक-एक करके चढ़ाते रहें। देवी ब्रह्मचारिणी को ईख (गन्ना) का भोग विशेष रूप से लगाया जाता है।
- इसके बाद विधि-विधान से देवी ब्रह्मचारिणी की आरती करें। आरती के बाद भोग –प्रसाद का वितरण करें।

55
ब्रह्माचारिणी देवी की आरती (Devi Brahmacharini Ki Aarti)
Image Credit : Facebook

ब्रह्माचारिणी देवी की आरती (Devi Brahmacharini Ki Aarti)

जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता। जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।
ब्रह्मा जी के मन भाती हो। ज्ञान सभी को सिखलाती हो।
ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा। जिसको जपे सकल संसारा।
जय गायत्री वेद की माता। जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।
कमी कोई रहने न पाए। कोई भी दुख सहने न पाए।
उसकी विरति रहे ठिकाने। जो तेरी महिमा को जाने।
रुद्राक्ष की माला ले कर। जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।
आलस छोड़ करे गुणगाना। मां तुम उसको सुख पहुंचाना।
ब्रह्माचारिणी तेरो नाम। पूर्ण करो सब मेरे काम।
भक्त तेरे चरणों का पुजारी। रखना लाज मेरी महतारी।


ये भी पढ़ें-

Chaitra Navratri 2024 Vrat Niyam: अगर आप भी कर रहे हैं चैत्र नवरात्रि व्रत तो कौन-से 5 काम भूलकर भी न करें?


चैत्र नवरात्रि में अखंड ज्योत घी से जलाएं या तेल से? जानें नियम


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त
Recommended image2
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त
Recommended image3
Sakat Chauth Bhajan Lyrics: सकट चौथ पर सुने ये 5 भजन, खो जाएं गणेशा की भक्ति में
Recommended image4
Chauth Mata Aarti Lyrics In Hindi: सकट चतुर्थी पर करें चौथ माता की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
Recommended image5
Til Chaturthi Vrat Katha: कैसे एक गरीब महिला बनी धनवान? सुनें तिल चतुर्थी की ये रोचक कथा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved