नगा वुमेन रेजिमेंट की महिला सैनिकों की ताकत देखकर मिनिस्टर्स तक हुए हैरान

यह वीडियो भारतीय महिलाओं की शक्ति का एक सशक्त उदाहरण है। ये हैं नगा वुमेन रेजिमेंट की महिला सैनिक। यह वीडियो केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने अपने ट्वीटर पर शेयर किया है। उल्लेखनीय है कि इस वीडियो को 2.1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

/ Updated: Aug 29 2019, 11:24 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

नई दिल्ली. कहने की जरूरत नहीं कि अब सारी दुनिया भारतीय महिलाओं की ताकत देख चुकी है। यह वीडियो भी इसी का एक उदाहरण है। इसे केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने अपने ट्वीटर पर शेयर किया है। ये हैं नगा वुमेन रेजिमेंट की महिला सैनिक। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे रोड किनारे एक गड्ढे में फंसी गाड़ी(महिंद्रा बोलेरो)को 12-15 महिला सैनिकों ने अपने हाथ पर उठाकर बाहर निकाल दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। खेल मंत्री ने वीडियो शेयर करके लिखा, 'नगा महिला बटालियन की ताकत देखिए। मैं उनके जोश और हिम्मत की सराहना करता हूं। लेकिन ड्राइवरों से  कहूंगा कि वे सावधानी बरतें।'

खेल मंत्री ने यह वीडियो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और स्मृति  ईरानी को भी टैग किया है। हालांकि किकोन नामक एक शख्स ने इसे एक पुराना वीडियो बताया है। फिर भी उन्होंने लिखा कि इसे ज्यादा लोगों को देखने की जरूरत है। उधर, बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने लिखा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि कार को रेस्क्यू करने आसपास पावरफुल महिलाएं थीं। उल्लेखनीय है कि इस वीडियो को 2.1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।