Dhanteras 2022: घनतेरस पर माता लक्ष्मी को खुश करने के लिए घर लाएं ये चीजें, बरसेगा धन

धनतेरस 22 अक्टूबर के मनाया जाएगा। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन कुछ चीजें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। जिससे माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धनतेरस को भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। वे आरोग्य के देवता हैं

/ Updated: Oct 19 2022, 10:05 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। दीपावली (Diwali 2022) का त्योहार 24 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। दिवाली से पहले धनतेरस का बहुत महत्व बताया गया है। दीपोत्सव का पांच दिन का ये त्यौहार धनतेरस से ही शुरू होता है और भाई दौज तक चलता है। धनतेरस 22 अक्टूबर के मनाया जाएगा। कहा जाता है कि धनतेरस के दिन कुछ चीजें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। जिससे माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धनतेरस के दिन साबुत चावल, श्रीयंत्र, गोमतीचक्र, साबुत धनिया, झाडू और पीतल के बर्तन खरीदने चाहिए। इस दिन सोना चांदी खरीदना भी शुभ माना जाता है। लोग इसे लक्ष्मी मां के आगमन से जोड़कर देखते हैं। इसके साथ ही दिवाली की रात में पूजन करने वाले गणेश लक्ष्मी जी की प्रतिमा भी धनतेरस को ही खरीदनी चाहिए।