CRPF के जवान ने भेजा CM को वीडियो, बताया खुद को होने वाला डाकू पान सिंह तोमर

छत्तीगढ़ के सुकमा में CRPF की 74वीं बटालियन में पदस्थ जवान प्रमोद अपनी फैमिली की सुरक्षा को लेकर परेशान है। उसने एक वीडियो वायरल करके सरकार से मदद मांगी है। जवान ने कहा कि अगर उसकी मदद नहीं की गई, तो वो डकैत बन जाएगा।
 

/ Updated: Oct 08 2019, 04:06 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

सुकमा. CRPF की  74वीं बटालियन में पदस्थ एक जवान प्रमोद कुमार अपने ही चाचा से परेशान है। उसने चाचा पर उसकी जमीन हड़पने और परिवार को डराने-धमकाने का आरोप लगाया है। कांस्टेबल प्रमोद कुमार ने एक वीडियो के जरिये अपनी आपबीती शेयर की है। इसमें जवान ने कहा कि वो कई बार इस बारे में पुलिस और प्रशासन से शिकायत कर चुका है, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। जवान ने यूपी के मुख्यमंत्री सहित कुछ सीनियर अफसरों तक अपनी शिकायत पहुंचाने यह वीडियो वायरल किया है। जवान ने कहा कि अगर उसकी समस्या बनी रही, तो वो पान सिंह तोमर की तरह डाकू बन जाएगा। दरअसल, प्रमोद कुमार यूपी के हाथरस जिले का रहने वाला है। अभी वो सुकमा(छग) में पदस्थ है। प्रमोद ने कहा कि चाचा ने उसकी जमीन हड़प ली है। वो लोग उसके परिवारवालों के साथ मारपीट करते हैं। तीन महीने पहले उसने इसकी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर, छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में सुकमा के कलेक्टर को फोन करके आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सुकमा कलेक्टर ने हाथरस कलेक्टर से भी इस संबंध में बात की।