MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Surya Grahan 2024: होने वाला है 50 साल का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा, क्या होगा भारत पर असर?

Surya Grahan 2024: होने वाला है 50 साल का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा, क्या होगा भारत पर असर?

Surya Grahan April 2024: साल 2024 का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण अप्रैल में होने जा रहा है। वैज्ञानिक इसे एक बड़ी खगोलीय घटना मान रहे हैं क्योंकि पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा कईं सालों में एक बार दिखाई देता है। 

3 Min read
Author : Manish Meharele
| Updated : Apr 03 2024, 08:20 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
जानें सूर्य ग्रहण से जुड़ी खास बातें...
Image Credit : adobe stock

जानें सूर्य ग्रहण से जुड़ी खास बातें...

Solar Eclips 2024 Date: वैज्ञानिकों के अनुसार, साल में 1 या 2 बार सूर्य ग्रहण की स्थिति बनती है लेकिन पूर्ण सूर्य ग्रहण कईं सालों में एक बार होता है। इस बार पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा अप्रैल 2024 में दिखाई देगा। खास बात ये है कि साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण भी होगा। इसे लेकर जहां वैज्ञानिक उत्साहित हैं, वहीं आमजन भी इसके बारे में जानना चाहते हैं। जानें पूर्ण सूर्य ग्रहण 2024 से जुड़ी रोचक बातें…

25
कब होगा पूर्ण सूर्य ग्रहण 2024-क्या रहेगी टाइमिंग? (Surya Grahan 2024 Timing)
Image Credit : pixabay@Buddy_Nath

कब होगा पूर्ण सूर्य ग्रहण 2024-क्या रहेगी टाइमिंग? (Surya Grahan 2024 Timing)

साल 2024 का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, सोमवार को होगा। भारतीय समय के अनुसार, ये सूर्य ग्रहण रात 10 बजकर 08 मिनिट से शुरू होगा, जो देर रात 01 बजकर 25 मिनिट पर समाप्त होगा। यानी इसकी कुल अवधि लगभग 3 घंटे 17 मिनिट की रहेगी। वैज्ञानिकों की मानें तो पिछले 50 साल में इतना लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं हुआ है।

35
किन-किन देशों में दिखेगा सूर्य ग्रहण? (Kin Desho Mai Dikhega Surya Grahan)
Image Credit : pixabay@OpenClipart-Vectors

किन-किन देशों में दिखेगा सूर्य ग्रहण? (Kin Desho Mai Dikhega Surya Grahan)

अलग-अलग देशों में सूर्य ग्रहण के दिखने के समय में अंतर रहेगा। किसी देश में ये ग्रहण 1 घंटे ही दिखाई देगा तो कहीं 2 घंटे तक। कुछ देशों में ये ग्रहण कुछ मिनिट्स के लिए ही दिखाई देगा। मुख्य रूप से ये पूर्ण सूर्य ग्रहण कनाडा, अमेरिका, मैक्सिको, जमाइका, नॉर्वे, पनामा आदि देशों में दिखाई देगा।

45
क्या भारत में दिखेगा ये पूर्ण सूर्य ग्रहण? (Kya Bharat mai Dikhega Surya Grahan 2024)
Image Credit : adobe stock

क्या भारत में दिखेगा ये पूर्ण सूर्य ग्रहण? (Kya Bharat mai Dikhega Surya Grahan 2024)

वैज्ञानिकों के अनुसार, जिस समय ये सूर्य ग्रहण होगा, उस समय भारत में रात हो चुकी होगी, जिसके चलते ये नजारा भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। भारत में ग्रहण दिखाई न देने के कारण यहां इसका कोई भी महत्व जैसे सूतक आदि भी मान्य नहीं होगा। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के यूट्यूब चैनल पर इसे लाइव देख सकते हैं।

55
पूर्ण सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व क्यों?
Image Credit : adobe stock

पूर्ण सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व क्यों?

वैज्ञानिकों के अनुसार, साल में 1-2 बार आंशिक सूर्य ग्रहण होता है। ये आम खगोलीय घटना है, लेकिन पूर्ण सूर्य ग्रहण कईं सालों में एक बार होता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी के बहुत नजदीक होता है। ऐसा होने से चंद्रमा का आकार बड़ा दिखाई देता है, जो सूरज को पूरी तरह से ढंक लेता है। इसे ही पूर्ण सूर्य ग्रहण कहते हैं। इसके पहले पूर्ण सूर्य ग्रहण 2017 में हुआ था। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार का सूर्य ग्रहण 50 साल का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा।


ये भी पढ़ें-

सपने में दिखे कुंवारी लड़की तो जानें क्या लिखा है आपकी किस्मत में?


Papmochani Ekadashi 2024: कब करें पापमोचनी एकादशी व्रत? नोट करें सही डेट, पूजा विधि, मंत्र, मुहूर्त और कथा


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Recommended image2
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम
Recommended image3
10 जनवरी 2026 का पंचांग: कालाष्टमी आज, जानें अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल का समय
Recommended image4
Makar Sankranti Upay: मकर संक्रांति पर करें 5 मंत्रों का जाप, सूर्य की तरह चमकेगी किस्मत
Recommended image5
Uttarayan 2026: क्यों मनाते हैं उत्तरायण, पितामह भीष्म ने मृत्यु के लिए यही समय क्यों चुना? जानें फैक्ट्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved