November 2024 Festival Calendar: साल 2024 के ग्यारहवें महीने नवंबर में कईं बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे। इनमें गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा, देवउठनी एकादशी आदि प्रमुख हैं। 

November 2024 Festival List: साल 2024 के ग्यारहवें महीने नवंबर में कई प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे, जिसके चलते ये महीना बहुत ही खास हो गया है। इस महीने में देवउठनी एकादशी भी आएगी, जिसके बाद विवाह आदि के शुभ कामों पर लगी रोक हट जाएगी। साथ ही इस महीने में गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ व्रत और कार्तिक पूर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण पर्व भी मनाए जाएंगे। नवंबर का ये महीना हिंदू पंचांग के आश्विन और कार्तिक मास के अंर्तगत रहेगा। आगे जानिए नवंबर 2024 के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानें नवंबर 2024 के व्रत-त्योहारों की पूरी डिटेल (Details of festivals of November 2024)

1 नवंबर, शुक्रवार- स्नान दान अमावस्या
2 नवंबर, शनिवार- गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, सुहाग पड़वा
3 नवंबर, रविवार- भाई दूज, यम द्वितिया
5 नवंबर, मंगलवार- अंगारक चतुर्थी, छठ व्रत आरंभ
6 नवंबर, बुधवार- खरना (छठ व्रत का दूसरा दिन)
7 नवंबर, गुरुवार- सूर्य षष्ठी व्रत
8 नवंबर, शुक्रवार- सहस्त्रबाहु जयंती
9 नवंबर, शनिवार- गोपाष्टमी
10 नवंबर, रविवार- अक्षय नवमी, आंवला नवमी
12 नवंबर, मंगलवार- तुलसी विवाह, देवउठनी एकादशी
13 नवंबर, बुधवार- चातुर्मास समाप्त, प्रदोष व्रत
14 नवंबर, गुरुवार- बैकुंठ चतुर्दशी
15 नवंबर, शुक्रवार- कार्तिक पूर्णिमा, रास पूर्णिमा, गुरुनानक जयंती, त्रिपुरारी पूर्णिमा
19 नवंबर, मंगलवार- अंगारक गणेश चतुर्थी
23 नवंबर, शनिवार- काल भैरवाष्टमी
26 नवंबर, मंगलवार- उत्पन्ना एकादशी व्रत
28 नवंबर, गुरुवार- प्रदोष व्रत
29 नवंबर, शुक्रवार- शिव चतुर्दशी व्रत
30 नवंबर, शनिवार- श्राद्ध अमावस्या

गोवर्धन पूजा 1 दिन बाद क्यों?

विद्वानों के अनुसार, इस बार दीपावली पर्व 31 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। इसके अगले दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। दिवाली के अगले दिन यानी 1 नवंबर को स्नान दान अमावस्या रहेगी क्योंकि इस दिन शाम तक कार्तिक अमावस्या तिथि रहेगी। गोवर्धन पूजा का पर्व इसके एक दिन बाद यानी 2 नवंबर, शनिवार को मनाया जाएगा।


ये भी पढ़ें-

कब है धनतेरस 2024, इस दिन क्यों करते हैं भगवान धन्वंतरि की पूजा?


Diwali 2024: दिवाली पर कितने दीपक जलाना चाहिए, 11 या 21?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।