योगी सरकार ने संगम नगरी का नाम बदलने के बाद प्रयागराज के चार रेलवे स्टेशन के नाम भी बदल दिए हैं। इनमें प्रयागराज का मुख्य स्टेशन इलाहाबाद जंक्शन समेत इलाहाबाद सिटी, इलाहाबाद छिवकी और प्रयाग घाट स्टेशन शामिल है। सरकार की तरफ से गुरुवार को इसको लेकर अधिसूचना जारी की गई। 

प्रयागराज (Uttar Pradesh). योगी सरकार ने संगम नगरी का नाम बदलने के बाद प्रयागराज के चार रेलवे स्टेशन के नाम भी बदल दिए हैं। इनमें प्रयागराज का मुख्य स्टेशन इलाहाबाद जंक्शन समेत इलाहाबाद सिटी, इलाहाबाद छिवकी और प्रयाग घाट स्टेशन शामिल है। सरकार की तरफ से गुरुवार को इसको लेकर अधिसूचना जारी की गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जवाहर लाल नेहरू ने रखी थी इस स्टेशन की नींव
अधिसूचना के मुताबिक, स्टेशनों के नाम इलाहाबाद जंक्शन की जगह प्रयागराज जंक्शन, इलाहाबाद सिटी की जगह प्रयागराज सिटी, इलाहाबाद छिवकी की जगह प्रयागराज छिवकी और प्रयाग घाट की जगह प्रयागराज कर दिया गया है। ये चारों स्टेशन प्रयागराज शहर में 12-14 किमी. के दायरे में स्थित हैं। जानकारी के मुताबिक, इलाहाबाद जंक्शन का नाम 163 साल बाद बदलकर प्रयागराज जंक्शन किया गया। इस जंक्शन से ब्रिटिशकाल में फरवरी 1857 में कानपुर की तरफ 41.8 किमी ट्रेन ट्रायल के तौर पर चलाई गई थी। जिसके बाद 1859 में इलाहाबाद से कानपुर के बीच ट्रेन संचालन शुरू हुआ था। 1947 में देश को आजादी मिलने के बाद इस स्टेशन को नए सिरे से बनाया गया। 22 मार्च 1955 को देश को पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने इसकी नींव रखी थी।

संगम नगरी का भी बदला गया नाम 
बता दें, साल 2018 में योगी सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज कर दिया था। उसके बाद राज्य एवं निगम के तमाम कार्यालयों में इलाहाबाद की जगह प्रयागराज लिखा गया। हालांकि, केंद्र सरकार के अधीन कार्यालयों में अभी प्रयागराज का नामकरण नहीं हुआ। स्टेशनों के नाम बदले जाने के साथ ही रेलवे बोर्ड द्वारा इन स्टेशनों के कोड भी बदले जाएंगे। हालांकि, रेलवे की तरफ से इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।