खून से सने कपड़ों में तफरी कर रहा था यह शख्स, CCTV फुटेज से सामने आई शॉकिंग कहानी

मुंबई के विरार इलाके में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। वो कई दिनों से पत्नी की जासूसी कर रहा था। आरोपी के अनुसार, जब रविवार दोपहर वो घर पहुंचा, तो पत्नी का प्रेमी वहां मौजूद था। इसी बात पर उसने पत्नी को सजा दे दी।
 

/ Updated: Sep 09 2019, 01:08 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. विरार इलाके में रविवार को एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। हत्या के बाद खून से लथपथ घर से निकला आरोपी CCTV कैमरे में कैप्चर हो गया था। हालांकि बाद में उसने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। आरोपी किशोर फुटाने(62) पत्नी सुलभा(45) और बेटे के साथ जीवदानी रोड स्थित भोईरपाडा इलाके में रहता है। आरोपी रिक्शा चलाता है। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। आरोपी को लगता था कि उसकी गैरमौजूदगी में कोई उसके घर आता है। इसी बात को लेकर कई दिनों से पति-पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था। रविवार को जानबूझकर घर पर मोबाइल भूल गया। हालांकि वो इसे महज संयोग बताता रहा। दोपहर 12 बजे अचानक वो घर पहुंचा। आरोपी के मुताबिक, जब वो घर पहुंचा, तो पत्नी का प्रेमी वहां मौजूद था। लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। आरोपी को गुस्सा आया और उसने तेज धार के किसी बर्तन से पत्नी की गर्दन काट दी।