सीएम ने कहा कि प्रभु श्रीराम हम सबके आराध्य हैं। वो अयोध्या के राजा थे, उनके शासनकाल में सब अच्छा था। सब सुखी थे हर सुविधा थी उसे रामराज्य कहा गया। रामराज्य एक अवधारणा है। वो भगवान हैं हम उनसे तुलना तक नहीं कर सकते, लेकिन उनसे प्रेरणा लेकर हम अगर एक सार्थक कोशिश भी कर सकें तो हमारा जीवन धन्य हो जाएगा। 

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि हम जनता की सेवा के लिए रामराज्य की संकल्पना से प्रेरित होकर 10सिद्धांतों का पालन करते आ रहे हैं। मैं भगवान राम और हनुमान का भक्त हूं। अयोध्या में भव्य मंदिर बन जाए तो सभी बुजुर्गों को मंदिर के दर्शन कराने ले जाएंगे।

केजरीवाल के ये 10 सिद्धांत 
1. कोई भूखा ना सोए
2. बच्चों को अच्छी शिक्षा
3. सभी को बेहतर इलाज
4. 24x7 मुफ़्त बिजली
5. सभी को मुफ्त पानी
6. सभी को रोजगार
7. बेघरों को मकान
8. महिलाओं को सुरक्षा
9. बुजर्गों को सम्मान
10. सभी को समान अधिकार

Scroll to load tweet…

प्रभु श्रीराम हम सबके आराध्य