शॉकिंंग क्राइम: 8 साल बाद सामने आया जमीन से निकलीं 27 हड्डियों का राज

यह कहानी राजस्थान के अलवर में 8 साल पहले हुए मर्डर से जुड़ी है। इसका अब जाकर खुलासा हो सका है। यह और बात है कि पुलिस को अब लाश की जगह शख्स का सिर्फ कंकाल हाथ लगा है। शख्स की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने की थी।

/ Updated: Oct 09 2019, 02:05 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

अलवर. यह कहानी प्यार और धोखे से जुड़ी है। एक शख्स ने अपनी प्रेमिका को पाने की खातिर उसके पति को मार डाला। इसके बाद प्रेमिका की शादी अपने ड्राइवर से करा दी, ताकि किसी को शक न हो। इस क्राइम का विलेन टपूकड़ा का रहने वाला आरोपी कमल पुत्र नानकचंद है। यह पेशे से ट्रांसपोर्टर रहा है। कमल अपनी पड़ोसिन से प्यार करता था। 2011 में लड़की की शादी दिल्ली के रहने वाले रवि कुमार से हो गई थी। कमल को रवि कुमार ससुराल के नाते साला ही मानता था।  8 साल पहले वो रवि को अपने साथ कार से दिल्ली से टपूकड़ा लेकर आया। लेकिन रास्त में अपने दोस्त गणेश महतो के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस रवि को तलाश नहीं सकी, तो मामला ठंडे बस्ते में चला गया। मृतक के पिता जयभान ने पुलिस की कार्रवाई से नाखुश होकर कोर्ट की शरण ली थी। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद क्राइम ब्रांच ने दुबारा जांच शुरू की। कमल को लेकर पुलिस को पहले से ही शक था। जब उसका नार्को टेस्ट कराया गया, तो वो टूट गया। आरोपी ने बताया कि शव को बोरी में भरकर सुनसान जगह पर ले गया। तब वहां जंगल हुआ करता था। वहां उसने शव को दफना दिया। हालांकि समय रहते वहां काफी मकान बन गए। आरोपी ने जहां शव दफनाया था, उसके पास ही उसका आफिस भी था। पुलिस ने शनिवार को उस जगह की JCB से खुदाई कराई। पुलिस को मृतक की 27 हड्डियां बरामद हुई हैं।