दबंग 3 की एक्ट्रेस केक काटने के लिए कर रही थी सलमान का इंतजार, ये देख भाईजान को लगानी पड़ी दौड़

मुंबई.  'दबंग 3' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर ने बीती रात अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। सई इस मौके पर ब्लैक कलर की बैकलेस शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। इस ड्रेस में वो बेहद गॉर्जियस दिख रही थीं। सई की बर्थडे पार्टी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि सई केक काटने के लिए सलमान खान का इंतजार कर रही थी, ये देख सलमान को दौड़ लगानी पड़ी। फिर सई के पास पहुंचकर सलमान ने उन्हें विश किया। इसके बाद सई ने केक काटा और सभी को खिलाया। इस मौके पर सई की मां अचानक रोने लगी तो ये देख सई भी भावुक हो गई और उन्होंने मां के आंसू पोंछकर उन्हें गले लगा लिया। इस मौके पर सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान, महेश मांजरेकर विशेष रूप से मौजूद थे।

/ Updated: Dec 24 2019, 02:11 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email