जिसके पति ने लड़ा था 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध, उस वीर की विधवा को लोगों ने बता दिया डायन

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिस 70 साल की वृद्धा को लोगों ने डायन बताकर सार्वजनिकतौर पर जलील किया, उसके पति ने 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ जंग लड़ी थी। जिस विधवा मां को सम्मान मिलना था, उसका अपमान देखकर बेटी फूट-फूटकर रो पड़ी।
 

/ Updated: Nov 11 2019, 05:07 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मंडी. यह वीडियो शर्मसार करता है। बिस्तर पर डरी-सहमी पड़ी इस 70 की वृद्धा को लोगों ने डायन कहकर सार्वनजिक अपमानित किया था। घटना 6 नवंबर को सरकाघाट के समाहल गांव की है। बेशक इस मामले में पुलिस ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन पीड़िता की बेटी यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। अपनी मां को गुमसुम देखकर वो फूट-फूटकर रोने लगती है।

पीड़िता की बेटी तृप्ता ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेजी है। बेटी रोते-रोते बताती है कि उसके पिता आर्मी में थे। उन्होंने 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध लड़ा था। 37 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। उनकी मां को सम्मान मिलना था, लेकिन लोगों ने उन्हें अपमानित किया। घटना के बाद से बुजुर्ग मानसिक रूप से टूट चुकी है। महिला को देवी-देवता के की आड़ में सबके सामने अपमानित किया गया था। इस मामले में मांहूनाग देवता के स्वर्गीय पुजारी की बेटी निशा देवी उर्फ निशु और उसका भाई दीपक कुमार पुत्र बलवंत सिंह भी आरोपी बनाए गए हैं। सरकारघाट के डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है।