MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Hindu Tradition: क्यों ‘खास’ है आम का पेड़, शुभ कामों में क्यों होता है इसके पत्तों-लकड़ी का उपयोग?

Hindu Tradition: क्यों ‘खास’ है आम का पेड़, शुभ कामों में क्यों होता है इसके पत्तों-लकड़ी का उपयोग?

Hindu Tradition: हिंदू धर्म में पेड़-पौधों को भी भगवान मानकर इनकी पूजा की जाती है। कुछ पेड़ तो ऐसे भी हैं, जिनके बिना कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता जैसे- आम। विवाह के दौरान मंडप बनाने में आम के पत्तों का उपयोग विशेष रूप से होता है। 

3 Min read
Manish Meharele
Published : Apr 30 2024, 03:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
जानें आम के पेड़ से जुड़ी खास बातें...
Image Credit : adobe stock

जानें आम के पेड़ से जुड़ी खास बातें...

पीपल, बरगद आदि कईं पेड़ों को हिंदू धर्म में भगवान मानकर पूजते हैं। आम भी इन पवित्र पेड़ों में से एक है। आम के पत्तों को जहां तोरण यानी वंदनवार बनाए जाते हैं, वहीं इसकी लकड़ी का उपयोग हवन आदि कामों में किया जाता है। इनके अलावा और भी कईं कामों में आम के पत्तों का उपयोग होता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, कईं कारणों के चलते आम का पेड़ हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र और शुभ माना गया है।

25
क्यों खास है आम का पेड़?
Image Credit : adobe stock

क्यों खास है आम का पेड़?

ज्योतिषाचार्य पं. द्विवेदी के अनुसार, आम का पेड़ मंगल ग्रह का कारक है। मंगल एक शुभ ग्रह है। इसलिए आम के पेड़ की पत्तियों और लकड़ी का उपयोग मांगलिक कामों में विशेष रूप से किया जाता है। यहां तक कि कोई भी धार्मिक कार्य भी बिना आम के पत्तों के सम्पन्न नहीं होता है। ये भी मान्यता है कि आम के पेड़ के पॉजिटिव एनर्जी निकलती है।

35
शादी के मंडप में आम के पत्तों का उपयोग जरूरी
Image Credit : adobe stock

शादी के मंडप में आम के पत्तों का उपयोग जरूरी

हिंदू परिवारों में शादी के दौरान मंडप बनाया जाता है, जिसके नीचे वर-वधू 7 फेरे लेते हैं। मंडप में आम के पत्ते जरूर बांधे जाते हैं। आम के पत्तों के बिना विवाह का मंडप संपूर्ण नहीं होता। मान्यता है कि आम के पत्तों से बना मंडप वैवाहिक जीवन के लिए शुभ होता है।

45
वंदनवार भी आम के पत्तों का
Image Credit : adobe stock

वंदनवार भी आम के पत्तों का

घर-परिवार में जब भी कोई शुभ कार्य होता है तो घर के दरवाजों के ऊपर तोरण यानी वंदनवार जरूर लगाए जाते हैं। इन वंदनवारों में भी आम के पत्तों का ही उपयोग किया जाता है। ऐसा कहते हैं कि आम के पत्तों से निकलने वाली पॉजिटिव एनर्जी घर का माहौल सकारात्मक बनाती है। इसके अलावा जब भी कहीं कलश स्थापना की जाती है तो भी आम के पत्तों को ही कलश के ऊपर रखा जाता है। भक्तों पर पवित्र जल छिड़कते के लिए आम के पत्ते ही उपयोग में लिए जाते हैं।

55
हवन में आम की लकड़ी
Image Credit : adobe stock

हवन में आम की लकड़ी

विवाह आदि शुभ कामों में जब भी हवन-यज्ञ आदि किया जाता है तो इसके लिए आम की लकड़ी ही उपयोग में ली जाती है। पुराणों में आम की लकड़ी से निकलने वाले धुएं को वातावरण शुद्ध करने वाला बताया गया है। आम की लकड़ी का उपयोग और भी कईं शुभ कामों में किया जाता है क्योंकि इसे पवित्र मानते हैं।


ये भी पढ़ें-

प्रेमानंद महाराज: ये 4 काम हैं महापाप, भूलकर भी न करें


Vivah Shubh Muhurat 2024: मई-जून में नहीं होगी शादियां, जानें कब है विवाह का अगला शुभ मुहूर्त?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved