सार

Kumbh Mela 2025: इन दिनों प्रयागराज में महाकुंभ 2025 चल रहा है। इस महाकुंभ में रोज लाखों लोग पवित्र संगम स्थान पर डुबकी लगा रहे हैं। हमारे धर्म ग्रंथों में कुछ ऐसे उपाय भी बताए गए हैं, जिनके करके हम घर बैठे महाकुंभ स्नान का फल पा सकते हैं।

 

Prayagraj Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में प्रतिदिन लाखों भक्त संगम तट पर डुबकी लगा रहे हैं। ये महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। एक अनुमान के मुताबिक महाकुंभ में लगभग 45 करोड़ लोग संगम तट पर डुबकी लगाएंगे। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो किसी न किसी वजह से महाकुंभ में जाने में असमर्थ हैं। ऐसी स्थिति में वे महाकुंभ स्नान का फल कैसे पाएं, इसके बारे में भी हमारे धर्म ग्रंथों में बताया गया है। ये उपाय बहुत ही आसान है, जो कोई भी कर सकता है।

‘नागा साधु’ बनने से पहले मुंडन क्यों जरूरी?


ये मंत्र बोलकर करें स्नान

धर्म ग्रंथों में एक ऐसा मंत्र बताया गया है, नहाते समय जिसे बोलने से घर बैठे कुंभ स्नान का फल मिल सकता है। लेकिन इसके लिए मन में पूरी श्रद्धा और विश्वास का होना बहुत जरूरी है। इसके लिए नहाते समय पहले देवनदी गंगा का स्मरण करें और लोटे से शरीर पर पानी डालते समय धीरे-धीरे से ये मंत्र बोलें-
गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती ।
नर्मदे सिंधु कावेरी जलेस्मिन सन्निधिं कुरू।।

इन बातों का रखें ध्यान…

1. घर में कुंभ स्नान का पुण्य फल प्राप्त करने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें जैसे नहाते समय साबुन या शैम्पू का उपयोग न करें।
2. स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य भी जरूर दें और तुलसी पर भी जल अर्पित करें।
3. महाकुंभ में स्नान के बाद दूसरा सबसे पुण्य का काम है दान करना। इसलिए आप जब भी ये उपाय करें उस दिन जरूरतमंदों को अपनी इच्छा अनुसार कपड़े, भोजन आदि का दान भी जरूर करें।
4. जिस दिन आप ये उपाय करें, उस दिन सात्विक भोजन करें यानी अपने खाने में प्याज-लहसुन आदि का उपयोग भी न करें।
5. कुंभ स्नान का फल पाने के लिए शरीर के साथ मानसिक शुद्धि का भी ध्यान रखें। इस दिन किसी को भी अपशब्द न कहें। किसी के प्रति बुरे विचार भी मन में न लाएं।


ये भी पढ़ें-

Maha Kumbh 2025: प्रयाग में मुंडन क्यों करवाना चाहिए, क्या लिखा है ग्रंथों में?


नागा साधु कैसे बनाते हैं भस्म?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों व विद्वानों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।